एक्सप्लोरर

Electricity Bill Scam: 'आज रात 9:30 बजे से कट जाएगी आपके घर की बिजली', जानें ऐसे फ्रॉड से बचने का उपाय

WhatsApp Scam: आजकल व्हाट्सऐप पर लोगों को नकली बिजली बिल भेजकर ठगा जा रहा है. आइए हम आपको इस नई टाइप की ठगी का तरीका और इससे बचने का उपाय बताते हैं.

WhatsApp Scam: आज के डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी ने इंसानों के काम को काफी आसान कर दिया है, लेकिन इससे साथ-साथ साइबर अपराधियों को नई तरह से अपराध करने का मौका भी मिल गया है. बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के कई नई तरीके ढूंढ लिए हैं. उन्हीं में से एक तरीका आजकल काफी ट्रेंड में चल रहा है.

साइबर फ्रॉड करने का नया तरीका

आजकल कुछ साइबर अपराधियों के ग्रुप ने लोगों को चूना लगाने का एक नया तरीका ढूंढा है. इस तरीके के जरिए वो लोगों को व्हाट्सऐप के जरिए नकली बिजली बिल वाला मैसेज भेजते हैं. इस मैसेज में साइबर फ्रॉड करने वाले अपराधी लोगों को डराते है कि अगर उन्होंने तुरंत उनके द्वारा भेजे गए बिल का भुगतान नहीं किया तो उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा.


Electricity Bill Scam: 'आज रात 9:30 बजे से कट जाएगी आपके घर की बिजली', जानें ऐसे फ्रॉड से बचने का उपाय

ऐसे में बहुत सारे आम लोग डर जाते हैं तो और बिजली बिल का कनेक्शन न कटे, इस वजह से पेमेंट कर देते हैं. यह लोगों को ठगने का एक नया तरीका है, जो आजकल काफी ज्यादा चल रहे हैं. साइबर अपराधी ये मैसेज व्हाट्सऐप पर भेजते हैं. 

कैसे लगाते हैं ऑनलाइन चूना

इन मैसेज में अक्सर एक लिंक भी दिया जाता है. इस लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है. अगर आप ऐसे किसी लिंक पर क्लिक कर देंगे तो आपके फोन में साइबर अपराधियों द्वारा भेजा गया एक मालवेयर इंस्टॉल हो जाएगा या वो लिंक आपको किसी फर्ज़ी वेबसाइट पर ले जाएगा, जहां से या तो डायरेक्ट आपसे आपकी पर्सनल इंफोर्मेशन के बारे में पूछा जाएगा, या फिर आपके फोन में मौजूद आपके तमाम निजी डेटा जैसे कॉन्टैक्ट नंबर, मैसेज, बैंक डिटेल्स, पासवर्ड आदि को चुरा लिया जाएगा.

इन पर्सनल इंफोर्मेशन को चुराकर अपराधी आपको अलग-अलग तरह से चूना लगा सकते हैं और आपके काफी हजारों-लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे साइबर अपराधियों का मूल मकसद आपके बैंक की जानकारी चुराना होता है ताकि वे आपके खाते से पैसे निकाल सकें.लिहाजा, ऐसे किसी भी मैसेज पर विश्वास करने से पहले सावधान रहें और अगर आपको ऐसा कोई मैसेज आता है तो सबसे पहले बिजली कंपनी के आधिकारिक नंबर पर संपर्क करें और इसकी पुष्टि करें.

ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें?

  • अनजान नंबरों से आने वाले लिंक पर कभी क्लिक न करें.
  • अपने बिजली बिल का भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ही करें.
  • बिजली बिल का भुगतान करने से पहले आधिकारिक बिजली विभाग में कॉल करके पक्की जानकारी ले लें.
  • अपने मोबाइल फोन में एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर जरूर इंस्टॉल करें.
  • अपने बैंक की जानकारी किसी के साथ साझा न करें.
  • अपने फोन में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को एक्टिवेट करें.

इन बातों का रखें खास ख्याल

इस बात का ख्याल हमेशा रखें कि सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है. अगर आप किसी भी तरह के संदेह में हैं, या आपको लग रहा है कि कोई आपके साथ फ्रॉड करने की कोशिश कर रहा है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस, साइबर पुलिस या सरकारी शिकायत पोर्टल चक्षु (Chakshu) पर करें.

अगर आप के साथ किसी तरह का फ्रॉड हो चुका है तो आप सबसे पहले अपने बैंक में कॉल करके इसकी जानकारी दें और अपने खाते को ब्लॉक या सुरक्षित करवाएं. उसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराएं. आप इस तरह के फ्रॉड के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपने दोस्तों और परिवार वालों को इसके बारे में सूचित जरूर करें.

यह भी पढ़ें:

खुशख़बरी! पहले से भी ज्यादा सस्ते हो जाएंगे रिचार्ज प्लान्स! TRAI ने पेश किया एक खास प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget