एक्सप्लोरर

Elon Musk की कंपनी ने लॉन्च किया AI टूल Grok, मजाकिया अंदाज में देता है जवाब

xAI Grok Launched: एलन मस्क की कंपनी xAI ने अपना एआई टूल Grok लॉन्च कर दिया है. इसका एक्सेस फिलहाल उन लोगों को मिलेगा जो एक्स प्रीमियम प्लस की सर्विस लेंगे.

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी xAI ने अपना पहला लार्ज लैंग्वेज AI मॉडल, Grok लॉन्च कर दिया है. Grok का मतलब है कुछ सहजता से समझना. मस्क लम्बे समय से एक ऐसे AI मॉडल को लॉन्च करना चाहते थे जो सच और सही जानकारी देता हो. उन्होंने TruthGPT का भी जिक्र किया था. इसी दिशा में काम करते हुए उनकी कंपनी ने ये AI टूल लॉन्च किया है. ये AI टूल ओपन एआई, गूगल और डीप माइंड जैसे अन्य प्रमुख जेनरेटर एआई मॉडल में काम कर चुके इंजीनियरों के एक समूह के द्वारा बनाया गया था.

एलन मस्क ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि xAI का ग्रोक अन्य भाषा मॉडलों की तुलना में 'अधिकतम जिज्ञासु' और 'सत्य-जिज्ञासु' है. मस्क ने कहा कि उनका ये टूल यूजर्स को सत्य बताता है. उन्होंने ये भी कहा कि ग्रोक को पर्याप्त कंप्यूटिंग संसाधनों की आवश्यकता है और इसे लोगों और व्यवसायों के लिए एक सहायक उपकरण के रूप में डिज़ाइन किया गया है. एलन मस्क ने अपने AI टूल को मौजूदा भाषा मॉडलों में सर्वश्रेष्ठ होने का दावा किया है. यानि उन्होंने इसे चैट जीपीटी और गूगल के बार्ड से भी अच्छा बताया है.

चैट जीपीटी से कैसे है अलग?

Grok में आपको रियल टाइम इनफार्मेशन का एक्सेस मिलता है जबकि ओपन एआई के चैट जीपीटी के साथ ऐसा नहीं है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये टूल यूजर्स को रियल टाइम में न्यूज अपडेट देगा जिसमें कोई बाइसनेस नहीं होगी. इसके अतिरिक्त, जेनरेटिव एआई मॉडल को अपनी प्रतिक्रियाओं में व्यंग्य के संकेत के साथ कुछ हास्य शामिल करने के लिए ट्रेन किया गया है और ये आवाज के लिए भी तैयार है. यानि आपको वॉइस के माध्यम से भी जानकारी देगा. 

चैटबॉट को ट्विटर के डेटा से किया गया है ट्रेन 

एलन मस्क की कंपनी xAI का मॉडल Grok 'द पाइल' नामक 886.03GB नॉलेज बेस पर आधारित है. साथ ही इसे एक्स के डेटा से भी ट्रेन किया गया है. कंपनी ने कहा है कि आने वाले दिनों में इस चैटबॉट में इमेज जनरेशन, वॉइस रिकग्निशन और फोटो की भी सुविधा यूजर्स को मिलेगी.

इन लोगों को मिलेगा 

 xAI का ग्रोक सिस्टम अभी बीटा स्टेज में है और जल्द ही ये X प्रीमियम+ ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा जिसकी कीमत 1,300 रुपये प्रति माह है.

यह भी पढ़ें:

इन वजहों से लीक होता है लोगों का MMS, कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
WhatsApp पर अनजान कॉल का खतरा, तुरंत बदलें ये 2 Settings
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget