एक्सप्लोरर

व्हाट्सऐप चैट में नजर आएगा नया Wave Emoji फीचर, कैसे होगा खास, जानिए सबकुछ

WhatsApp का नया Wave Emoji फीचर यूजर्स को नई चैट की शुरुआत आसान और इंटरैक्टिव तरीके से करने में मदद करता है.

व्हाट्सऐप एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लेकर आया है. इस बार कंपनी ने चैटिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए "Wave Emoji" फीचर की शुरुआत की है. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो किसी नए कॉन्टैक्ट से चैट शुरू करने में हिचकिचाते हैं.

 क्या है Wave Emoji फीचर?

Wave Emoji एक हाथ हिलाते हुए इमोजी का फीचर है, जिसे यूजर किसी को "Hello" या "Hi" कहने के लिए भेज सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर उस समय दिखाई देगा जब आप किसी ऐसे व्यक्ति की चैट ओपन करेंगे जिससे आपने पहले कभी बातचीत नहीं की हो. इस इमोजी के जरिए यूजर्स बिना कोई लंबा मैसेज लिखे, आसानी से बातचीत की शुरुआत कर सकेंगे.

 कहां दिखेगा यह इमोजी?

यह फीचर सिर्फ वन-ऑन-वन पर्सनल चैट में दिखेगा.

जब आप किसी नए कॉन्टैक्ट की चैट ओपन करेंगे तो स्क्रीन के नीचे की तरफ यह वेव इमोजी नजर आएगा.

ग्रुप चैट्स में यह फीचर उपलब्ध नहीं होगा.

 फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध

यह नया फीचर अभी WhatsApp के बीटा यूजर्स के लिए जारी किया गया है। WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर WhatsApp बीटा फॉर Android 2.25.21.24 वर्जन में देखा गया है. जैसे ही इसका परीक्षण सफल हो जाता है, कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है.

 वॉइस चैट में भी नया "Wave All" फीचर

WhatsApp ने वॉइस चैट्स के लिए भी एक नया अपडेट पेश किया है। अब ग्रुप वॉइस चैट में "Wave All" नाम का फीचर मिलेगा, जिससे ग्रुप के सभी मेंबर्स को एक साथ वॉइस चैट में शामिल होने का नोटिफिकेशन भेजा जा सकेगा. यह फीचर मीटिंग्स या ग्रुप डिस्कशंस के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

 जल्द ही सभी यूजर्स को मिल सकता है अपडेट

अगर आप बीटा टेस्टर नहीं हैं तो थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग के बाद जल्द ही इस फीचर को सभी WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget