एक्सप्लोरर

क्या WhatsApp कर रहा है हमारी जासूसी? Elon Musk ने मैसेजिंग ऐप को बताया 'स्पाईवेयर'

Elon Musk Targets on WhatsApp: इससे पहले एलन मस्क ने मेटा पर यूजर्स के कीमती डेटा को एक्सपोर्ट करने का आरोप लगाया था और कहा था कि मेटा प्लेटफॉर्म यूजर्स की प्राइवेसी को सेफ नहीं रख पा रहे हैं.

Elon Musk Attacks on WhatsApp; एक्स के सीईओ एलन मस्क अपनी पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. अब मस्क ने व्हाट्सएप को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिसमें मस्क ने वॉट्सऐप को 'स्पाइवेयर' कहा है. मस्क ने एक्स पर एक यूजर की पोस्ट पर जवाब देते हुए व्हाट्सएप को स्पाइवेयर बताया है. एलन मस्क के इस जवाब के बाद से व्हाट्सएप पर यूजर्स का डाटा कितना सैफ है, इसको लेकर विवाद शुरु हो गया है. 

यूजर के पोस्ट से शुरु हुआ विवाद

यह पूरा विवाद DogeDesigner नाम के X यूजर की पोस्ट से शुरु हुआ है, जिसमें यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. इसमें यूजर अपने दोस्त से बैग लेने के लिए कहता है, लेकिन कुछ समय बाद ही उसे बैग के विज्ञापन दिखाई देने लगते हैं.

इस पर ये शख्स इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म के बारे में पोस्ट करते हुए लिखता है कि अगर व्हाट्सएप संदेश एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, तो मुझे अचानक बैग के लिए विज्ञापन क्यों दिखाई दे रहे हैं? इसी पोस्ट पर जवाब देते हुए X के सीईओ ने लिखा कि क्योंकि यह स्पाइवेयर है. 

मेटा पर लगा चुके हैं डेटा एक्सपोर्ट का आरोप

हाल के समय में व्हाट्सएप से यूजर्स का डेटा चोरी करने की खबरें सामने आई थी. इसी कड़ी में एलन मस्क ने मेटा पर यूजर्स के कीमती डेटा को एक्सपोर्ट करने का आरोप लगाया. इतना ही नहीं मस्क ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेटा के प्लेटफॉर्म यूजर्स की प्राइवेसी की रक्षा नहीं कर रहे हैं और उन्हें बोलने की आजादी से भी रोक रहे हैं. 

WABetaInfo ने दिया जवाब

व्हाट्सएप बीटा एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है जहां पर व्हाट्सएप के आने वाले लेटेस्ट फीचर, अपडेट और लॉन्च के बारे में जानकारी दी जाती है. व्हाट्सएप बीटा  ने एलन मस्क के डेटा एक्सपोर्ट के आरोपों का जवाब देते हुए लिखा कि व्हाट्सएप मैसेज, कॉल, ऑडियो, वीडियो कॉल, फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और यहां तक ​​कि लोकेशन शेयरिंग पोस्ट को पढ़ या सुन नहीं सकता है. WABetaInfo ने आगे बताया कि यूजर्स सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए एक  अतिरिक्त लेवल के लिए बैकअप को एन्क्रिप्ट भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें;-

अब WhatsApp पर खुद मैसेज हो जाएगा टाइप, इस नए फीचर से सब होगा आसान 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget