एक्सप्लोरर

विमान से आने वाले यात्रियों के लिए राज्यों के नियम अलग-अलग, जानें कहां क्या करना होगा?

आज सुबह तड़के इंडिगो की फ्लाइट ने दिल्ली से कोलकाता के लिए उड़ान भरी. आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देशभर में यात्रियों को आना शुरू हो गया.

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच देश में बस, ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद आज से घरेलू उड़ान सेवा की शुरुआत हो गई. करीब दो महीने तक उड़ानें निलंबित रहने के बाद घरेलू विमानों का संचालन देशभर में आज से बहाल हो गया. आज सुबह तड़के दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 4 बजकर 45 मिनट पर पुणे के लिए सबसे पहली फ्लाइट रवाना हुई. यह इंडिगो की फ्लाइट थी जिसने कोलकाता के लिए उड़ान भरी. आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल को छोड़कर पूरे देश में देर रात से यात्री एयरपोर्ट यात्रियों को आना शुरू हो गया था. इस दौरान यात्री उत्साहित तो दिखे कोरोना को लेकर उनके मन में डर भी दिखा. एक तरफ देश में घरेलू उड़ान सेवा शुरू हुई है वहीं अलग अलग राज्यों ने विमान से आने वाले यात्रियों के लिए अलग अलग नियम बनाएं हैं. कहीं 7 दिन का क्वारंटीन, कहीं 14 दिन का क्वारंटीन तो तो कहीं क्वारंटीन है ही नहीं. अब इसे लेकर भी कई तरह के सवाल उठने लगे हैं कि जब खतरा एक है तो फिर प्लेन से आने वाले यात्रियों और बस या ट्रेन से आने वाले यात्रियों के लिए नियमों में भेद क्यों? इसके साथ ही अलग अलग नियम होने के कारण यात्रियों में भ्रम की स्थिति भी बन रही है. उत्तर प्रदेश में क्वारंटीन को लेकर क्या नियम हैं? यूपी सरकार ने रविवार को जो नियम बनाए हैं, उसके मुताबिक प्लेन से आने वालों को अगर हफ्तेभर में वापस लौटना है तो उन्हें क्वारंटीन की जरूरत नहीं है. जबकि यूपी में जो लोग बस या ट्रेन से घर लौट रहे हैं, उन्हें 14 दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य है. यानी प्लेन से आने वाले को कुछ छूट है. दिल्ली में क्वारंटीन को लेकर क्या नियम हैं? दिल्ली सरकार ने क्वारंटीन को लेकर खुली छूट दी है. दिल्ली आने वाले हवाई यात्रियों को क्वारंटीन अनिवार्य नहीं होगा. जिन यात्रियों में कोरोना के हल्के लक्षण होंगे वो या तो होम क्वारंटीन होंगे या सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रहेंगे. ट्रेन और बस से आने वाले यात्रियों के लिए भी दिल्ली सरकार ने यही नियम बनाए हैं. पंजाब में क्वारंटीन को लेकर क्या नियम हैं? पंजाब सरकार ने इस मामले में सख्ती बरती है. पंजाब में चाहें लोग ट्रेन से लौटें, बस से लौटें या प्लेन से, सभी यात्रियों के लिए क्वारन्टीन के एक ही नियम हैं. पंजाब में अगर कोई प्लेन से आ रहा है तो वो भी 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन होगा. कोई ट्रेन या बस से आ रहा है तो उसे भी दो हफ़्ते के लिए होम क्वॉरंटीन होना जरूरी है. महाराष्ट्र में क्वारंटीन को लेकर क्या नियम हैं? महामारी का सबसे ज्यादा प्रकोप झेल रहे महाराष्ट्र ने भी प्लेन से आ रहे यात्रियों को14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने को कहा है. कोई ट्रेन या बस से आ रहा है तो उसे भी दो हफ़्ते के लिए होम क्वॉरंटीन होना जरूरी है. कर्नाटक में क्वारंटीन को लेकर क्या नियम हैं? कर्नाटक सरकार ने तो छह राज्यों को एक कैटेगरी में रखकर वहां से आने वाले लोगों के लिए अलग नियम बना दिए हैं. ये राज्य महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली,एमपी,गुजरात और तमिलनाडु हैं. इन छह राज्यों से अगर लोग प्लेन से आ रहे हैं तो उन्हें 7 दिन सरकारी क्वारन्टीन सेंटर में रहना होगा. 7 दिन के बाद यात्रियों को होम क्वारन्टीन में रहना होगा. अगर ट्रेन या बस से पहुंचे हैं तो 14 दिन का होम क्वारंटीन जरूरी है. ये भी पढ़ें- प्रवासी मजदूरों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, राज्य सरकारों को यूपी से मजदूर बुलाने के लिए लेनी होगी इजाजत चीन से टकराव को लेकर स्थिति नियंत्रण में, सरकार के शीर्ष सूत्रों ने ABP न्यूज़ से कहा- घबराने की जरूरत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget