एक्सप्लोरर

30 हजार से कम कीमत में आते हैं ये दमदार स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जानें फीचर्स

अगर आप बढ़िया परफॉरमेंस, क्वालिटी और बेस्ट कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यहां आपके लिए हम कुछ बेस्ट ऑप्शन बता रहे हैं.

नई दिल्ली: अगर आपका बजट 30 हजार रुपये तक है और आप एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो परफॉरमेंस, क्वालिटी और बेस्ट कैमरा सेटअप के साथ आता हो,  तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन लेकर आये हैं जो आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Vivo V19

30 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन कैटगरी में Vivo का नया स्मार्टफोन V19 है. कीमत की बात करें तो इसके 8 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,990 रुपये है. यह फोन Piano Black और Mystic silver कलर ऑप्शन में मिलेगा. नए V19 में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है. डिस्प्ले बेहद ब्राइट और कलरफुल है.परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया है.यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसके 48MP + 8MP + 2MP+2MP रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में ड्यूअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें 32MP+ 8MP के कैमरे दिए  हैं. इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी है जोकि 33W  फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ है.

Samsung Galaxy A71 

Samsung का Galaxy A71 एक दमदार स्मार्टफोन है. इस फोन की कीमत 29,999 रुपये रखी है जोकि इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वर्जन की है. इस फोन में 6.7 इंच का इंफीनिटी-O डिस्प्ले लगा हैं जो AMOLED प्लस टेक्नॉलजी के साथ है. इस फोन का डिस्प्ले काफी रिच और ब्राइट है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. 64MP + 12MP + 5MP+5MP रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसके अलावा सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है.परफॉरमेंस के लिए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, वहीं पावर के लिए इसमें 4,500 mAh की बैटरी दी गई है, जोकि 25W सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ है.

Redmi K20 Pro

Redmi K20 Pro एक प्रीमियम स्मार्टफोन है. इस फोन की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है. परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया है. ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 640 मिलेगा. इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 27W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसमें 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है. यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है. इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग पर कम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48MP + 13MP + 8MP AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है जबकि सेल्फी के लिए इसमें 20MP का कैमरा दिया है.

यह भी पढ़ें 

BSNL ने लॉन्च किया 600 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान, जानें Jio और Airtel के लंबी वैधता वाले ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 KMPH की रफ्तार से हवाएं, 15 राज्यों में तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-यूपी से बिहार तक कैसा मौसम?
60 KMPH की रफ्तार से हवाएं, 15 राज्यों में तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-यूपी से बिहार तक कैसा मौसम?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, इस शख्स के पास से बरामद हुई सबसे ज्यादा नकदी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, इस शख्स के पास से बरामद हुई सबसे ज्यादा नकदी
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
IND vs ENG 1st T20: भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का एलान, ब्रूक कप्तान; देखें किसे-किसे मिला मौका
भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का एलान, ब्रूक कप्तान; देखें किसे-किसे मिला मौका

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
60 KMPH की रफ्तार से हवाएं, 15 राज्यों में तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-यूपी से बिहार तक कैसा मौसम?
60 KMPH की रफ्तार से हवाएं, 15 राज्यों में तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें दिल्ली-यूपी से बिहार तक कैसा मौसम?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, इस शख्स के पास से बरामद हुई सबसे ज्यादा नकदी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा खुलासा, इस शख्स के पास से बरामद हुई सबसे ज्यादा नकदी
Cocktail 2 BO Collection Day 12: 'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
'कॉकटेल 2' ने 12वें दिन फिर किया हैरान, कमाई में दिखाई तेजी, अब 100 करोड़ दूर नहीं
IND vs ENG 1st T20: भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का एलान, ब्रूक कप्तान; देखें किसे-किसे मिला मौका
भारत के खिलाफ पहले टी20 के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का एलान, ब्रूक कप्तान; देखें किसे-किसे मिला मौका
38 किलो गोल्ड बिस्किट देख चौंक गई पुलिस, कहां से आया इतना सोना
38 किलो गोल्ड बिस्किट देख चौंक गई पुलिस, कहां से आया इतना सोना
सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?
Android में Battery Saver ऑन करते ही क्या बदलता है, कैसे गलत इस्तेमाल से हो सकता है नुकसान?
Android में Battery Saver ऑन करते ही क्या बदलता है, कैसे गलत इस्तेमाल से हो सकता है नुकसान?
कूनो नेशनल पार्क में तेंदुए का 'रॉयल' अंदाज, सड़क पर जमाए ठाठ, देखते रह गए पर्यटक- वीडियो वायरल
कूनो नेशनल पार्क में तेंदुए का 'रॉयल' अंदाज, सड़क पर जमाए ठाठ, देखते रह गए पर्यटक- वीडियो वायरल
Embed widget