एक्सप्लोरर

मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'

प्रशांत किशोर ने कहा कि जीतन राम मांझी की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. पीके की मानें तो यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक सरकार बुनियादी मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाती.

दिल्ली में 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से प्रस्तावित आंदोलन के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने यह कहा था कि सरकार कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरती है. इस पर अब जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मांझी पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही है.

पीके ने कहा, "देखिए, जीतन राम मांझी के शब्दों के चयन और उनके वक्तव्यों को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है… सरकार ऐसे आंदोलनों को दबा या रोक नहीं सकती."

प्रशांत किशोर बीते रविवार (11 अक्टूबर, 2026) को मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मैं कई महीनों से कह रहा हूं कि शिक्षा, पेपर लीक, बेरोजगारी और चुनाव प्रक्रिया को लेकर समाज में जो असंतोष है, वही अब सड़कों पर दिखाई दे रहा है…"

यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'

'आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक…'

उन्होंने कहा, "दो-चार या पांच दिनों के लिए सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस तैनात करके लोगों को घर से निकलने से रोक सकते हैं लेकिन आपने कल (10 अक्टूबर) देखा… सड़कों पर 40,000 पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती खुद आंदोलन की ताकत, जनता के एकजुट होने की क्षमता और सरकार के डर को दिखाती है. यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब तक सरकार बच्चों की शिक्षा, बेरोजगारी और चुनावी सुधार सहित बुनियादी मुद्दों पर ठोस और विश्वसनीय कदम नहीं उठाती."

बता दें कि 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) की ओर से प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया था. हालांकि प्रदर्शन कामयाब नहीं हो सका था. हजारों प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए थे. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर बीते रविवार को भी विरोध-प्रदर्शन के दूसरे दिन जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था. आज (सोमवार) फिर विपक्षी दलों का सुप्रीम कोर्ट मार्च है. यानी यह तो तय है कि सीईसी ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ गुस्सा अभी शांत नहीं होने वाला है.

यह भी पढ़ें- 'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
'SC राजनीतिक रैलियों का मंच नहीं', INDIA ब्लॉक के मार्च पर भड़के संजय सरावगी
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget