एक्सप्लोरर

Apple Watch के इस कमाल के फीचर ने बचाई हरियाणा के 1 शख्स की जान, जानिए क्या है खास और कैसे करता है काम

एक बार फिर ऐप्पल वॉच ने एक शख्स की जान बचाई है. हाल ही में भारत में एक युवक को ऐप्पल वॉच के ईसीजी फीचर की वजह से खतरे का पता चला और उसने फौरन दिल का इलाज शुरू कराया. इस तरह वह बड़े खतरे से बच गया.

ऐप्पल के प्रोडक्ट अपने यूनिक फीचर्स की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं. बात चाहे आईफोन की हो या ऐप्पल वॉच (Apple Watch) की. ये कई तरह से लोगों के लिए उपयोगी साबित होते हैं. कई बार ऐसा हुआ है जब ऐप्पल वॉच ने लोगों की जान बचाई है. हाल ही में भारत में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया. यहां ऐप्पल वॉच की वजह से एक शख्स को समय रहते खतरे का पता चला औऱ उसने फौरन डॉक्टर के पास पहुंचकर इलाज शुरू कराया जिससे उसकी जान बच गई. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

12 मार्च की घटना 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला हरियाणा का है. यहां रहने वाले 34 साल के नितेश चोपड़ा को 12 मार्च को छाती में परेशानी हुई. उन्होंने बिना समय गंवाए एपने ऐप्पल वॉच से ईसीजी मॉनिटर किया. इसके बाद वॉच ने उन्हें खतरे का मैसेज दिया. इसके बाद वह फौरन अस्पताल पहुंचे और इलाज शुरू कराया. वहां डॉक्टरों ने भी ईसीजी की तो रिपोर्ट वैसी ही आई. डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनकी मेन कोरोनरी आर्टरी पूरी तरह से ब्लॉक है और उन्हें कार्डियक अरेस्ट हो सकता था.

अब खतरे से बाहर

डॉक्टरों ने बताया कि जरा भी लेट करते तो आपकी जान जा सकती थी. सारी रिपोर्ट आने के बाद उनका इलाज किया गया और अब वह खतरे से बाहर हैं. नितेश ने बताया कि पहले उन्होंने वॉच के मैसेज को इग्नोर कर दिया था. उन्हें लगा कि इस उम्र में हार्ट से जुड़ी समस्या नहीं हो सकती है, लेकिन लगातार मैसेज आने पर उन्होंने इसे गंभीरता से लिय़ा और फौरन इलाज शुरू कराया.

Apple के सीईओ का जताया आभार

खतरे से बाहर निकलने के बाद नितेश और उनकी पत्नी ने ऐप्पल के सीईओ टिम कुक को लेटर भेजकर आभार जताया. उन्होंने लिखा कि, आपकी टेक्नोलॉजी की वजह से मेरे पति अब ठीक हैं, आपका धन्यवाद. टिक कुक ने भी जवाब दिया कि, सही समय पर आपको इलाज मिल सका इसकी खुशी है. हमसे अपनी स्टोरी शेयर करने के लिए धन्यवाद.

क्या है ईसीजी फीचर

बता दें कि ऐप्पल वॉच सीरीज 4 और उसके बाद के वर्जन में ईसीजी का फीचर भी है जो आपके दिल की धड़कन को मापता है और उसकी रिपोर्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में सेव भी कर देता है. यह वॉच हार्ट बीट तेज होने और कम होने पर नोटिफिकेशन भी भेजता है. इसकी ईसीजी रिपोर्ट को एफडीए ने भी अप्रूव्ड कर रखा है.

ये भी पढ़ें

इस तरह मिनटों में फेसबुक पर शेयर करें अपने व्हाट्सऐप पर लगा स्टेटस

बैन के बाद रूसी कंपनी ला रही इंस्टाग्राम जैसा ऐप, 28 मार्च को होगी Rossgram की लॉन्चिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन चुरा लेगा F-35 की तकनीक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को सता रहा डर
चीन चुरा लेगा F-35 की तकनीक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को सता रहा डर
निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
आतंकी साजिश में गिरफ्तार US के नागरिक को मिली जमानत, दिल्ली छोड़ने पर रोक
आतंकी साजिश में गिरफ्तार US के नागरिक को मिली जमानत, दिल्ली छोड़ने पर रोक
तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन चुरा लेगा F-35 की तकनीक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को सता रहा डर
चीन चुरा लेगा F-35 की तकनीक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को सता रहा डर
निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
आतंकी साजिश में गिरफ्तार US के नागरिक को मिली जमानत, दिल्ली छोड़ने पर रोक
आतंकी साजिश में गिरफ्तार US के नागरिक को मिली जमानत, दिल्ली छोड़ने पर रोक
तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर
दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर
दक्षिण अफ्रीका को लगा तीसरा बड़ा झटका, रबाडा के बाद लुंगी एनगिडी वनडे सीरीज से बाहर
ममता, ऋतब्रत को मिला सिंबल, CJP की आई पहली प्रतिक्रिया, सौरभ दाव बोले- 'लिफाफे में...'
ममता, ऋतब्रत को मिला सिंबल, CJP की आई पहली प्रतिक्रिया, सौरभ दाव बोले- 'लिफाफे में...'
DUSU चुनाव: ABVP जीते या NSUI, किया ये काम तो मिलेगी सख्त सजा, HC का आदेश
DUSU चुनाव: ABVP जीते या NSUI, किया ये काम तो मिलेगी सख्त सजा, HC का आदेश
PG डॉक्टरों का 2 साल राज्य में नौकरी जरूरी, उत्तराखंड में नए नियम
PG डॉक्टरों का 2 साल राज्य में नौकरी जरूरी, उत्तराखंड में नए नियम
Embed widget