एक्सप्लोरर

Facebook Scam: फेसबुक पर आ रहे ‘Its you in the video’ मैसेज से रहें दूर, हैक हो सकता है फोन

Facebook Scam: फेसबुक पर एक स्पैम मैसेज तेजी से सर्कुलेट हो रहा है. यह मैसेज ‘Its you in the video’ नाम से आ रहा है. इसमें एक लिंक भी है, जिस पर क्लिक करना नुकसानदायक हो सकता है.

Facebook Scam: अगर आप फेसबुक यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है. दरअसल एक बार फिर फेसबुक पर एक स्पैम मैसेज तेजी से सर्कुलेट हो रहा है. यह मैसेज ‘Its you in the video’ नाम से आ रहा है. इसमें एक लिंक भी है, जिस पर क्लिक करना नुकसानदायक हो सकता है. इस तरह के मैसेज लगातार लोगों को मिल रहे हैं. हम आपको बताएंगे आखिर क्या है यह खेल और इससे कैसे बच सकते हैं.

ये है खेल

दरअसल पिछले कुछ दिनों से फेसबुक के कई यूजर्स को एक मैसेज मिल रहा है. इसमें लिखा होता है कि ‘Its you in the video’. अब यूजर उस लिंक पर क्लिक कर देते हैं ताकि पता चल सके कि किस वीडियो में वो हैं. इसके बाद उनके सामने एक नया टैब खुलता है जिसमें उनसे फेसबुक की लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालने को कहा जाता है. यहीं आकर बात खतरनाक हो जाती है. दरअसल इससे आपकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जानकारी हैकर्स के पास जा सकती है और आप उनके जाल में फंस सकते हैं. ऐसा कई लोगों के साथ हो चुका है.

ये भी पढ़ें : SIM New Rules: आपके नाम से चल रहे हैं कितने मोबाइल नंबर? इस तरह से 1 मिनट में पता करें आपके नाम से एक्टिवेट हैं कितने SIM

कंपनी नहीं भेज रही है ऐसा कोई मैसेज

यहां आपको बता दें कि इस तरह का मैसेज फेसबुक नहीं भेज रही है और न ही आपका दोस्त जानकर इसे भेज रहा है. दरअसल होता ये है कि जब आप इस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करके लॉगिन कर लेते हैं तो आपके फ्रेंड लिस्ट में शामिल सभी लोगों को यह मैसेज अपने आप चला जा रहा है.

ये भी पढ़ें : WhatsApp New Feature: WhatsApp पर जल्द मिलेगा कोई भी मीडिया फाइल भेजने से पहले रिसीवर को एडिट करने का ऑप्शन

क्या है खतरा

इस स्पैम मैसेज के जाल में फंसने के बाद आपको कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.

  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन करते हैं तो आपके फोन के हैक होने का चांस ज्यादा होता है.
  • इससे आप फोन से अपना कंट्रोल खो देते हैं. इसके बाद हैकर आपको ब्लैकमेल कर सकते हैं.
  • यही नहीं फोन हैक होने की स्थिति में हैकर्स आपकी बैंकिंग डिटेल्स के साथ-साथ सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी भी चुरा सकते हैं.
  • इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से फोन में वायरस भी आ सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप इस स्कैम से बचना चाहते हैं तो आपको नीचे बताई जा रही जानकारी पर अमल करना चाहिए.

  • फेसबुक पर कभी भी अनजान लोगों से दोस्ती न करें.
  • अगर कर भी लिया है तो उनकी ओर से भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें.
  • लिंक पर गलती से क्लिक हो भी गया हो तो ये ध्यान रखें कि अगर आपसे अब लॉगिन आईडी और पासवर्ड मांगा जाए तो न दें.
  • हो सकता है कि आपके दोस्त या परिचितों ने ‘Its you in the video’ लिंक पर क्लिक कर दिया हो और इस वजह से आपके पास भी मैसेज आया हो. ऐसे में सिर्फ इसलिए उस लिंक पर क्लिक न करें कि दोस्त ने भेजा है.
  • फोन में एक अच्छा एंटीवायरस ऐप जरूर रखें और समय-समय पर फोन को स्कैन करते रहें.
  • फेसबुक लॉगिन करने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन का उपयोग करें.
  • अगर किसी भी वेबसाइट्स के एड्रेस बार में HTTPS यानी हाइपरटेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल सिक्योर नहीं है तो इसका मतलब है कि वह नकली वेबसाइट है. ऐसी वेबसाइट्स से फौरन बाहर आ जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Google Maps को चकमा देकर शख्स ने अपने नाम पर रखवा दिया सड़क का नाम! जानें कैसे
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Instagram-Facebook Reels शेयर करना होगा आसान! नहीं पड़ेगी डाउनलोड करने की जरूरत
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
Meta स्मार्ट ग्लासेज यूजर्स तुरंत बदलें ये सेटिंग! वरना AI ट्रेनिंग में इस्तेमाल होंगी आपकी फोटोज
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान
बिल गेट्स की AI को लेकर बड़ी चेतावनी! बोले-100 करोड़ लोगों की जा सकती है जान

वीडियोज

YRKKH: Kabir संग भागी Maira, खुद को कोसते हुए टूट कर बिखरे Abhira-Armaan!
Bollywood News: MrBeast के साथ ‘रामायण’ के प्रमोशन पर क्यों उठे सवाल? (27.09.26)
Rise & Fall 2: Virender Sehwag ने Hosting Debut, Cricket और नए Reality Show पर की बात
Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari के ₹25 हजार Pocket Money Claim पर Ekam Bawa के सवाल
Amitabh Bachchan-Jaya Bachchan की शादी का राज, एक बातचीत में तय हो गया था रिश्ता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
भगवत गीता कार्यक्रम में बोले CM शुभेंदु - 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' के खिलाफ...'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
UP: नुजहत फातिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कहा- 'योगी जी हम आपके…'
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग शुरू, अजय देवगन की फिल्म करेगी 50 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग?
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
'हॉस्पिटल के मलबे से निकाले गए थे मुजतबा खामेनेई', रिपोर्ट में बड़ा दावा
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
बाइक पर रखे गिटार का कैमरे ने काटा हेलमेट का चालान, हो गई फजीहत
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
'SIR में 27 लाख नाम कटने के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार', CM शुभेंदु अधिकारी का दावा
Embed widget