एक्सप्लोरर

एपल और गूगल की साझा कोशिश, कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने पर स्मार्टफोन करेगा अलर्ट

कोविड-19 के खिलाफ गूगल और एपल की दो दिग्गज कंपनियों ने साझेदारी की है.उन्होंने स्मार्टफोन में कंटैक्ट ट्रैसिंग नई तकनीक को शामिल करने का एलान किया है.

कोविड-19 के खिलाफ एपल और गूगल ने संयुक्त रूप से असाधारण कदम उठाया है. उन्होंने अपने स्मार्टफोन में नई तकनीक जोड़ने का खाका पेश किया है. ये तकनीक कोविड-19 मरीज के संपर्क में आने पर यूजर्स को अलर्ट कर देगी. तकनीक का नाम रखा गया है 'कन्टैक्ट ट्रैसिंग'. जिससे यूजर्स को क्वारंटाइन या आइसोलेट का फैसला लेने में आसानी हो जाएगी.

गूगल और एप्पल iOS और एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम में तकनीक को दो चरणों में बना रहे हैं. मई के मध्य में दोनों कंपनियों ने iPhones और एंड्रायड फोन के फीचर में तकनीक विकसित करने का दावा किया है. इससे स्वास्थ्य सेवा में जुड़े लोगों का एप्लीकेशन के माध्यम से जानकारी शेयर करना आसान हो जाएगा. इसके साथ ही हेल्थ एपलीकेशन को मैनेज करने का खाका भी पेश किया जाएगा. इसका मतलब ये हुआ कि अगर कोई यूजर कोविड-19 पॉजिटिव पाया जाता है और अपने डाटा को पब्लिक हेल्थ एपलीकेशन में जोड़ देता है तो ऐसे यूजर्स जो पहले पीड़ित शख्स के संपर्क में आए थे उनके कंट्रैक्ट नोटिफाई हो जाएंगे. ये समय 14 दिनों का हो सकता है मगर स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रही एजेंसियां समय का निर्धारण अपने हिसाब से कर सकती हैं. दूसरे चरण में दोनों कंपनियां अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में तकनीक को सीधे जोड़ देंगी. जिससे 'कंटैक्ट ट्रैसिंग' सॉफ्टवेयर चल सके. ऐसा करने के लिए एपलीकेशन को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

तकनीक के सामने आने से पहले ही इस पर विवाद का साया पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है. ये तकनीक विवावादास्पद इसलिए है क्योंकि इससे निजता का उल्लंघन होने की आशंका है. भले स्वास्थ्य से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां मोबाइल डिवाइस के माध्यम से लोग शेयर कर सकेंगे मगर उनके लोकेशन का पता लगातार चलता रहेगा. हालांकि कंपनियों का दावा है कि लोकेशन डाटा इकट्ठा नहीं किया जाता है और ना ही कंपनियां डाटा को देख सकती हैं. गूगल और एपल का कहना है कि उनके सिस्टम को जरूरत के वक्त बंद किया जा सकता है. कंटैक्ट-ट्रैसिंग तकनीक की कोशिश दोनों कंपनियों में से किसी के लिए पहला कदम नहीं है. गूगल मार्च में कोविड-19 सूचना से संबंधित वेबसाइट लांच कर चुकी है जबकि एप्पल iPhone यूजर्स के लिए अपना स्क्रीनिंग टूल्स जारी कर दिया है. दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में कहा, "दुनिया की सबसे गंभीर समस्या के हल निकालने में एक साथ आने का इससे पहले ऐसा अहम वक्त नहीं आया है." फिलहाल इसके अलावा भी कई अन्य संस्थाएं कंटैक्ट-ट्रैसिंग सिस्टम पर काम कर रही हैं. MIT के शोधकर्ता इसी तरह से मिलती-जुलती तकनीक की योजनाओं का एलान कर चुके हैं.

कोरोना के कहर का अंदाजा इन तस्वीरों से लगाया जा सकता है

दुनिया के वो देश, जहां कोरोना की मौत मर रहे हैं हर 100 में से 12 मरीज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
सर्दियों में कितने टेंपरेचर पर चलाना चाहिए फ्रिज? बहुत से लोग नहीं जानते सही नंबर
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होता है इंटरनेट शटडाउन, भारत का क्या हाल?
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget