एक्सप्लोरर

इस शख्स ने खरीदा था दुनिया का सबसे पहला मोबाइल फोन, कीमत सुन कर उड़ जाएंगे होश

क्या आप जानते हैं दुनिया के पहले फोन की कीमत क्या थी और इसे किसने खरीदा था? अगर नहीं, तो आज यहां जानिए. 

First Mobile Phone: स्मार्टफोन आज हम सभी की जरूरत बन गया है. आए दिन दुनिया भर में हजारों की तादाद में फोन बनाए और बेचे जाते हैं. मोबाइल फोन और इंटरनेट की वजह से आज चीजें पहले से ज्यादा आसान और सरल हो गई हैं. जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल आज आप दिनभर करते हैं क्या इसके बारे में आप ये बात जानते हैं कि दुनिया का पहला मोबाइल फोन किस शख्स ने बनाया था और ये कब बना था? अगर नहीं, तो आज इस लेख के माध्यम से इस बारे में जानिए.  साथ ही ये भी जानिए कि पहले मोबाइल फोन की कीमत क्या थी.

पहला मोबाइल फोन बिक्री के लिए नहीं था उपलब्ध 

दुनिया का पहला मोबाइल फोन मोटरोला के रिसर्चर मार्टिन कूपर ने 1973 में बनाया था लेकिन ये एक प्रोटोटाइप फोन था. यानी ऐसा फोन जिसे देखकर ही दूसरे मॉडल बनाए जाएंगे. इस प्रोटोटाइप फोन से मार्टिन कूपर ने 3 अप्रैल 1973 को अपने विपक्षी Joel Engel को फोन किया था जो Bell Labs में प्रोटोटाइप मोबाइल फोन पर काम कर रहे थे. बिक्री के लिए जो स्मार्टफोन दुनिया भर में सबसे पहले उपलब्ध हुआ वो Motorola DynaTAC 8000X था जिसे मोटोरोला ने बनाया था और कंपनी के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने इसे डिजाइन किया था. इस मोबाइल फोन को बिक्री के लिए 1983 में जारी किया गया. तब इस फोन की कीमत 3995 डॉलर थी और इसे अमेरिका के एक शख्स ने 4000 डॉलर यानी उस वक्त 2 लाख 68 हजार रुपए में खरीदा था. 

दुनिया का पहला फोन 1 किलो से भी भारी था 

दुनिया के पहले फोन Motorola DynaTAC 8000X का वजन 1.1 किलोग्राम था. इस मोबाइल फोन की बैटरी 10 घंटे में चार्ज होती थी और फिर ये करीब 1 घंटे चलता था. इस मोबाइल फोन को तब बिजनेसमैन लोगों के लिए बनाया गया था. फिर धीरे-धीरे जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी एडवांस हुई वैसे-वैसे बाजार में छोटे और हल्के मोबाइल फोन आने शुरू हुए. इसके बाद कीपैड फोन लोकप्रिय हुए और फिर स्मार्टफोन ने इनकी जगह ले ली.

94 साल के हैं मार्टिन कूपर 

दुनिया का पहला मोबाइल फोन मार्टिन कूपर ने बनाया था. मार्टिन का जन्म 26 दिसंबर 1928 में शिकागो में हुआ. उन्होंने Illinois Institute of Technology से आईआईटी की पढ़ाई की है. फिर1957 में मास्टर डिग्री हासिल की और 2004 में उन्हें honorary doctorate डिग्री दी गई. मार्टिन कूपर की पत्नी का नाम अर्लिन हैरिस है. 

यह भी पढ़ें: भारत में है एशिया की सबसे सस्ती लैपटॉप की मार्केट, किलो के भाव में मिलते हैं लैपटॉप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?
वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget