एक्सप्लोरर

नए Ransomware Attack का मंडरा रहा खतरा, FBI ने जारी की वॉर्निंग, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

इन दिनों मेडुसा नाम के एक Ransomware Attack का खतरा मंडरा रहा है. इस अटैक में डेटा चोरी के बाद उसे लीक के लिए पोस्ट कर दिया जाता है. इसे लेकर FBI और दूसरी एजेंसियों ने वॉर्निंग जारी की है.

इन दिनों लोगों पर एक रैंसमवेयर अटैक का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिका की FBI और साइबरसिक्योरिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी एजेंसी (CISA) ने इसे लेकर वॉर्निंग जारी की है. इसमें कहा गया है कि मेडुसा नाम का एक रैंसमवेयर सॉफ्टवेयर लोगों को निशाना बना रहा है. यह 2021 से ऐसे अटैक्स को अंजाम दे रहा है और इसने हालिया दिनों में भी बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाया है. 

डेटा चोरी पर है नजर

अमेरिकी एजेंसियों की वॉर्निंग के अनुसार, डेटा चोरी के लिए मेडुसा कई फिशिंग कैंपेन का इस्तेमाल करता है. यह एक ऐसी साइट ऑपरेट करता है, जहां पर चोरी के बाद डेटा को पोस्ट कर दिया जाता है. इसके साथ ही काउंटडाउन शुरू हो जाता है. अगर कोई प्रभावित यूजर काउंटडाउन खत्म होने तक पैसा नहीं चुकाता है तो उसका डेटा को लीक कर दिया जाता है. वॉर्निंग में कहा गया है कि प्रभावित यूजर से काउंटडाउन का समय एक दिन बढ़ाने के लिए 10 हजार अमेरिकी डॉलर की मांग की जा रही है. फरवरी से लेकर अब तक यह मेडिकल, एजुकेशन, लीगल, इंश्योरेंस और टेक्नोलॉजी आदि क्षेत्रों में काम करने वाले 300 से अधिक लोगों को निशाना बना चुका है. 

पैसों के लिए किए जाते हैं रैंसमवेयर अटैक

रैंसमवेयर अटैक में पैसों के लिए डेटा चोरी या डेटा एनक्रिप्ट किया जाता है. पैसा न मिलने तक उस डेटा को एनक्रिप्ट ही रखा जाता है. हालांकि, इसकी भी कोई गारंटी नहीं है कि पैसे मिलने के बाद डेटा पर लगा एनक्रिप्शन हटा लिया जाएगा. पिछले कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.

ऐसे हमलों से कैसे बचें?

रैंसमवेयर अटैक से बचने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर और फर्मवेयर को लगातार अपडेट करते रहने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही ईमेल जैसी सभी सर्विसेस के लिए मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यूज करने को कहा जाता है. ऐसे हमलों से बचाव के लिए हमेशा लंबे पासवर्ड यूज करें और पासवर्ड को नियमित अंतराल के बाद चेंज करते रहें. इसके अलावा डेटा का बैकअप रखना भी ऐसे मामलों में पैसा बचा सकता है.

ये भी पढ़ें-

ठग से ही ठगी, कानपुर में सामने आया हैरान करने वाला मामला, युवक ने स्कैमर को लगाई चपत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
ऑनलाइन विज्ञापनों से कैसे जासूसी कर रहा था इजरायल? रिसर्च में खुलासा
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
अब ऐप डाउनलोड के साथ खरीदें फोन! Google Play Store में आया नया फीचर
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कितने का आता है फेसियल रिकॉग्निशन कैमरा, क्या-क्या होते हैं फीचर्स?
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
WI से करो या मरो का 5वां टी20, 'निर्णायक' मुकाबलों में कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget