एक्सप्लोरर

Moto Edge Ultra 30 इस दिन होगा लॉन्च, यहां जानें भारत के पहले 200MP स्मार्टफोन के सभी फीचर्स

Motorola Edge Ultra 30 में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी की LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिल सकता है.

Motorola Edge Ultra 30: स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला ने अपने 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले फ्लैगशिप फोन Motorola Edge Ultra 30 को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है. कंपनी 13 सितंबर को भारतीय मार्केट में इस स्मार्टफोन को पेश करने जा रही है.

इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर और 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा. आपको बता दें कि यह फोन चाइनीज मार्केट में लॉन्च किए गए Moto X30 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होने वाला है, जो कि पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था. 

यह होगी फोन की संभावित कीमत

जैसा कि हमने बताया यह फोन Moto X30 Pro का रिब्रांडेड वर्जन होगा तो Motorola Edge Ultra 30 की कीमत भी Moto X30 Pro की कीमत के आस-पास ही हो सकती है. हालांकि, कंपनी ने अब तक फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है, चाइना में कंपनी ने Moto X30 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 3,699 युआन यानी 43,600 रुपये और 12 जीबी के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 4,199 युआन यानी लगभग 49,500 रुपये.

वहीं फोन के 12 जीबी के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 4,499 युआन यानी लगभग 53,000 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था. यूजर्स Motorola Edge Ultra 30 को रिटेल स्टोर और फ्लिपकार्ट दोनो से खरीद पाएंगे. 

ये हो सकते हैं फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन

फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी की LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज देखने को मिल सकता है. फोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड 12 के साथ पेश किया जाएगा. फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.73 इंच की फुल एचडी प्लस  pOLED डिस्प्ले मिल सकती है.

फोन का कैमरा बड़ा ही लाजवाब होने वाला है. फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर से लैस ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. फोन में दूसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 12 मेगापिक्सल का तीसरा टेलीफोटो शूटर मिलेगा. फोन में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. 

बैटरी लाइफ की बात करें तो 125W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें 4,610mAh की बैटरी मिलने वाली है. कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें आपको 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें-

Google Android Features: अब और भी बेहतर होंगे आपके गैजेट्स, Google ने नए फीचर्स का किया ऐलान

Apple Watch Series 8, Watch SE, Watch Ultra से उठा पर्दा, यहां जानें फीचर्स से लेकर कीमत तक की सभी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget