एक्सप्लोरर

Fake App: क्या आपके स्मार्टफोन में भी हैं ये 2 खतरनाक ऐप, अगर हां, तो फौरन कर दें Uninstall, ये है बड़ी वजह

Mobile App Alert: एंटीवायरस ऐप्स और क्लीनर ऐप्स के रूप में खतरनाक SharkBot मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर पर मिला है. Mister Phone Cleaner और Kylhavy Mobile Security ऐप में क्या जानकारी चाहिए.

Alert For Mobile App Users: आजकल जमाना स्मार्टफोन का है. स्मार्टफोन का यूज अब सिर्फ कॉलिंग तक ही सीमित नहीं रहा है. बैंक से लेकर शॉपिंग और नेट सर्फिंग से लेकर सोशल मीडिया तक, सब कुछ यहीं से ऑपरेट होता है. ज्यादा यूज की वजह से खतरे भी बढ़ गए हैं. ऐसे में खुद को सिक्योर रखने के लिए अब बड़ी संख्या में यूजर्स अब एंटीवायरस ऐप और जंक क्लिनर ऐप यूज करते हैं. यूजर्स का सेफ्टी के लिए ये सोचना सही भी है, लेकिन ठग लोगों की इस जरूरत का फायदा उठाकर इसी के जरिये चपत लगा रहे हैं.

दरअसल साइबर क्रिमिनल्स ने इस तरह के नकली ऐप बनाकर लोगों के फोन और बैंक अकाउंट में सेंध लगाना शुरू कर दिया है. अगर आप भी इस तरह के ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अलर्ट होने की जरूरत है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इस नए खतरे के बारे में.  

ये हैं वो दोनों खतरनाक ऐप

रिपोर्ट के मुताबिक, एंटीवायरस ऐप्स और क्लीनर ऐप्स के रूप में खतरनाक SharkBot मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर पर पाया गया है. यह मैलवेयर कथित तौर पर यूजर्स का बैंकिंग डेटा चुराता है. बताया गया है कि जिन दो ऐप से सबसे ज्यादा खतरा है उसमें, Mister Phone Cleaner और Kylhavy Mobile Security ऐप शामिल है. इन दोनों ही खतरनाक ऐप को 60,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. 

अपडेट करने के बहाने फंसाता है

NCC ग्रुप के फॉक्स-आईटी के अनुसार, SharkBot मैलवेयर को स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, पोलैंड, जर्मनी, अमेरिका और ऑस्ट्रिया में यूजर्स को अपना निशाना बनाने के लिए फिर से लाया गया है. ये मैलवेयर अभी ऊपर बताए गए दोनों ऐप में मिले हैं. इन ऐप्स को ड्रॉपर शार्कबॉट मैलवेयर के इंस्टॉलेशन को ऑटोमैटिकली परफॉर्म करने के लिए एक्सेसिबिलिटी परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती है. ये ऐप आपसे एंटीवायरस ऐप्स के लिए फेक अपडेट का मैसेज मोबाइल स्क्रिन पर ब्लिंक कराते हैं. आप अगर उस लिंक पर क्लिक करके अपडेट करने जाते हैं तो आपके फोनन में यह मैलवेयर आ जाता है.

कितना खतरनाक है यह मैलवेयर

फॉक्स-आईटी के अल्बर्टो सेगुरा ने बताया, "हमें गूगल प्ले स्टोर पर दो ऐसे ऐप मिले हैं, जिनमें SharkbotDopper एक्टिव हैं. यह मैलवेयर कथित तौर पर लॉगिन कीस्ट्रोक्स चुरा सकता है. यही नहीं इसके जरिये हैकर्स आपके फोन में मौजूद एसएमएस को इंटरसेप्ट कर सकता है और ऑटोमेटेड ट्रांसफर सिस्टम (एटीएस) का उपयोग करके धोखाधड़ी से फंड ट्रांसफर कर सकता है. फॉक्स-आईटी की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम को 22 अगस्त 2022 को वर्जन 2.25 के साथ एक नए शार्कबॉट सैंपल का पता चला."

नए शार्कबॉट वर्जन में एक नया फीचर दिया गया है, जो पीड़ितों से सेशन कुकीज चुराता है जो उनके बैंक खाते में लॉगिन करता है. हालांकि गूगल पर अभी ये ऐप्स आपको नहीं मिलेंगे, लेकिन अगर पुराने मिलते हैं या आप इन्हें पहले से यूज कर रहे हैं, तो फौरन इसे रिमूव कर दें. 

ये भी पढ़ें

Moto Edge Ultra 30 इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें भारत के पहले 200MP स्मार्टफोन के सभी फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
AI का ज्यादा इस्तेमाल बना देगा आपको रोबोट! स्टडी में हैरान करने वाला खुलासा
4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!
4.5mm पतला होगा Apple का पहला Foldable iPhone, Samsung को देगा टक्कर!
WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
WhatsApp का नया फीचर! अब यूजर्स पहचान सकेंगे AI कंटेंट, जानें कैसे
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण
टेक सेक्टर में फिर छंटनी का बड़ा झटका! Oracle में 3,000 नौकरियां संकट में, जानें कारण

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में महिला बैंक अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, क्या बोले जोहरान ममदानी
अमेरिका में महिला बैंक अधिकारी की चाकू मारकर हत्या, क्या बोले जोहरान ममदानी
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
Exclusive: ओपी राजभर अपने ही विभाग के प्रमुख सचिव से क्यों नाराज? abp न्यूज़ से खुलकर बोले
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
सीएम विजय का बड़ा फैसला, किसानों और शिक्षकों के खिलाफ दर्ज केस लिए वापस
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश के राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
BCCI मीटिंग में हो सकता है बवाल, अगरकर-लक्ष्मण में हो सकता है घमासान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
3 ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत, अमेरिका बाहर, किसने किया ये ऐलान
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
दिशा सालियान केस: HC के आदेश पर छलके पिता के आंसू, कहा- सच्चाई की जीत हुई
Wooden Table: लकड़ी से पानी के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
लकड़ी से पानी के जिद्दी निशान कैसे हटाएं? आजमाएं ये घरेलू नुस्खा
Embed widget