एक्सप्लोरर

क्या स्मार्टफोन की जरूरत खत्म हो जाएगी? मोबाइल की तरह काम करेंगे मेटा के ये स्मार्ट चश्मे, इशारे भी समझेंगे

मेटा ने नए स्मार्ट चश्मे लॉन्च किए हैं, जो मोबाइल को चुनौती दे रहे हैं. ये चश्मे बिल्ट-इन स्क्रीन के साथ आए हैं. इनकी मदद से मोबाइल को बिना छुए भी मैसेज किए जा सकते हैं.

Meta ने अपनी एनुअल डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में नए स्मार्ट ग्लास पेश किए हैं, जो बिल्ट-इन-स्क्रीन के साथ आए हैं. इसके साथ ही ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि AI को एक्सेस करने में ये ग्लासेस स्मार्टफोन को चुनौती दे सकते हैं. मार्क जुकरबर्ग ने इस ग्लासेस को पेश करते समय दिखाया कि ये मोबाइल की तरह काम कर सकते हैं. कई जानकारों का मानना है कि इन स्मार्ट चश्मों की वजह से मेटा एक नई डिवाइस कैटेगरी में बढ़त बना सकती है. 

कैसे काम करते हैं नए ग्लासेस?

Meta Ray-Ban डिस्प्ले ग्लासेस के एक लेंस में छोटी स्क्रीन लगी हुई है, जिसे न्यूरल बैंड नाम के एक रिस्टबैंड से कंट्रोल किया जा सकता है. यह स्क्रीन मोबाइल की तरह काम करती है. यानी इससे आप टेक्स्ट, इमेज और वीडियो मैसेज भेज पाएंगे. साथ ही यह आपको बिना फोन देखे व्हाट्सऐप समेत मेटा का सारी ऐप्स पर आए मैसेज को रिप्लाई करने की भी सुविधा देती है. इन ग्लासेस में लाइव कैप्शन फीचर भी मिलेगा. यानी अगर आपके सामने कोई बात कर रहा है तो यह ट्रांसलेशन समेत उसके कैप्शन स्क्रीन पर दिखा देगा.

हाथ के इशारे समझेगा रिस्टबैंड

मेटा के नए ग्लासेस के साथ आने वाला रिस्टबैंड हाथ के इशारे समझ सकता है. किसी आइटम को सेलेक्ट करने से उसे अंगूठे को तर्जनी उंगली पर दो बार टच करना होगा. इसी तरह अंगूठे पर दो बार टैप कर मेटा AI वॉइस असिस्टेंट को एक्टिव किया जा सकता है. हवा में हाथ हिलाकर आवाज को कम या ज्यादा किया जा सकता है.

ग्लासेस में और क्या फीचर?

नए Meta Ray-Ban Display ग्लासेस 20 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देते हैं. इसकी ब्राइटनेस 30-5000 निट्स तक है, जो आउटडोर में भी बेहतर विजिबिलिटी दे सकती है. इसमें पुराने वर्जन की तरह 12MP का कैमरा सेंसर दिया गया है. यह 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है. सिंगल चार्ज में यह छह घंटे तक चलेगी. कंपनी ने इसके साथ एक एक्सटर्नल केस दिया है, जिससे इसका बैटरी बैकअप लगभग 30 घंटे हो जाता है. इसके साथ आने वाला मेटा न्यूरल बैंड 3 साइज में उपलब्ध होगा.

कीमत और कब शुरू होगी सेल?

मेटा ने इस ग्लासेस की कीमत 799 डॉलर (लगभग 70,400 भारतीय रुपये) रखी है. इनकी बिक्री 30 सितंबर से शुरू होगी. इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को रिटेल स्टोर पर जाना होगा ताकि उन्हें फिटिंग को लेकर कोई दिक्कत न आए. आगे चलकर इनकी ऑनलाइन सेल भी शुरू हो जाएगी. अभी ये ग्लासेस दो साइज और ब्लैक और ब्राउन शेड में ही उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें-

Apple ने ऐन मौके पर कर दिया खेल, अमेरिका से अलग होगा भारत में बिकने वाला यह आईफोन मॉडल, जानें अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget