एक्सप्लोरर

Free Fire Max में OB45 Update के बाद आया एक नया कैरेक्टर Kassie, जानिए इसकी स्किल्स और उपयोग करने का बेस्ट तरीका

Free Fire Max Character: फ्री फायर मैक्स में आए नए कैरेक्टर कासी की स्किल्स क्या है और इसका सबसे अच्छा उपयोग कैसे करें? आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Free Fire Max: फ्री फायर मैक्स खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए इस हफ्ते एक अच्छी ख़बर आई थी. दरअसल, इस गेम के डेवलपर गरेना ने इसी हफ्ते फ्री फायर मैक्स में एक नया अपडेट पेश किया है, जिसका नाम OB45 Update है. इस अपडेट की चर्चा पिछले करीब एक महीने से की जा रही थी.

इस अपडेट के साथ गरेना ने इस गेम में बहुत सारे नए बदलाव किए और बहुत सारी नई चीजों को भी गेम में लाने का काम किया है. उन्हीं में से एक चीज फ्री फायर मैक्स का नया कैरेक्टर है, जिसकी चर्चा पिछले कई हफ्तों से काफी ज्यादा की जा रही है. इस कैरेक्टर का नाम कासी (Kassie) है. फ्री फायर मैक्स खेलने वाले गेमर्स के बीच में इस नए कैरेक्टर के साथ गेम खेलने का उत्साह काफी ज्यादा है. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में फ्री फायर मैक्स के इस नए कैरेक्टर के बारे में बताते हैं.

कासी की खास बात

फ्री फायर मैक्स की दुनिया में इस नए कैरेक्टर ने आकर गेमर्स के बीच में हलचल मचा दी है. कासी के खास बात की बात करें तो यह एक न्यूरोसाइंटिस्ट है, जो एक हीलिंग एक्सपर्ट भी है. इस कैरेक्टर की दो मुख्य स्किल्स है, जिनके नाम इलेक्ट्रो थेरेपी और फोकस्ड थेरेपी है. आइए हम आपको इस कैरेक्टर के बारे में विस्तार से बताते हैं.

कासी की स्किल्स

इलेक्ट्रो थेरेपी: यह स्किल कासी (Kassie) को अपने चुने हुए टीममेट यानी टीम के साथी के साथ एक हीलिंग बॉन्ड बनाने की अनुमति देती है, जो 20 मीटर के भीतर होना चाहिए. इस बॉन्ड के माध्यम से, दोनों का HP 3HP/सेकंड की दर से रिस्टोर होता है. आपको बता दें कि इस बॉन्ड को मैन्युअली डिसकनेक्ट किया जा सकता है और यह स्किल स्टैक नहीं होती.

फोकस्ड थेरेपी: फ्री फायर मैक्स के इस नए कैरेक्टर की यह स्किल एक्टिव बटन को डबल-टैप करके और एक साथी को चुनकर ट्रिगर होती है. इससे तुरंत 100HP रिस्टोर होता है और 60 सेकंड में कूल डाउन होता है. इसके अलावा, जब चुने हुए टीम के साथी का HP 50 से कम हो जाता है, तो यह स्किल ऑटोमैटिकली एक्टिवेट हो जाती है और उन्हें 50HP मिल जाता है. आपको बता दें कि इतने एचपी से मरता हुए कैरेक्टर में जान आ जाती है.

कासी का सबसे अच्छा उपयोग कैसे करें?

इससे टीम के साथी का सपोर्ट करें: आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स में लेटेस्ट अपडेट के बाद आया यह कैरेक्टर एक सपोर्ट कैरेक्टर है, जो लड़ाई के मैदान में दुश्मन के खिलाफ अपनी स्किल्स का उपयोग करके अपने टीममेट की मदद करता है.

अगर आपका साथी क्लोज-रेंज कॉम्बैट में अच्छा है, तो आप उससे दूरी बनाए रखते हुए भी इस नए कैरेक्टर की स्किल्स की मदद से बॉन्ड बना सकतचे हैं और बैटल फील्ड में उनकी मदद कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपका साथी हारने की पोजिशन में हैं, तो आप स्किल के बटन को डबल क्लिक करके अपने साथी को तुरंत 100HP दे सकते हैं. इसके अलावा अगर बैटल फील्ड में आपके साथी का हेल्थ पॉइंट यानी एचपी 50 से कम हो जाता है, तो आप उसे 50 एचपी दे भी सकते हैं.

जोटा के साथ कासी का उपयोग: अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं, तो जानते होंगे कि इस गेम में आप एक साथ चार कैरेक्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनमें एक एक्टिव स्किल वाला कैरेक्टर होता है, और तीन पैसिव स्किल्स वाले कैरेक्टर्स होते हैं. इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए गेमर्स आप जोटा को कासी के स्किल स्लॉट्स में जोड़ सकते हैं ताकि दुश्मन को हिट करने पर कुछ हेल्थ पॉइंट्स हासिल कर सके.

हीलिंग पिस्टल का उपयोग: फ्री फायर मैक्स के इस नए कैरेक्टर कासी के साथ हीलिंग पिस्टल का उपयोग करके, आप अपने टीममेट्स को 3 मीटर के दायरे में हील कर सकते हैं. यह डुओ और स्क्वाड मोड्स में बहुत उपयोगी है, खासकर जब आपकी टीम हॉट स्पॉट पर लैंड करती है.

यह भी पढ़ें: Sunita Williams Stuck: 100 से भी ज्यादा टुकड़ों में बिखरी रूसी सैटेलाइट, अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
गेमिंग कंसोल में Ray Tracing क्या है? कैसे बदलती है ग्राफिक्स की दुनिया
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
आप जो देखते हैं वही बार-बार क्यों दिखता है? Instagram के एल्गोरिदम का पूरा खेल
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
सेंसर से मोटर तक, स्मार्ट फैन खुद कैसे एडजस्ट करता है अपनी स्पीड?
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी
वॉशिंग मशीन का Eco मोड कैसे बचाता है पानी और बिजली? समझें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget