एक्सप्लोरर

iOS 26 से Apple Intelligence तक..... WWDC 2025 में लॉन्च हुए 6 बड़े फीचर्स, जानें क्या बदलेगा

WWDC 2025 में ऐपल ने iOS 26 समेत सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए नया "लिक्विड ग्लास डिजाइन" और स्मार्ट AI फीचर्स लॉन्च किए.

ऐपल का सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2025 इस बार कुछ खास लेकर आया. 9 जून की रात (भारतीय समयानुसार 10:30 बजे) शुरू हुआ यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे चला और इसमें कंपनी ने ऐसे कई बड़े अपडेट पेश किए जो ऐपल डिवाइसेज़ के अनुभव को पूरी तरह बदल सकते हैं. अगर आपके पास iPhone, Mac, iPad या Apple Watch है, तो ये अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी हैं. आइए जानते हैं इस इवेंट की 6 सबसे बड़ी बातें.

iOS 26: नया नाम और नया रूप

इस बार ऐपल ने अपने सॉफ्टवेयर वर्जन के नामकरण में बड़ा बदलाव किया. अब iOS 19 नहीं, बल्कि सीधा iOS 26 नाम से नया वर्जन आया है. सिर्फ नाम ही नहीं, इसका लुक भी पूरी तरह बदला हुआ है. कंपनी ने इसे "लिक्विड ग्लास डिजाइन" नाम दिया है, जो स्क्रीन को ज्यादा क्लियर, आधुनिक और इंटरेक्टिव बनाता है. यही डिज़ाइन iPadOS, macOS, watchOS और tvOS के नए वर्जन्स में भी दिखेगा.

2. Apple Intelligence: प्राइवेसी के साथ स्मार्टनेस

ऐपल ने AI को बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश किया है. Apple Intelligence नाम से आए इन स्मार्ट फीचर्स की खासियत यह है कि ये यूजर की प्राइवेसी को नुकसान नहीं पहुंचाते. अब iMessage में आप पोल कर सकते हैं, कॉल के दौरान लाइव ट्रांसलेशन और कैप्शन मिलेंगे, और वॉइसमेल का AI द्वारा ऑटोमैटिक सारांश भी दिखेगा। यहां तक कि फोन पर कॉल उठाने से पहले AI आपको बता देगा कि कॉल किसका है.

3. MacOS 26 ‘Tahoe’: अब और ज्यादा पावरफुल

Mac के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम Tahoe नाम से आया है. इसमें भी नया ग्लास-जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा. अब कंट्रोल सेंटर, डॉक और विजेट्स पहले से ज्यादा मॉडर्न लगेंगे. सबसे खास बात यह है कि अब iPhone ऐप्स को Mac पर Apple Mirroring से सीधा इस्तेमाल किया जा सकेगा. साथ ही, AI से शॉर्टकट्स बनाने और स्पॉटलाइट से तेज सर्च का मज़ा भी मिलेगा.

4. WatchOS 26: फिटनेस कोच अब AI में

Apple Watch यूज़र्स के लिए यह अपडेट भी काफी खास है। अब आपकी घड़ी एक AI फिटनेस कोच बन जाएगी जो आपकी एक्टिविटी हिस्ट्री के आधार पर आपको गाइड करेगा. जिम जैसी जगहों पर यह आपके वर्कआउट के मुताबिक सुझाव देगा. नोटिफिकेशन हटाने के लिए अब बस कलाई घुमाइए. नया “रिस्ट फ्लिप” फीचर आपके काम आएगा.

5. VisionOS 26: वर्चुअल दुनिया का असली अनुभव

Apple के Vision Pro यूज़र्स के लिए भी बड़ी खुशखबरी है. अब आप दीवार पर क्लॉक विजेट जैसी चीज़ें सेट कर सकते हैं। कॉल के दौरान अवतार अब और नेचुरल दिखेगा. स्पेशियल सीन पहले से और ज्यादा असली लगेंगे. साथ ही, दोस्त के साथ मिलकर एक ही शो को अलग-अलग Vision Glasses में एकसाथ देखना भी संभव होगा.

6. Safari, Messages, Camera और Music ऐप्स में भी बदलाव

iOS के नए वर्जन में कई ऐप्स को नया अवतार मिला है। Safari में अब वेबपेज फुल स्क्रीन में खुलेगा और सर्च बार उसी में फिट हो जाएगा. कैमरा ऐप और भी सिंपल हो गया है. अब सिर्फ ज़रूरी ऑप्शन दिखेंगे. iMessage में अब लाइव ट्रांसलेशन और पोल की सुविधा मिलेगी. म्यूजिक ऐप में Lyrics Translation और Pronunciation जैसे फीचर्स आएंगे, जिससे आप गाने समझ भी सकेंगे और सही बोल भी पाएंगे.

ऐपल की AI क्रांति की शुरुआत

WWDC 2025 में ऐपल ने साफ कर दिया कि अब उसका फोकस सिर्फ डिवाइसेज़ पर नहीं, बल्कि उन्हें स्मार्ट और पर्सनल बनाने पर है. वो भी आपकी प्राइवेसी को बनाए रखते हुए. आने वाले महीनों में जब ये अपडेट रोलआउट होंगे, तो यूज़र्स को एक बिल्कुल नया Apple Ecosystem देखने को मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
Lenovo ThinkBook 14x भारत में लॉन्च, Intel Ultra से बदला परफॉर्मेंस गेम
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget