एक्सप्लोरर

कश्मीर को भारत से अलग बताने पर फेसबुक ने मांगी माफी

फेसबुक ने एक बयान में कहा कि, "हमने ईरानी नेटवर्क से प्रभावित देशों व क्षेत्रों की सूची में गलती से अपने ब्लॉग पोस्ट में कश्मीर को शामिल कर दिया. ब्लॉग पोस्ट लिखने वाले फेसबुक की साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी के प्रमुख नैथेनियल ग्लेशर ने ट्वीट भी किया.

नई दिल्ली: फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कश्मीर को भारत से अलग बताने की भूल को लेकर बुधवार को माफी मांगी. सोशल मीडिया मंच ने अपने ब्लॉग पोस्ट में भारत और कुछ दूसरे देशों के साथ-साथ कश्मीर का जिक्र अलग से किया था. खबर में बताया गया था कि फेसबुक ने कश्मीर को भारत से अलग बताकर देश की अखंडता का उल्लंघन किया है. इसके बाद अब फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट से कश्मीर का संदर्भ हटा दिया है.

फेसबुक ने एक बयान में कहा कि, "हमने ईरानी नेटवर्क से प्रभावित देशों व क्षेत्रों की सूची में गलती से अपने ब्लॉग पोस्ट में कश्मीर को शामिल कर दिया. इस नेटवर्क के जरिए शेयर किए गए कुछ कंटेंट में कश्मीर भी था, लेकिन इसे लिस्ट में शामिल नहीं किया जाना चाहिए था. हमने ब्लॉग पोस्ट में इसे ठीक कर लिया है और इसे लेकर पैदा हुए किसी गलतफहमी के लिए हम माफी मांगते हैं."

ब्लॉग पोस्ट लिखने वाले फेसबुक की साइबर सिक्योरिटी पॉलिसी के प्रमुख नैथेनियल ग्लेशर ने ट्वीट भी किया. उन्होंने कहा, "यह भूल थी. कश्मीर कुछ पोस्ट का विषय था, लेकिन यह प्रभावित देशों व क्षेत्रों की सूची में नहीं होना चाहिए था. हमने सुधार कर लिए है. गलतफहमी के लिए माफी." ग्लेशर ने मंगलवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में कश्मीर को भारत से अलग बताया था. फेसबुक ने घोषणा की थी कि उसने हजारों फर्जी पेज और खातों को हटा लिया है. ग्लेशर ने कहा, "हमने ईरान से जुड़े अनेक नेटवर्क के अप्रमाणिक व्यवहार के लिए 513 पेज, ग्रुप और खातों को हटाया है."

उन्होंने कहा, "उनका संचालन मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, इजरायल, इटली, कश्मीर, कजाकिस्तान और पूरे मध्य पूर्व व उत्तरी अफ्रीका में होता था."फेसबुक ने भारतीय राजनीति और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर पोस्ट की गई खबरों के पेज व खातों को भी हटाया. ब्लॉग पोस्ट में कहा गया, उन्होंने (ईरान से संबद्ध नेटवर्क ने) ईरान के खिलाफ प्रतिबंध, भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव, सीरिया व यमन में संघर्ष, आतंकवाद, इजरायल व फिलिस्तीन के बीच तनाव, इस्लामी धार्मिक मुद्दे, भारतीय राजनीति और वेनेजुएला में हालिया संकट सहित वर्तमान घटनाओं पर पोस्ट की थीं.

फेसबुक ने कहा कि उसने 2,632 पेज, समूह और खातों को हटाया है, जो उसके मंच के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी ईरान, रूस, मकदूनिया और कोसोवो से समन्वित अप्रमाणिक व्यवहार में लगे हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget