एक्सप्लोरर

Facebook जल्द लॉन्च करेगा अपनी Smartwatch, Apple वॉच को मिलेगी टक्कर

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक जल्द ही अपनी स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है. फेसबुक इस पर तेजी से काम कर रही है. इस वॉच का मुकाबला मार्केट में पहले से मौजूद एप्पल की स्मार्टवॉच से होगा.

सोशल मीडिया साइट फेसबुक अब जल्द ही कई दूसरे फील्ड में भी एंट्री करने की तैयारी कर रही है. फेसबुक अब वियरेबल मार्केट में भी एंट्री करने जा रही है. खबर है कि फेसबुक जल्द ही स्मार्टवॉच सेगमेंट में भी एंट्री करने वाली है. कंपीन इन दिनों एक ऐसी स्मार्टवॉच पर काम कर रही है जिसमें आपको फिटनेस फीचर्स के अलावा मैसेजिंग की सुविधा भी दी जाएगी. खबर है कि इस स्मार्टवॉच को फेसबुक अगले साल तक सेल के लिए मार्केट में उतारेगी.

आपको बता दें कि फेसबुक अपनी इस वॉच के जरिए एपल और हुवावे जैसी बड़ी कंपनियों की स्मार्टवॉच को कड़ी टक्कर दे सकती है. आपको फेसबुक कई इस स्मार्टवॉच में सेलुलर कनेक्शन भी मिलेगा जिससे यूजर्स को मैसेज भेजने की भी सुविधा मिलेगी. Facebook Smartwatch में सबसे खास होगा इसका सर्कुलर शेप वाला डायल, जो इसे दूसरी वॉच से बिल्कुल अलग लुक देगा. खबर है कि कैलिफोर्निया की Menlo Park कंपनी इस स्मार्टवॉच के लिए हार्डवेयर तैयार कर रही है. आपको बता दें इस कंपनी ने फेसबुक के साथ वीडियो चैटिंग डिवाइस पोर्टल और वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के लिए भी काम किया है. हालांकि अभी वॉच को लेकर फेसबुक की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है.

Facebook Smartwatch में संभावित फीचर्स- इस वॉच में मुख्य तौर पर मैसेजिंग फीचर पर काम किया जा रहा है. आपको इसमें कंपनी की तीनों ऐप WhatsApp, Messenger और Instagram को इंटिग्रेट करने का ऑप्शन मिलेगा. वॉच में सेलुलर कनेक्टिविटी के लिए 4G/5G की सुविधा भी मिल सकती है. सेलुलर कनेक्टिविटी का फायदा ये होगा कि आप बिना फोन के भी अपने दोस्तों और परिजनों के साथ कम्युनिकेट कर पाएंगे. इस वॉच में कंपनी सभी लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर देगी. जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर और ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकर जैसे आधुनिक फीचर शामिल होंगे.

बता दें कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय स्मार्टवॉच में एपल वॉच को गिना जाता है. पूरी दुनिया में इसके करीब 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स हैं. साल 2020 में एपल ने वॉच सीरीज 6 लॉन्च की थी जिसमें कई नए फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स, ईसीजी और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं.

एपल की स्मार्टवॉच में आपको दो ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो दूसरी वॉच में नहीं हैं. इसमें पहला ईसीजी फीचर और दूसरा फॉल डिटेक्शन फीचर शामिल है. आप एपल की स्मार्टवॉच को सेलुलर और वाई-फाई दोनों वेरियंट में खरीद सकते हैं. एपल वॉच में आप ई-सिम का भी यूज कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asus Diwali Sale 2026 : दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
दिवाली पर लैपटॉप अपग्रेड का मौका! Asus ने Zenbook से ROG तक पर दिए ऑफर्स
Sim Rule: फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना
फर्जी आईडी से सिम लेना पड़ेगा भारी, 3 साल की जेल और इतने लाख जुर्माना
WhatsApp New Feature : अब मैसेज पढ़कर खुद काम सुझाएगा WhatsApp, आ रहा है Smart Text Actions
अब मैसेज पढ़कर खुद काम सुझाएगा WhatsApp, आ रहा है Smart Text Actions
Best Budget Smartphones : 15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन
15,000 से कम में चाहिए शानदार स्मार्टफोन? ये हैं आपके लिए बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए कई राज्यों में वोटिंग शुरू
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget