एक्सप्लोरर

Trending News: रास्ता पूछने पर Google Map पहले एक शख्स को जंगल में ले गया, फिर कहा- ‘पेड़ पर चलाओ कार’

Trending News: गूगल मैप ट्रैवल के दौरान काफी कारगर साबित होता है, लेकिन कई बार यह भटका भी देता है. ऐसा ही एक मामला घाना में सामने आया. यहां रहने वाले एक शख्स को इस ऐप ने जंगल में खूब भटकाया.

Error in Google Map: गूगल मैप (Google Map) से तो आप अच्छे से परिचित होंगे. यह ऐप (App) ट्रैवल (Travel) के दौरान काफी कारगर साबित होता है. किसी भी अनजान जगह पर जाने के दौरान यह हमें छोटा और अच्छा रास्ता बताता है, लेकिन कई बार यह लोगों को भटका भी देता है. ऐसा ही एक मामला घाना (Ghana) के एकरा (Accra) सिटी में सामने आया है. यहां रहने वाले एक शख्स ने जब गूगल मैप (Google Map) से रास्ता पूछा तो पहले उसे जंगल (Forest) में भटका दिया गया और बाद में उसे आम के एक पेड़ (Tree) पर कार को ले जाने के लिए कहा गया. यह शख्स काफी देर तक गूगल (Google) की वजह से जंगल में भटकता रहा.

काफी देर तक जंगल में भटके

रिपोर्ट के मुताबिक, घाना के एकरा में रहने वाले एल्फ्रेड (Alfred) पिछले दिनों किसी नई जगह पर जाने के लिए कार (Car) में सवार होकर घर से निकले थे. उन्हें रास्ते का पता नहीं था, इसलिए उन्होंने गूगल मैप (Google Map) से रास्ता पूछा और नेविगेशन (navigation) ऑन कर दिया. इसके बाद उन्होंने ड्राइविंग शुरू की. कुछ समय बाद उनकी कार (Car) को गूगल मैप (Google Map) सिटी एरिया से बाहर जंगल में ले गया. वह गूगल मैप के हिसाब से बताए रास्ते पर चलकर जंगल में काफी देर तक भटकते रहे.

ये भी पढ़ें : Trending News: उड़ती फ्लाइट में आ गई कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट, फिर खुद को 5 घंटे टॉयलेट में रखा बंद

ट्विटर पर शेयर किया अनुभव

एल्फ्रेड ने अपना अनुभव ट्विटर (Twitter) पर शेयर करते हुए बताया कि जब काफी देर तक भटकने के बाद उन्होंने फिर से गूगल मैप से रास्ता पूछा तो और हैरान करने वाली जानकारी उसने दी. दरअसल गूगल मैप (Google Map) ने एल्फ्रेड से सामने नजर आ रहे आम के पेड़ पर कार चलाने को कहा. गूगल का यह सुझाव सुनकर वह भी दंग हो गए. काफी जद्दोजहद के बाद वह जंगल से बाहर निकल पाए.

दूसरे लोग भी बताने लगे अपना अनुभव

एल्फ्रेड के ट्वीट (Tweet) के बाद सोशल मीडिया पर दूसरे यूजर्स भी गूगल मैप (Google Map) पर हुई अपने साथ की घटना को शेयर करने लगे. एक यूजर ने बताया कि, एक बार गूगल (Google) ने पहले उसे गांव के आखिरी पॉइंट पर पहुंचाया और फिर उससे आगे जाने को कहा. वहीं एक यूजर ने शेयर किया है कि, एक बार गूगल मैप ने उसे झाड़ियों में रास्ता बनाने को कह दिया था. 

ये भी पढ़ें : Watch: बेघर शख्स को सहारा देने के लिए कुत्ते ने लगाया गले, लोगों ने बताया देवदूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
25 घंटे की बैटरी और Galaxy AI, Samsung का नया लैपटॉप लॉन्च
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
बारिश की बूंदों से कैसे बन सकती है बिजली? जानें नई तकनीक का दावा
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
Apple से IFA तक बड़े लॉन्च और AI इवेंट्स, जानें सितंबर में क्या-क्या होगा खास?
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर
TPU और GPU में क्या है अंतर? जानें AI की दुनिया में कौन ज्यादा बेहतर

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
'बड़ा अटैक अभी बाकी है', ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
यूपी में 6 सितंबर तक भारी बारिश-बाढ़ का अनुमान, जानें अपने जिले का हाल
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 6 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, इनका टूटना है असंभव
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
नेपाल को सुनीता आहूजा ने कहा मातृभूमि, बोलीं- बाढ़ देखकर दिल रो रहा
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
शहबाज शरीफ का यूटर्न, पहले फोटो से पीएम मोदी को किया गायब और फिर...
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
'अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं CM विजय', AIADMK चीफ पलानीस्वामी का तंज
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
PM मोदी ने पुतिन से क्यों कहा ‘Endless War’ खत्म करें? समझें मतलब
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
‘6 साल से मेरा पीछा कर रहा है’, मंदाना करीमी ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Embed widget