एक्सप्लोरर

कहीं आपके Facebook अकाउंट से तो नहीं गई अनजान लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट? इन लोगों के साथ यह केस हो गया!

Facebook Bug : क्या हाल ही में फेसबुक पर आपके अकाउंट के साथ ऐसा हुआ है कि आपने किसी को रिक्वेस्ट नहीं भेजी लेकिन रिक्वेस्ट ऑटोमैटिक चली गई हो? अगर हां, तो खबर आपके काम की है.

Facebook Automatic Friend Requests : क्या आप फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो क्या हाल ही में, आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजी लेकिन वो खुद चली गई हो? आप सेंड की गई फ्रेंड रिक्वेस्ट को देखकर बस यही सोच रहे थे कि भई यह हमने कबो किया? खैर, अगर ऐसा कुछ हुआ है तो मुबारक हो आप इसमें अकेले नहीं हैं. आप जैसे कई लोगों की भी यही शिकायत है. हाल ही में, सोशल मीडिया उन यूजर्स से भरा हुआ था जो शिकायत कर रहे थे कि फेसबुक उनकी ओर से अनजान लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज रहा है. 

लोग ट्विटर पर कर रहे थे शिकायत

देखो भाई, किसी को पसंद नहीं होता है कि कोई चुपके से उनके नाम से किसी ऐसे शख्स को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दे, जिसे वह जानते ही नहीं. बस जब यूजर्स ने ऐसा होता देखा तो उन्हें भी पसंद नहीं आया. यूजर्स ने जमकर मेटा से शिकायत की. इतना ही नहीं, यूजर्स ने ट्विटर पर भी गड़बड़ी की रिपोर्ट की जा रही थी, जिसमें लोग स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर कर रहे थे. वहीं अन्य ने इसका मजाक उड़ाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बग को ज्यादातर बांग्लादेश, फिलीपींस और श्रीलंका के यूजर्स ने रिपोर्ट किया था.

मेटा ने इस गड़बड़ी को बताया बग

जब जानकर शिकायत बाजी चल रही थी तो पता चला कि यह एक बग की वजह से हुआ है. कंपनी ने कहा कि हम मुद्दे पर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं. एक बयान में, मेटा ने उस असुविधा के लिए माफी भी मांगी, जो बग के कारण यूजर्स को हो सकती थी और कहा कि बग को ठीक कर दिया गया है.

स्कैमर्स ने बनाया नकली चैटजीपीटी पेज

बता दें कि CloudSEK की एक रिसर्च से यह भी पता चला है कि फेसबुक पर नकली चैटजीपीटी पेजों का इस्तेमाल यूजर्स के फोन में मैलवेयर डाउनलोड करवाने के लिए किया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स ने एक फेसबुक पेज को हैक किया है और इसे वेरिफाइड चैटजीपीटी पेज की तरह बनाने की कोशिश की. चोरों ने फोटो भी ChatGPT का लगाया हुआ है ऐसे में, आपको इस तरह से स्कैम से बेहद सावधान हो जाने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें - स्मार्टफोन चोरों की शामत! सरकार इस हफ्ते लॉन्च करेगी नया मोबइल ट्रैकिंग सिस्टम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
क्या है होलोबॉट तकनीक, जिससे पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से की बात?
क्या है होलोबॉट तकनीक, जिससे पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से की बात?
Explained: Xiaomi, Oppo और VIVO के सस्ते फोन कभी नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
MI, Oppo और VIVO के सस्ते फोन नहीं मिलेंगे? चिप की कमी से कैसे बिखरा भारतीय बाजार
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री
फोन की छोटी स्क्रीन से TV तक पहुंचा Instagram, Apple TV पर हुई एंट्री

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget