एक्सप्लोरर

Flip Phone के शौकीनों के लिए खुशखबरी! मात्र ₹2,499 में मुड़ने वाला खूबसूरत फोन लॉन्च

Cheapest Flip phone: भारत में एक सबसे सस्ता फ्लिप फोन लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत 2500 रुपये से भी कम है. आइए हम आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं.

itel Flip One: आजकल भारत और दुनियाभर के स्मार्टफोन मार्केट में फोल्ड और फ्लिप फोन का काफी ट्रेंड चल रहा है. सैमसंग से लेकर मोटोरोला तक, कई कंपनियों ने अपने फ्लिप फोन के जरिए लोकप्रियता हासिल की है और लोगों को ये फोन पसंद भी आए हैं.

हालांकि, इन कंपनियों के फ्लिप फोन काफी महंगे होते हैं. अगर आप कम कीमत में एक सस्ता फ्लिप फोन खरीदना चाहते हैं, तो आइए हम आपको एक नए फोन के बारे में बताते हैं, जिसे आज ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है. 

itel का सस्ता फ्लिप फोन

इस फोन का नाम itel Flip One है. आइटेल कंपनी भारत में सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जानी जाती है और बजट रेंज के काफी सारे यूज़र इस कंपनी के फोन खरीदते हैं. आइटेल ने इस बार एक फ्लिप फोन लॉन्च किया है, जिसमें यूज़र्स को एक मजेदार डिजाइन के साथ प्रीमियम लेदर बैक भी मिलता है. 

इस फोन में 2.4 इंच की एक छोटी डिस्प्ले दी गई है. फोन में कंपनी ने 1200mAh की एक बैटरी दी है. कंपनी का दावा है कि इस फोन को एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. 

कंपनी ने इस फोन को लाइट ब्लू, ओरेंज और ब्लैक कलर के ऑप्शन में लॉन्च किया है. फोन के साथ एक साल की वारंटी मिलती है. इसे कंपनी के अधिकृत रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है.

इस फोन के फ्रंट में 2.4 इंच एक छोटी डिस्प्ले के साथ एक ग्लास कीपैड मिलता है. फोन के पिछले हिस्से पर लेदर टेक्स्चर मिलता है, जिससे इसका डिजाइन और लुक काफी आकर्षक लगता है. फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. 

इसके अलावा इसमें एक वॉयस असिस्टेंट फीचर दिया गया है, जिसका नाम किंग वॉयस है. इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी मिलता है. इसका मतलब है कि आप इस फीचर फोन को ब्लूटूथ के जरिए अपने स्मार्टफोन से भी कनेक्ट करके कॉलिंग कर सकते हैं. 

इसमें एक VGA सिंगल कैमरा, FM Radio समेत कई अन्य फीचर दिए गए हैं. फोन भारत की 13 भाषाओं को सपोर्ट करता है. इस फोन की कीमत 2,499 रुपये हैं.

JioPhone Prima 2 4G से होगी टक्कर

हालांकि, इसी रेंज में आपको जियो का एक बढ़िया 4G फोन भी मिल जाएगा, जिसका नाम JioPhone Prima 2 4G है. इसे रिलायंस जियो ने हाल ही में लॉन्च किया है और इसकी कीमत 2,799 रुपये है. 

इसमें 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले, क्वालकोम का क्वाड-कोर प्रोसेसर, 512MB RAM, 4GB स्टोरेज और 2000mAh की बैटरी दी गई है. इसमें बैक और फ्रंट कैमरा भी है. यह 4G, VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ नेटवर्क्स को सपोर्ट करता है.

इसके फीचर्स में डायरेक्ट वीडियो कॉलिंग, गूगल एसिस्टेंट, यूट्यूब, फेसबुक, जियो चैट और जियोपेय शामिल हैं, जिससे UPI भुगतान संभव होता है.

यह भी पढ़ें:

90,000 रुपये वाले iPhone 16 को सिर्फ ₹26, 970 में खरीदा! जानें कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning
Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning
iPhone 18 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple ने जारी किया iOS 27.0.1 अपडेट
iPhone 18 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple ने जारी किया iOS 27.0.1 अपडेट
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget