एक्सप्लोरर

F1 से F12 तक के बटन किस काम के होते हैं? ये जान लिया तो कई काम चुटकियों में हो जाएंगे

क्या आप कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड में ऊपर की तरफ दी गई फंक्शन की का काम जानते हैं? अगर नहीं, तो यह खबर आपको काफी ज्ञान देने वाली है.

Function Keys : अगर आप कम्प्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो आपने इसमें ऊपर की तरफ F Kay को देखा होगा. यह कुल 12 होती है. F का मतलब फंक्शन से होता है, इसी वजह से इन्हें फंक्शन कीज (Function Keys) कहा जाता है. वैसे एक फुल साइज कीबोर्ड में 101 से लेकर 105 तक की (Key) होती है. इनमें से कुछ कीज की जानकारी कई लोगो को नहीं होती है और इसी लिस्ट में फंक्शन कीज भी शामिल हैं. कई लोगो को इनका काम नहीं पता होता है. हालांकि, अगर इनका काम पता चल जाए तो काफी समय की बचत की जा सकती है. यहां हम आपको इन 12 कीज का काम बताने जा रहे हैं. 

की-बोर्ड की फंक्शन Key की डिटेल

F1 : जब कम्प्यूटर को ऑन किया जाता है, उस समय इस बटन को दबाने पर सिस्टम का सेटअप खुल जाता है. यहां से बूट प्रॉसेस या दूसरे सेटिंग्स में बदलाव किया जा सकता है.

F2 : इस Key के जरिए आप किसी भी फाइल को रीनेम (Rename) कर सकते हैं. इस Key की खास बात यह भी है कि अगर बहुत सारी फाइल का एक जैसा नाम करना हो तो आप सभी को सिलेक्ट करके F2 को दबा देंगे तो नाम बदल जायेगा. माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस Key को प्रेस करने पर फाइल का प्रिंट प्रिव्यू स्क्रीन पर आ जाता है.

F3 : विंडोज में इस Key को प्रेस करने से सर्च बॉक्स ओपन हो जाता है. इसके बाद, आप आसानी से किसी फाइल या फोल्डर को सर्च कर सकते हैं. माइक्रोसॉफ्ट डाॅक्स में इसे प्रेस करने पर पहले टाइप की गई कमांड दोबारा टाइप हो जाती है.

F4 : माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस Key को प्रेस करने से पिछला काम रिपीट हो जाता है, जैसे- जो शब्द पहले टाइप किया था वह फिर से टाइप हो जाएगा, जो शब्द बोल्ड किया है वह फिर से बोल्ड हो जाएगा.

F5 : सिस्टम को रिफ्रेश करने के लिए इस key का इस्तेमाल किया जाता है. इससे फाइल ऑटो अरेंज हो जाती है. इसके अलावा, पावरपॉइंट में इसे प्रेस करने से स्लाइड शो स्टार्ट हो जाता है.

F6 : इसको प्रेस करने से विंडोज में ओपन फोल्डर्स के कंटेंट दिखने लगते हैं. इसके अलावा, एमएस वर्ड में ओपन कई सारे डॉक्युमेंट्स को एक-एक करके देखने के लिए Control+Shift+F6 का उपयोग किया जाता है.

F7 : अगर आप माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में इस Key को प्रेस करने के बाद कुछ भी टाइप करते हैं तो उसकी स्पेलिंग चेक होने लगती है.

F8 : MS वर्ड में टेक्स्ट को सिलेक्ट करने के लिए इस Key का उपयोग किया जाता है.

F9 : माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक में ई-मेल भेजने या रिसीव करने के लिए F9 Key इस्तेमाल में आती है. कई लैपटॉप में इसकी मदद से स्क्रीन की ब्राइटनेस को भी कंट्रोल किया जाता है.

F10 : किसी भी सॉफ्टवेयर में काम करते हुए इस Key को दबाते ही मेन्यू ओपन हो जाता है. इसके अलावा, अगर आप Shift के साथ F10 प्रेस करते हैं तो यह माउस के राइट क्लिक का काम करता है.

F11 : इंटरनेट ब्राउजर्स में फुल स्क्रीन व्यू करने के लिए F11 Key का इस्तेमाल होता है.

F12 : माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में F12 Key प्रेस करने से Savs As का ऑप्शन ओपन हो जाता है. Shift के साथ F12 प्रेस करने पर माइक्रोसॉफ्ट फाइल सेव भी हो जाती है. 

यह भी पढ़ें - इस रेस्तरां में इंसान नहीं रोबोट ले रहे ऑर्डर, जानिए कहां है यह अनोखा रेस्टोरेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
पुराने iPhone के मिलेंगे अच्छे पैसे! Apple देगा जबरदस्त एक्सचेंज वैल्यू, जानिए कैसे उठाएं फायदा
पुराने iPhone के मिलेंगे अच्छे पैसे! Apple देगा जबरदस्त एक्सचेंज वैल्यू, जानिए कैसे उठाएं फायदा
नए बच्चों को कैसे भोंट बुद्धि बना रहा एआई, क्यों Gen-Z में कम देखने को मिल रहा IQ?
नए बच्चों को कैसे भोंट बुद्धि बना रहा एआई, क्यों Gen-Z में कम देखने को मिल रहा IQ?
आपकी बातें चोरी-छिपे सुन रहे हैं सोशल मीडिया ऐप्स, फोन में इस सेटिंग को तुरंत करें बंद
आपकी बातें चोरी-छिपे सुन रहे हैं सोशल मीडिया ऐप्स, फोन में इस सेटिंग को तुरंत करें बंद

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget