एक्सप्लोरर

ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही ऑनलाइन लीक हुई Apple iPhone 14 Max की कीमत और फीचर्स

टिपस्टर का दावा है कि iPhone 14 Max की कीमत 899 डॉलर होगी, जो भारत में  लगभग 69,180 रुपये के करीब होगी.

iPhone 14 Max: एप्पल (Apple) इस साल अपने फ्लैगशिप आईफोन 14 सीरीज (iPhone 14 Series) की जगह एक नए मैक्स मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. हांलाकि, एप्पल के इस नए फोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. लेकिन इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर आईफोन 14 मैक्स स्मार्टफोन (iPhone 14 Max Smartphone) के स्पेसीफिकेशन (Specification) और इसके दाम (Rate) को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है. 

कब लॉन्च होगा एप्पल आईफोन 14?

2022 में आईफोन (iPhone) का नया फोन किस दिन लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में बताना जल्दबाजी होगी. हमेशा से ही कंपनी अपने नए आईफोन सेट की लॉन्चिंग साल के अंत में करती आई है. इस साल भी कंपनी के नए सेट की लॉन्चिंग साल के अंत तक होने की उम्मीद है. लेकिन अगर हम हाल की लॉन्चिंग को देखें तो आईफोन 14 सीरीज ((iPhone 14 Series) को इस साल सितंबर महीने तक लॉन्च किया जा सकता है. एप्पल आईफोन 14, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 मैक्स और आईफोन मैक्स प्रो समेत चार मॉडल लॉन्च करेगा. इन फोनस् के लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर इनके बारे में बहुत सी डीटेल पहले ही लीक हो चुकी है. 

iPhone 14 Max लीक हुई स्पेसिफिकेशन

टिप्स्टर सैम (@Shadow_Leak) ने ट्वीट कर आईफोन 14 मैक्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डीटेल लीक की है। लीक के अनुसार, फ्लैगशिप फोन की डिस्पले 90Hz के साथ लॉन्च हो सकता है. मौजूदा आईफोन 13 स्मार्टफोन की स्क्रीन महज 60Hz है. वहीं ये फोन  6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मेमोरी दी जा सकती है. इस स्मार्टफोन में 6.688 इंच की OLED स्क्रीन दी सकती है. फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें दो 12 मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं. आईफोन 14 मैक्स में फेस आईडी सेंसर की सुविधा दी जा सकती है. 

iPhone 14 Max लीक हुई कीमत 

टिपस्टर का दावा है कि iPhone 14 Max की कीमत 899 डॉलर होगी, जो भारत में  लगभग 69,180 रुपये के करीब होगी. भारत में इस डिवाइस की इतनी कीमत होने की उम्मीद नहीं है। उच्च आयात शुल्क, जीएसटी और अन्य चीजों के कारण अमेरिका और भारत के मूल्य निर्धारण में हमेशा एक बड़ा अंतर रहा है.  कंपनी संभावित रूप से बेस मॉडल के रूप में 128GB स्टोरेज की पेशकश करेगी, जो कि Apple ने iPhone 13 श्रृंखला के साथ शुरू की थी. लीक का दावा है कि बेस मॉडल 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आएगा. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि अभी आधिकारिक तौर पर इस संबंध में  कंपनी द्वारा किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए आपको iPhone 14 की कीमत और फीचर्स के बारे में अधिक जानने के लिए कुछ और महीनों तक इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ेंः- 

Mobile Virus: अगर आपके मोबाइल फोन में वायरस है तो इस तरह मिलेंगे उसके संकेत, रिपोर्ट

Apple Watch के इस कमाल के फीचर ने बचाई हरियाणा के 1 शख्स की जान, जानिए क्या है खास और कैसे करता है काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget