एक्सप्लोरर

Facebook का रिलायंस Jio में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का एलान, 43,574 करोड़ रुपये निवेश करेगा

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने रिलायंस जियो में निवेश करने का एलान किया है और इसके तहत कंपनी में 5.7 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा. फेसबुक भारत में जियो की परफॉर्मेंस से काफी उत्साहित है

दुनियाभर में लॉकडाउन के दौरान एक बड़ी बिजनेस डील की खबर सामने आई है. दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने रिलायंस जियो की कुछ हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. रिलायंस जियो में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए फेसबुक 5.7 बिलियन डॉलर यानी कि 43,574 करोड़ रुपये निवेश करेगा. जियो के मुताबिक, एक छोटी हिस्सेदारी के लिए दुनिया में तकनीकी कंपनी द्वारा ये सबसे बड़ा निवेश है. यहां तक कि भारत के तकनीकी क्षेत्र में एफडीआई के तरह सबसे बड़ा निवेश है. इस डील पर रिलांयस ने कहा, 'हमारा फोकस भारत के 60 मिलियन छोटे-बड़े बिजनेस, 120 मिलियन किसानों, 30 मिलियन छोटे व्यापारियों और लाखों छोटे उद्यमों पर होगा.' फेसबुक की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'जियो ने भारत में बड़े बदलाव लाए हैं, इससे हम उत्साहित हैं. जियो महज चार साल से भी कम समय में 388 मिलियन (करीब 38 करोड़) से ज्यादा लोगों तक पहुंच गया. इसलिए हम जियो के साथ मिलकर भारत में और ज्यादा लोगों के साथ जुड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं.' फेसबुक के लिए जियो के साथ ये डील भारतीय बाजार में और गहराई तक पकड़ बनाने का अवसर देती है. भारत में फेसबुक के सिर्फ व्हाट्सअप मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर 400 मिलियन (40 करोड़) यूजर्स हैं. इसके अलावा फेसबुक सोशल नेटवर्किंग साइट और इंस्टाग्राम पर भी करोड़ों यूजर्स हैं. वहीं, साल 2016 में फ्री वॉयस कॉल और सस्ता इंटरनेट डेटा के साथ लॉन्च हुई रिलायंस जियो ने भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है. 388 मिलियन ग्राहकों के साथ जियो देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. भारत में हर 5 स्मार्टफोन यूजर्स में से तीन यूजर्स जियो नेटवर्क पर हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड
एआई का एक और खतरा आया सामने, इंसान की मदद लिए बिना एआई एजेंट ने पहली बार कर दिया यह कांड
नहीं पड़ेगी नए फोन की जरूरत! इन 5 एंड्रॉयड Phones में सबसे लंबे समय तक मिलता है सॉफ्टवेयर अपडेट
नहीं पड़ेगी नए फोन की जरूरत! इन 5 एंड्रॉयड Phones में सबसे लंबे समय तक मिलता है सॉफ्टवेयर अपडेट
Instagram पर कैसे शेयर करते हैं लाइव लोकेशन? 99% लोगों आज भी नहीं पता ये आसान तरीका
Instagram पर कैसे शेयर करते हैं लाइव लोकेशन? 99% लोगों आज भी नहीं पता ये आसान तरीका
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान
Gorilla Glass में ऐसा क्या, जो फोन की स्क्रीन को टूटने नहीं देता? मजबूती जानकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget