एक्सप्लोरर

​मृत्यु के बाद फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट का क्या होगा? जानिए ​

क्या आपने कभी सोचा है अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाए तो उसके बाद उसका फेसबुक-इंस्टाग्राम कौन चलाता है या इसका क्या होगा? अगर नहीं, तो आज इस बारे में जानिए. 

इंटरनेट आज हम सभी की जरूरत बन गया है. अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो समझो आप दुनिया से अछूते हैं. इंटरनेट के जरिए आप दुनियाभर में हो रही गतिविधि आदि के बारे में जान सकते हैं. पढ़ाई-लिखाई से लेकर मनोरंजन और व्यवसाय तक, इंटरनेट ने सब कुछ आसान कर दिया है. आज हर व्यक्ति के फोन में इंटरनेट है और उसके कई सोशल मीडिया हैंडल हैं. चाहे फेसबुक हो, इंस्टाग्राम हो या वॉट्सऐप, हर कोई अलग अलग इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करता है. इस ऐप के जरिए लोग एक दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसके बाद उसके सोशल मीडिया अकाउंट का क्या होगा? या अचानक किसी की कार दुर्घटना या प्राकृतिक रूप से मृत्यु हो जाएं तो उसके बाद उसका फेसबुक-इंस्टाग्राम आदि अकाउंट कौन चलाएगा. अगर नहीं, तो आज इस बारे में जानते हैं.

सर्च इंजन गूगल की तरह ही फेसबुक और इंस्टाग्राम में भी अकाउंट को मृत्यु के बाद डिलीट करने का ऑप्शन होता है. मृत्यु के बाद व्यक्ति का अकाउंट, प्रोफाइल, पोस्ट आदि सभी जानकारियां सर्वर से डिलीट हो जाती हैं. वहीं, अगर यूजर ऐसा नहीं चाहता तो वो अकाउंट को एक मेमोरियल के तौर पर भी छोड़ सकता है और इसे कोई दूसरा मैनेज कर सकता है. दूसरी तरफ, अगर कोई नहीं चाहता कि उसका अकाउंट मृत्यु के बाद कोई चलाएं तो फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट कर देता है. हालांकि इसके लिए यूजर को पहले से कुछ सेटिंग करनी होती है. जानिए इसके लिए क्या प्रोसेस है.

ऐसी डिलीट होगा अकाउंट

अगर आप अपने अकाउंट को मेमोरियल के तौर पर नहीं रखना चाहते और इसे परमानेंटली डिलीट करना चाहते हैं तो आपको एक सेटिंग करनी होगी. मृत्यु के बाद फेसबुक को किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा ये बताना होगा कि यूजर की मौत हो चुकी है. इसके बाद कंपनी पुष्टि कर उसके अकाउंट को सर्वर से डिलीट कर देती है. हालांकि इसके लिए अकाउंट ओनर को पहले से एक सेटिंग करनी होती है. यूजर को पहले से सेटिंग में जाकर 'डिलीट आफ्टर डेथ' का ऑप्शन चुनना पड़ता है. 

ऐसे करें

-इसके लिए आपको सेटिंग एंड प्राइवेसी सेलेक्ट करना होगा और फिर एक्सेस एंड कंट्रोल से Memorialisation settings पर जाना होगा. 
- यहां आपको डिलीट आफ्टर डेथ का ऑप्शन मिलेगा जिसे आपको चुनकर रखना होगा. 

अगर यूजर नहीं चाहता कि उसका अकाउंट डिलीट हो तो आप इसे मेमोरियल के तौर पर भी रख सकते हैं. इसके लिए आपको फेसबुक ऐप में जाकर सेटिंग एंड प्राइवेसी में जाना होगा. यहां आपको Memorialisation settings पर जाना होगा और चूज  Choose Legacy Contacts को चुनना होगा, यहां आप उस व्यक्ति को चुनें जो आपके बाद आपके अकाउंट की देखरेख करेगा. केवल वहीं व्यक्ति को आप चुन सकते हैं जो आपकी फ्रेंड लिस्ट में है. 

फेसबुक की तरह ही इंस्टाग्राम का भी प्रोसेस 90% तक एक जैसा ही है क्योंकि दोनों एक ही कम्पनी के ऐप हैं.

यह भी पढ़ें:

आ गया है बालों से भी पतला सोलर सेल, अब तारों से नहीं कपड़ो से मिलेगी बिजली....क्या है ये नई टेक्नोलॉजी जानिए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
आपकी फोटो, आपके नाम से फेक अकाउंट! Instagram पर ऐसे करें पहचान
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
भारत में पहली बार मिली MediaTek की नई चिप, Oppo Find X10 सीरीज लॉन्च
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
घर के हर कोने तक Wi-Fi कैसे पहुंचाता है Mesh सिस्टम? जानें टेक्नोलॉजी
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Embed widget