एक्सप्लोरर

WWDC 2020: जानें एपल के नए MacOS Big Sur में क्या है खास, पहले के मुकाबले किन नए फीचर्स को किया गया शामिल

macOS Big Sur में नए डिजाइन किए गए आइकॉन्स हैं, नए साउंड हैं और पहले से बेहतर एनिमेशन्स हैं.इसमें मैसेज, सफारी और प्राइवेसी को लेकर नए बदलाव किए गए.एपल का दावा है कि macOS Big Sur में क्रोम की तुलना में सफारी ब्राउजर 50% तेजी से पेज लोड करेगा.

macOS बिग सुर को डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम का एक महत्वपूर्ण नया स्वरूप कहा जा रहा है. यह इन-हाउस एप्स में कई सुधार भी करता है, जिसमें सफारी भी शामिल है. दूसरे बदलाव की बात करें तो macOS बिग सुर ने Apple सिलिकॉन-आधारित मैक मशीनों के लिए ट्राजीशन की शुरुआत की, जिनमें से पहला इस साल के अंत में आएगा. एपल ने macOS 10.15 कैटालिना से सीधे macOS 11.0 बिग सुर पर छलांग लगाई है. एपल आधिकारिक तौर पर अपने कुछ मैक हार्डवेयर के लिए अपने खुद के सिलिकॉन चिप्स की ओर बढ़ रहा है. इसे "मैक के लिए ऐतिहासिक दिन" कहा जा रहा है. इस साल ऑनलाइन हुई एपल की वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में एपल के सीईओ टिम कुक और हार्डवेयर टेक्नॉलॉजीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉनी सोरजी के बताया कि इस टेक्नॉलजी पर लंबे समय के काम किया जा रहा हैं.

एपल के सीईओ टिम कुक ने भविष्य में Mac में एपल के अपने ARM-संचालित सिलिकॉन का उपयोग करने की कही. यह एक बड़ा कदम है जिसका मतलब है कि macOS भविष्य में इन नई मशीनों के साथ-साथ iOS एप और macOS एप्स को भी सपोर्ट करेगा.

क्या होगा अलग

एपल इस साल के अंत में सिलिकॉन के साथ पहला मैक जारी करेगा, जिसमें बदलाव आने में 2 साल का वक्त लग सकता है. नए इंटेल-संचालित मैक अभी भी पाइप लाइन में हैं, इसलिए एपल अभी तक केवल ARM- आधारित मैक पर विशेष रूप से नहीं जा रहा है. फिर भी, यह मैक में इंटेल आधारित सिलिकॉन से दूर जाने के लिए एपल के लिए एक बड़ा कदम है.

एआरएम द्वारा संचालित चिप्स के लिए सबसे बड़ा कदम यह है कि भविष्य में आईओएस और आईपैडओएस एप्स मैकओएस पर काम कर सकते हैं. एपल का कहना है, "ज्यादातर एप सिर्फ काम करेंगे," आप पहली बार iOS एप के साथ-साथ macOS एप चला पाएंगे.

एपल अपने इन-हाउस प्रोसेसर्स के साथ अपने प्रदर्शन के नए स्तरों और कम बिजली की खपत का वादा कर रहा है. एपल, Mac के लिए SoC की अपनी रेंज डिज़ाइन कर रहा है, जिसमें Mac के लिए अद्वितीय विशेषताएं हैं. एपल के उत्पादों में सामान्य एआरएम-आधारित आर्किटेक्चर को अब डेवलपर्स के लिए हर प्रमुख एपल डिवाइस पर एप्लिकेशन लिखना और अनुकूलित करना आसान बना रहा है.

MacOS Big Sur में कंपनी के नए सिलिकॉन को सपोर्ट करने के लिए एपल के अपने प्रो एप अपडेट किए जाएंगे, और कंपनी को उम्मीद है कि डेवलपर्स उनके एप को अपडेट करेंगे. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, क्रेग फेडरिघी का दावा है कि, "अधिकांश डेवलपर्स अपने एप प्राप्त कर सकते हैं और कुछ ही दिनों में उसे चला भी सकते हैं."

WWDC 2020: जानें एपल के नए MacOS Big Sur में क्या है खास, पहले के मुकाबले किन नए फीचर्स को किया गया शामिल

macOS Big Sur: उपलब्धता और डिवाइस सपोर्ट

मैकओएस बिग सुर को योग्य मैक मशीन के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा. ये एक मुफ्त सॉफ्टवेयर अपग्रेड होगा. जुलाई में इसके पब्लिक बीटा को रिलीज किया जाएगा. यहां देखें उन मैक मॉडल्स की सूची जो इस नए डेस्कटॉप ओएस को सपोर्ट करेंगे.

मैकबुक – 2015 और बाद के मॉडल्स मैकबुक Air – 2013 और बाद के मॉडल्स मैकबुक Pro – 2013 और बाद के मॉडल्स मैक मिनी – 2014 और बाद के मॉडल्स iमैक – 2014 और बाद के मॉडल्स iमैक प्रो – 2017 और बाद के मॉडल्स मैक प्रो – 2013 और बाद के मॉडल्स

macOS Big Sur: डिजाइन और इंटरफेस

यहां आपको कई रंग और नए फीचर्स मिलेंगे. नए डॉक नाउ फीचर्स की मदद से आइकन्स को रिडिजाइन किया जा सकेगा. मेनू बार को भी बदला गया है. वहीं एपल का कहना है कि बटन और दूसरे कंट्रोल को छुपा दिया जाएगा ताकि जब आपको जरूर हो तभी आप उसका इस्तेमाल कर पाएं. कंपनी नए साइडबार और टूलबार में भी बदलाव करेगी.

WWDC 2020: जानें एपल के नए MacOS Big Sur में क्या है खास, पहले के मुकाबले किन नए फीचर्स को किया गया शामिल

पहले के मुकाबले क्या होंगे नए बदलाव

सफारी, मैसेज और एप्स

सफारी- बिग सुर के आने से सफारी में आपको स्क्रीन पर अब और टैब्स देखने को मिलेंगे. यूजर्स जैसे ही उसपर अपना माउस लेकर जाएंगे उन्हें प्रिव्यू भी मिलेगा. कस्टमाइज बैकग्राउंड इमेज, नया स्टार्ट पेज, रीडिंग लिस्ट, आईक्लाउड टैब्स, बिल्ट इन ट्रांस्टलेट फीचर्स वो भी 7 नए भाषाओं में, ये सभी फीचर्स आपको अब मिलेंगे.

मैसेज- मैसेज पिनिंग, नया सर्च फंक्शन, मैसेज इफेक्ट, मिमोजी स्टीकर्स, फोटो पिकर, गाइड 360 डिग्री, इनलाइन रिप्लाइस, ग्रुप फोटोस, ग्रुप मैसेजिंग. ये सारे नए मैसेज फीचर्स आपको इसके आने के बाद से मिलेंगे.

एप्स- बिग सुर एप में एप्स अब नए कस्टम एपल प्रोसेसर को सपोर्ट करेंगे. एडोबे और माइक्रोसॉफ्ट भी पार्टनर्स है जो ऑनबोर्ड अपने एप्स को लॉन्च करेंगे. रोसेट्टा 2 ऑटोमेटिक तरीके से ही पुराने एप्स को रिकंपाइल कर देगा जब आप उसे इंस्टॉल करेंगे.

Rosetta 2 इंस्टॉल समय पर स्वचालित रूप से मौजूदा एप्लिकेशन का अनुवाद करेगा. इसका मतलब यह है कि भले ही डेवलपर्स ने अपने एप्स को पूरी तरह से अपडेट नहीं किया हो, फिर भी वो मॉडिफिकेशन के बिना काम कर पाएंगे. Apple इन नए Mac पर लिनक्स के संस्करण चलाने के लिए वर्चुअलाइजेशन का भी इस्तेमाल कर रहा है.

कुछ और फीचर्स की अगर बात करें तो मैकओएस बिग सुर मैक एप स्टोर में कुछ प्राइवेसी बदलाव लाएगा. वहीं आप फोटो में एडिटिंग कर पाएंगे, आपको तेज सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा, होम फीचर्स और बैटरी में भी बदलाव देखने को मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क डेस्क की लाइटिंग हुई हाईटेक, BenQ ने पेश किए नए Bar Lights
वर्क डेस्क की लाइटिंग हुई हाईटेक, BenQ ने पेश किए नए Bar Lights
ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी स्कूटी सबसे बेस्ट, देखें टॉप-5 लिस्ट
ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी स्कूटी सबसे बेस्ट, देखें टॉप-5 लिस्ट
JioHome यूजर्स के लिए 12 महीने Prime Lite Free, ऐसे करें Claim
JioHome यूजर्स के लिए 12 महीने Prime Lite Free, ऐसे करें Claim
SIM बंद होने के बाद कितने दिनों तक चलता है WhatsApp? जानिए सच्चाई
SIM बंद होने के बाद कितने दिनों तक चलता है WhatsApp? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
मुजफ्फरनगरः 'हिम्मत है तो बताएं कि...', सपा पर बरसे जयंत चौधरी
मुजफ्फरनगरः 'हिम्मत है तो बताएं कि...', सपा पर बरसे जयंत चौधरी
कुणाल खेमू की 'वाइब' निकली आगे, करीना की 'दायरा' का ऐसा हाल, जानें वीकेंड का कलेक्शन
कुणाल खेमू की 'वाइब' निकली आगे, करीना की 'दायरा' का ऐसा हाल, जानें वीकेंड का कलेक्शन
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर शशि थरूर बोले, 'इस तरह का...'
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर शशि थरूर बोले, 'इस तरह का...'
RSS महासचिव होसबोले का PM मोदी पर बड़ा बयान - 'उनके नेतृत्व में भारत...'
RSS महासचिव होसबोले का PM मोदी पर बड़ा बयान - 'उनके नेतृत्व में भारत...'
क्यों गाड़ी का क्लेम रिजेक्ट कर देती हैं बीमा कंपनियां? यहां जानें बड़ी बातें
क्यों गाड़ी का क्लेम रिजेक्ट कर देती हैं बीमा कंपनियां? यहां जानें बड़ी बातें
क्या घर वाली छिपकली में जहर होता है? काट ले तो क्या करें
क्या घर वाली छिपकली में जहर होता है? काट ले तो क्या करें
Embed widget