एक्सप्लोरर

बजट में मोबाइल फोन खरीदने वालों के लिए बुरी खबर, लगभग सभी फोन मंहगे

बजट में मोबाइल फोन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में इजाफा किया गया है. यानि मोबाइल पार्ट्स महंगे होंगे. इस पर कस्टम ड्यूटी 15% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है.

नई दिल्लीः आज वित्तमंत्री अरुण जेटली ने 2017-18 का आम बजट पेश किया. इस बजट में मोबाइल बनाने वाली विदेशी कंपनियों के लिए बुरी खबर है. बजट में मोबाइल फोन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में इजाफा किया गया है. यानि मोबाइल पार्ट्स महंगे होंगे. इस पर कस्टम ड्यूटी 15% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है.

इतना ही नहीं इसके साथ ही मोबाइल फोन की एक्सेसरिज भी महंगी हो गई हैं. इस पर कस्टम ड्यूटी 7.5-10% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है. खास कर एपल जैसी कंपनी के लिए ये ऐलान किसी झटके से कम नहीं है. एक्साइज ड्यूटी बढ़ने से भारत में एपल सहित उन सभी प्रोडक्ट की कीमत मंहगी हो जाएगी जिनका भारत में प्रोडक्शन नहीं होता है.

ये कदम मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करने वाला साबित हो सकता है. क्योंकि इससे घरेलू मैन्युफैक्चरर्स को फायदा मिलेगा. घरेलू कंपनियो जैसे माइक्रोमैक्स, इंटेक्स के स्मार्टफोन सस्ते होंगे और एपल , सैमसंग , ओपो जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन मंहगे होंगे. ऐसे में अगर आप एपल या इन कंपनियों में से किसी का कोई नया प्रोडक्ट खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको अब ज्यादा पैसे देने होंगे.

ना सिर्फ स्मार्टफोन बल्कि सभी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट और डिवाइस पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है ऐसे में सोनी, सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों के बाकी प्रोडक्ट अब मंहगे होंगे.

आपको बता दें हाल ही में सरकार ने मोबाइल फोन्स पर कस्टमड्यूटी 10% से बढ़ाकर 15% कर दिया था. इसके बाद एपल ने भारत में अपने सभी आईफोन की कीमत रिवाइज की थी. हालांकि आईफोन SE की कीमत में कोई बदलाव वहीं किया गया था क्योंकि इसे कंपनी भारत में ही एसेंबल करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी

गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'

'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस

बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो

इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज

NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

Embed widget