एक्सप्लोरर

Galaxy Z Flip 4 और Z Fold 4 में Flex Mode कैसे करता है काम? देखें फ्लेक्स मोड को सपोर्ट करने वाले ऐप्स की लिस्ट

Flex Mode में आपको फोन की आधी स्क्रीन पर कंटेंट और आधी स्क्रीन पर एप को कंट्रोल करने वाली कीज दिखाई देगी. मोबाइल की सभी ऐप्स में फ्लेक्स मोड का यूज नहीं किया जा सकता है.

Flex Mode: सैमसंग (Samsung) ने हाल ही में अपने फोल्डेबल फोन सीरीज को लॉन्च किया है. इस सीरीज के तहत Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 को पेश किया गया है. Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 में फोल्डिंग फीचर के साथ कई लेटेस्ट फीचर्स भी दिए गए है. इन लेटेस्ट फीचर में फ्लेक्स मोड (Flex Mode) भी शामिल है.

फ्लेक्स मोड में फोन की फोल्डिंग डिस्प्ले को आधा फोल्ड करके आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सकती है. आज इस रिपोर्ट में हम आपको  Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 के फ्लेक्स मोड को यूज करने के आसान तरीकों के बारें में बताने जा रहे हैं. 

फ्लेक्स मोड का इस्तेमाल कैसे करें?

Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 फोन में फ्लेक्स मोड इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको फोन में ओरिएंटेशन लॉक (नोटिफिकेशन और क्विक सेटिंग शेड) को ऑफ करना होता है. इसके बाद आपको एप को ओपन करके फोन को लैपटॉप की तरह आधा फोल्ड करना है. इसके बाद आपको फोन की आधी स्क्रीन पर कंटेंट और आधी स्क्रीन पर एप को कंट्रोल करने वाली कीज दिखाई देंगी. बता दें, आप फ्लेक्स मोड का इस्तेमाल करके कैमरा, कैलकुलेटर, गैलेरी और यूट्यूब को भी चला सकते हैं. यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि सभी मोबाइल की ऐप्स में फ्लेक्स मोड का यूज नहीं किया जा सकता है. 

फ्लेक्स मोड को सपोर्ट करने वाले एप की लिस्ट

  • Calculator (कैलकुलेटर)
  • Calendar (कैलेंडर)
  • Camera (कैमरा)
  • Clock (क्लॉक)
  • Google Duo (गूगल ड्यू)
  • Gallery (गैलरी)
  • Internet (इंटरनेट)
  • Phone (फोन)
  • Samsung Free (सैमसंग फ्री)
  • Samsung Health (सैमसंग हेल्थ)
  • Samsung TV Plus (सैमसंग टीवी प्लस)
  • YouTube

उपरोक्त एप के अलावा अन्य किसी एप में फ्लेक्स मोड का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ और सेटिंग करनी पड़ेंगी. आपको इसके लिए मोबाइल की सेटिंग में जाकर Advanced Features ऑप्शन में Labs में जाना होगा. इसके बाद आपको Flex Mode Panel को चुनना है. इसके बाद आप अन्य एप में फ्लेक्स मोड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Independence Day 2022: 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट घर बैठे ऐसे करें डाउनलोड, जानें स्टेप बाय स्टेप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget