एक्सप्लोरर

खुशख़बरी! पहले से भी ज्यादा सस्ते हो जाएंगे रिचार्ज प्लान्स! TRAI ने पेश किया एक खास प्रस्ताव

Recharge Plans Price Drop: प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने इस महीने रिचार्ज प्लान्स को काफी महंगा कर दिया है. अब TRAI ने एक नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसके चलते रिचार्ज प्लान्स की कीमत कम हो सकती है.

TRAI: भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में एक बड़ा और नया मोड़ आ सकता है, जिसके कारण यूज़र्स महंगे रिचार्ज प्लान्स के लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे. दरअसल, दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई ने एक प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स सिर्फ वॉइस कॉल और एसएमएस वाले प्लान्स को पेश कर सकती है, जैसा कि पुराने जमाने में हुआ करता था.

ट्राई ने जारी किया नया प्रस्ताव

आजकल भारत की लगभग सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ज्यादातर प्लान्स में इंटरनेट डेटा पर फोकस करती है. अगर यूज़र्स को इंटरनेट डेटा की जरूरत ना भी हो तब भी उनके प्लान में इंटरनेट डेटा रहता है, जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त पैसा भी देना पड़ता है, जबकि वो इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल नहीं करते हैं. इस कारण ट्राई ने अब एक नया प्रस्ताव पेश किया है, जिसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को सिर्फ वॉइस कॉल्स और एसएमएस वाले प्लान्स को लॉन्च करने कहा है, जैसा कि पुराने जमाने के रिचार्ज प्लान्स होते थे. 

ट्राई ने इसके लिए एक कंसल्टेशन पेपर रिलीज किया है. ट्राई ने इस कंसल्टेशन पेपर को रिव्यू ऑफ टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन 2012 पर रिलीज किया है. ट्राई ने इस प्रस्ताव पर अपने स्टेकहोल्डर्स से उनकी राय मांगी है. ट्राई का यह प्रस्ताव आम यूज़र्स के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकता है. ट्राई एक बार फिर से वॉयस कॉलिंग और एसएमएस वाले प्लान्स पर टेलीकॉम कंपनियों के विचार जानना चाहती है.

बहुत महंगे हुए रिचार्ज प्लान्स

जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया या बीएसएनएल जैसे तमाम टेलीकॉम कंपनियों के सभी रिचार्ज प्लान्स ज्यादातर इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सुविधा ऑफर करते हैं. ऐसे में बहुत सारे यूज़र्स को इंटरनेट डेटा और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की जरूरत नहीं होती है. उन्हें सिर्फ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा चाहिए होती है, लेकिन फिर भी उन्हें इन सभी बेनिफिट्स वाले प्लान्स को खरीदना पड़ता है, जिसके लिए उन्हें काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं. 

अब अगर ट्राई का यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो इससे आम ग्राहकों का काफी फायदा हो सकता है. आम लोगों को रिचार्ज प्लान्स के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं, क्योंकि हाल ही में जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने-अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स की कीमत में 35% तक की बढ़ोतरी कर दी है. इस कारण यूज़र्स की जेब बहुत ज्यादा ढीली हो रही है. अब अगर ट्राई का यह प्रस्ताव पारित होता है, तो बहुत सारे यूज़र्स के काफी पैसे बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

BSNL के इन प्लान्स ने दूर की यूज़र्स की टेंशन, इतनी कम कीमत में कोई नहीं देगा 600 GB डेटा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
Laptop की भी होती है Expiry Date? जानिए कब होती है बदलने की जरूरत
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
सोलर पैनल नहीं बना रहे पूरी बिजली, क्या हो सकते हैं कारण और कैसे करें समाधान? यहां जानें
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
Refurbished Smartphones खरीदते समय क्या-क्या चीजें चेक करना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग
नौकरियां हो जाएंगी गायब, गूगल और ओपनआई जैसी कंपनियों ने एआई को लेकर दी नई वॉर्निंग

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget