एक्सप्लोरर

दुनियाभर में जुलाई से खुलेंगे Facebook के ऑफिस, 25% कर्मचारी ही काम पर आएंगे

फेसबुक में करीब 50,000 कर्मचारियों का मजबूत नेटवर्क है. अमेरिकी और यूरोपीय देशों में फेसबुक 25 फीसदी स्टाफ के साथ 6 जुलाई से ऑफिस खोल सकता है.

कैलिफोर्निया: कोरोना वायरस महामारी के बीच अब दुनियाभर में स्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होती दिख रही हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक 6 जुलाई से सुरक्षा के सख्त नियमों के साथ ऑफिस खोलना शुरू कर देगा. ऑफिस की बिल्डिंग में एक समय में सिर्फ 25 फीसदी स्टाफ ही मौजूद रहेगा. सभी स्टाफ के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा और ऑफिस के अंदर जाने से पहले तापमान की जांच भी होगी.

हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जुलाई की तारीख अमेरिका और यूरोप में स्थित फेसबुक के ऑफिस खोलने के लिए है. एशियाई देशों में फेसबुक के ऑफिस पहले भी खुल सकते हैं. ये एशियाई देशों में कोरोना वायरस की स्थिति और वहां की सरकार की गाइडलाइन्स पर निर्भर करता है.

हार्डवेयर, सोशल नेटवर्क मैनेजमेंट से संबंधित कर्मचारियों के अलावा उन कर्मचारियों को भी ऑफिस आना होगा, जिनपर ऑन-साइट जिम्मेदारियां हैं. इनमें शटल बस ऑपरेटर, कैफेटेरिया कर्मचारी, डाइनिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मी समेत अन्य सदस्य शामिल हैं. ये लोग ऑफिस की बिल्डिंग में दैनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालते हैं. महामारी के दौरान लॉकडाउन में फेसबुक इन सभी कर्मचारियों भुगतान कर रहा है.

फेसबुक 50% कर्मचारी अगले 5-10 साल घर से ही काम कर सकेंगे फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पिछले हफ्ते घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने की नीति का समर्थन करते हुए बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने कहा था, हमारे 50 फीसदी कर्मचारी आने वाले पांच से 10 सालों तक घर से ही ऑफिस के काम कर सकेंगे. साथ ही जुकरबर्ग ने कहा कि हर कर्मचारी की सैलेरी उसके रहने वाले स्थान की लागत पर आधारित होगी. अगर कर्मचारी किसी सस्ती जगह पर रहता है तो उसे सैलेरी में कटौती का सामना करना पड़ेगा.

फेसबुक में करीब 50,000 कर्मचारियों का मजबूत नेटवर्क है, जिसमें अब आधे कर्मचारियों को घर से ही काम करने की अनुमति दे दी जाएगी. जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों के साथ एक वर्चुअल टाउन हॉल मीटिंग में कहा कि जो कर्मचारी सिलिकॉन वैली से जाना चाहते हैं, वे अपने वेतन में बदलाव देख सकते हैं. जुकरबर्ग ने कहा, इसका मतलब यह है कि अगर आप ऐसे स्थान पर रहते हैं, जहां रहने की लागत कम है या श्रम की लागत कम है, तो उन जगहों के हिसाब से वेतन कुछ कम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget