एक्सप्लोरर

iPhone 12 के लॉन्च का इंतेजार खत्म, 13 अक्टूबर की तारीख तय, और हां! चार्जर नहीं मिलेगा?

Apple कंपनी iPhone 12 की नई सीरीज ला रहा है। इस सीरीज को Hi, Speed टैग लाइन के साथ पेश किया गया है. 13 अक्टूबर को Apple का स्पेशल इवेंट होना तय हुआ है.

एपल (Apple) ने  अपने बहुप्रतीक्षित सीरीज आईफोन 12 (iPhone 12) को लॉन्च करने की तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी 13 अक्टूबर को स्पेशल इवेंट में लॉन्च करेगी. इसके लिए मीडिया को इनविटेशन भेजे जा रहे हैं. इनविटेशन कार्ड पर 'Hi, Speed' लिखा है. हालांकि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दूसरे लॉन्च इवेंट की तरह ये इवेंट भी वर्चुअल ही होगा.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही Apple ने Apple Watch Time Flies इवेंट भी वर्चुअल ही आयोजित किया था.  Apple का लॉन्च इवेंट 13 अक्टूबर की सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे) होगा. यह इवेंट यूनाइटेड स्टेट के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित Apple के कॉर्पोरेट हेडक्वॉर्टर Apple Park में आयोजित किया जाएगा. Apple के लाइव इवेंट को कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा.

क्या हैं फोन की खूबियां iPhone 12  लाइनअप को नई डिजाइन के साथ स्कवॉयर्ड ऑफ एज और 5G टेक्नॉलजी के साथ लाया जा रहा है. 5G के लेकर कंफर्म नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है. iPhone 12 सीरीज के तहत स्मार्टफोन के चार नए मॉडल पेश किये जाएंगें. इनमे इनमें 5.4 इंच वाला iPhone 12 Mini, 6.1 इंच वाला iphone 12 और iphone 12 pro शामिल होगा. वही iphone 12 pro Max स्मार्टफोन 6.7 इंच डिस्प्ले साइज में आएगा.

हालांकि काफ़ी पहले से ही iPhone 12 के बारे में डीटेल्स लीक हो रही हैं. इस बार कंपनी नए डिज़ाइन के साथ iPhone 12 लाएगी जिसमें iPhone 4S की झलक देखने को मिल सकती है.

दूसरी रिपोर्टस की माने तो बहुप्रतिक्षित iPhone 12 मॉडल पिछले सालों की तुलना में काफी महंगे हो सकते हैं. कहा जा रहा है कि इन फोन की कीमत $699 से $749 (लगभग Rs. 51,300 से Rs. 55,000)  हो सकती है. वहीं जो डिटेल्स लीक हुई है उनकी माने तो iPhone 12 के लिए बिल ऑफ मटीरियल (BOM) बढ़ गया है, और यह $749 से शुरू हो सकता है. यह बढ़ोतरी फोन पर 5G की वजह से मानी जा रही है.कीतमों की जो भी बातें बताई गई हैं वो अमेरिका के लिए हैं. भारत में फोन की कीमत एक लाख के आसपास होगी.

कुछ दूसरी लीक हुई रिपोर्ट के मुताबिक केवल iPhone प्रो मैक्स तेज  mmWave 5G टेक्नॉलजी के साथ आएगा, जबकि फोन के दूसरे मॉडल बेहद कॉमन Sub-6GHz 5G के साथ होंगें. iPhone 12  को लेकर ये भी खबर आ रही है कि इस बार कंपनी बॉक्स में इयरफोन्स और चार्जिंग ऐडेप्टर नहीं देने जा रही है. अगर ऐसा होता है तो फैंस का नाराज होना लाजमी है. हालांकि एपल कंपनी पहले ही अपने प्रॉडक्ट Apple Watch Series6 और Apple Watch SE जैसे मॉडल्स से चार्जर हटाने की शुरूआत कर चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran Peace Talk: पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और रोहन के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, साड़ी में बन ठन कर पहुंची थीं जाह्नवी कपूर, देखें Inside तस्वीरें
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और रोहन के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आई इनसाइड तस्वीरें

वीडियोज

Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Peace Talk: पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
पहले दौर की मीटिंग के बीच ट्रंप ने ऐसा क्या कहा? भड़क गया ईरान, कमरे से बाहर चला गया डेलिगेशन, फिर क्या हुआ?
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
जेल में बंद इंजीनियर रशीद छोड़ना चाहते हैं बारामूला सांसद का पद! पहले पार्टी लेगी जनता की राय
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी, 'जरूरत पड़ी तो...'
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और रोहन के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, साड़ी में बन ठन कर पहुंची थीं जाह्नवी कपूर, देखें Inside तस्वीरें
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला और रोहन के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, सामने आई इनसाइड तस्वीरें
इस इंडियन क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कुछ दिनों बाद ही बदला फैसला, मगर अब इस देश के लिए खेलेगा क्रिकेट!
इस इंडियन क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कुछ दिनों बाद ही बदला फैसला, मगर अब इस देश के लिए खेलेगा क्रिकेट!
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
Video: 14 फीट लंबी मौत का रेस्क्यू, गांव वालों का लगा जमावड़ा- वीडियो देख दहला इंटरनेट
14 फीट लंबी मौत का रेस्क्यू, गांव वालों का लगा जमावड़ा- वीडियो देख दहला इंटरनेट
भारत में TikTok बैन का असर! युवाओं की जिंदगी में आया ऐसा बदलाव जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद
भारत में TikTok बैन का असर! युवाओं की जिंदगी में आया ऐसा बदलाव जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद
Embed widget