एक्सप्लोरर

नए आईफोन के लिए मची मारामारी, ऐप्पल स्टोर के बाहर जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

iPhone 17 सीरीज की बिक्री आज से शुरू हो गई है. मुंबई स्थित ऐप्पल स्टोर के बाहर जमा हुई भीड़ के बीच मारपीट हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

9 सितंबर को लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज की बिक्री आज से शुरू हो गई है. इसके लिए लोग बीती रात से ऐप्पल स्टोर के बाहर जमा होने शुरू हो गए थे. लोगों के बीच नई सीरीज को लेकर गजब का उत्साह है. इसी बीच नया आईफोन लेने आए लोगों के बीच मारपीट होने की खबर आई है. मुंबई के बीकेसी स्थित ऐप्पल स्टोर के बाहर आईफोन लेने के लिए भारी भीड़ जमा थी. इसी बीच कुछ लोगों की आपस में हाथापाई हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई.

वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि ऐप्पल स्टोर के बाहर भीड़ में कुछ लोग मारपीट शुरू कर देते हैं. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करते हैं. सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में भी कुछ युवक एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. काफी मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मी झगड़ा कर रहे युवकों को काबू कर पाते हैं. बता दें कि मुंबई की तरह दिल्ली स्थित ऐप्पल स्टोर के बाहर भी लंबी लाइन लगी हुई थी. लोग नया आईफोन लेने के लिए बीती रात से लाइन में लगना शुरू हो गए थे. 

पितृ पक्ष में भी जमकर हो रही खरीदारी

हिंदू धर्म में पितरों की मुक्ति और श्राद्ध कर्म से जुड़ा पितृ पक्ष चल रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान नई चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए. हालांकि, परंपरा और मान्यताओं से दूर हटके युवाओं के बीच नई आईफोन-17 सीरीज को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला. आईफोन खरीदने आए कल्पेश ठक्कर का कहना है कि पितृ पक्ष के दौरान मैंने फोन खरीदा जरूर है, लेकिन अभी अनबॉक्स नहीं किया है. इसे नवरात्रि के अवसर पर सोमवार से यूज करना शुरू करूंगा.

उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि पितृ पक्ष में खरीदारी नहीं करनी चाहिए, लेकिन मेरा मानना है कि यह मिथक है. पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं. उनका आशीर्वाद न होता तो मैं पांच लाख रुपए खर्च कर तीन फोन खरीद ही नहीं पाता. इसी को देखते हुए मेरा मानना है कि लोगों का यह कहना कि इस दौरान नई चीज न खरीदो, यह गलत है.

इसी तरह, घनश्याम का कहना है कि लोग इसे मान्यता मानते हैं, लेकिन असल में इसका कोई ठोस आधार नहीं है. वहीं, राजन के मुताबिक, मोबाइल खरीद सकते हैं, लेकिन गाड़ी जैसी बड़ी खरीदारी से बचना चाहिए. आईफोन खरीदने पहुंचे एक अन्य शख्स रोहित ने भी कुछ इसी तरह की बात कही. रोहित ने कहा कि उनके घर में पितृ पक्ष में कपड़े खरीदने से रोका जाता है, लेकिन मोबाइल फोन खरीदने में कोई आपत्ति नहीं है.

आईएएनएस इनपुट के साथ

ये भी पढ़ें-

क्या स्मार्टफोन की जरूरत खत्म हो जाएगी? मोबाइल की तरह काम करेंगे मेटा के ये स्मार्ट चश्मे, इशारे भी समझेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple Touchscreen MacBook Pro : MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
MacBook Pro में 16TB स्टोरेज या नया लैपटॉप? Apple की कीमत चौंकाएगी
AI Cyber Attacks : अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
अब मशीन की रफ्तार से होंगे साइबर हमले? AI ने बढ़ाई डेटा सुरक्षा की चुनौती
Temple wearable Pre-Orders: Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
Temple wearable की प्री-बुकिंग शुरू, जानें पहले किसे मिलेगा मौका?
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर
अमेरिका के 13 राज्यों में पावर ग्रिड इमरजेंसी, जानें क्या है संकट और इसका असर

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget