एक्सप्लोरर

दुनिया के वो देश, जहां कोरोना की मौत मर रहे हैं हर 100 में से 12 मरीज!

पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का औसत करीब 6.2 फीसदी का है. लेकिन दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां हर 100 कोरोना पीड़ित में से 12 की मौत हो जा रही है.

पूरी दुनिया के 18 लाख से भी ज्यादा लोग इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं और एक लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की वजह से मारे जा चुके हैं. ये आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. और कुछ देशों में तो मौत की दर 12 फीसदी से भी ज्यादा है. यानि कि कोरोना से पीड़ित हर 100 में से 12 आदमी की मौत हो जा रही है.

इस मृत्यु दर के मामले में सबसे ऊपर है इटली, जहां मृत्यु दर 12.72 फीसदी है. यहां पर अभी तक कुल 1,56,363 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 19899 लोगों की मौत हुई है. दूसरे नंबर पर ब्रिटेन है, जहां मृत्यु दर करीब 12.60 फीसदी है. यहां पर अभी तक कुल 84,279 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और मौतों का आंकड़ा 10,612 है. तीसरा नंबर बेल्जियम का है, जहां 29,647 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 3600 लोगों की मौत हुई है. प्रतिशत के लिहाज से ये भी करीब 12.12 फीसदी हो रहा है. इन तीन देशों के अलावा नीदरलैंड्स, स्पेन और फ्रांस में भी मृत्यु दर 10 फीसदी से ज्यादा है.

वहीं कोरोना की वजह से सर्वाधिक मौतें झेलने वाले देश अमेरिका की बात करें तो वहां पर मौत की दर चार फीसदी से भी कम है. अमेरिका में अभी तक कुल 5,45,387 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मरने वालों का आंकड़ा 21,482 तक पहुंच गया है. अब अगर अपने देश की बात करें तो यहां भी मृत्यु की दर 3.23 फीसदी है. भारत में अभी तक कोरोना के कुल 8447 मामले सामने आए हैं. 273 लोगों की मौत हुई है और 765 लोग ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं. रही बात पूरी दुनिया की, तो कोरोना की वजह से दुनिया की औसत मृत्यु दर 6.2 फीसदी है. पूरी दुनिया में अभी तक 18,07,939 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मौतों का आंकड़ा 1,12,241 पहुंच गया है और 4,15,218 लोग ठीक होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं.

दुनिया के औसत के लिहाज से भारत में मृत्यु दर करीब आधी है. वैसे औसत के लिहाज से मृत्यु दर अमेरिका की भी आधी ही है. लेकिन अगर मरने वालों के आंकड़ों की बात की जाए, तो अमेरिका में सबसे ज्यादा 21,649 लोगों की मौत हुई है. दूसरा नंबर इटली का है, जहां 19,899 लोगों की मौत हुई है. तीसरे नंबर पर स्पेन है, जहां 16,972 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. फ्रांस चौथे नंबर पर है, जहां मौत का आंकड़ा 14,393 है. ब्रिटेन में भी कोरोना की वजह से अब तक 10,612 लोग मारे जा चुके हैं. वहीं कुवैत, ब्रूनेई और मोनैको जैसे देश में सिर्फ 1-1 मौतें ही हुई हैं. और जिस चीन से इस वायरस की उत्पत्ति हुई है, वहां पर आधिकारिक तौर पर इस वायरस की वजह से अब तक कुल 3,339 लोगों की जान गई है. बाकी रियूनियन, गायना, फेयरी आइलैंड, जिब्राल्टर, कंबोडिया और रवांडा जैसे भी देश हैं, जहां पर कोरोना की वजह से अब तक एक भी मौत नहीं हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget