एक्सप्लोरर

क्या व्हाट्सएप आपके मैसेज स्टोर करता है ? जानिए किन परिस्थितियों में व्हाट्सएप आपका डेटा शेयर कर सकता है ?

क्या आपको भी अपने डेटा की सिक्योरिटी को लेकर चिंता रहती है? क्या आपको भी लगता है व्हाट्सएप आपकी चैट स्टोर करता है. जानिए क्या है व्हाट्सएप के डेटा स्टोर करने का नियम.

आजकल सभी के स्मार्टफोन में आपको व्हाट्सएप जरूर मिल जाएगा. हम अपने ज्यादातर सभी जरूरी काम जैसे मैसेज भेजना, फोटो या वीडियो शेयर करना, कोई डॉक्यूमेंट शेयर करना, कॉल या फिर वीडियो कॉल करना व्हाट्सएप के जरिए ही करते हैं. ऐसे में कई बार आपके मन में अपने डेटा की सिक्योरिटी को लेकर भी सवाल आता होगा. और ऐसा होना लाज़मी है. दरअसल आजकल  बड़े- बड़े सैलिब्रिटीज की व्हाट्सएप चैट सामने आ रही हैं. यहां तक कि आपकी पुरानी डिलीट की गई चैट का भी पता लग जाता है. ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या हम जो डेटा व्हाट्सएप के जरिए शेयर करते हैं वो सुरक्षित होता है. क्या व्हाट्सएप हमारे मैसेज को स्टोर करता है. आइये जानते हैं.

व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी के मुताबिक़, कंपनी सामान्य तौर पर यूज़र के मैसेज स्टोर नहीं करती. एक बार अगर यूज़र का मैसेज डिलीवर हो गया, तो वो उनके सर्वर से डिलीट हो जाता है. अगर कोई फेमस वीडियो या फोटो बहुत सारे यूज़र शेयर कर रहे हैं तो व्हाट्सएप उसे अपने सर्वर में उसे लंबे समय रख सकता है.

व्हाट्सएप का कहना है कि यूज़र के मैसेज एनक्रिप्टेड होते हैं यानि एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक मैसेज पहुँचने के बीच व्हाट्सएप या कोई थर्ड पार्टी उसे नहीं पढ़ सकती. हालांकि यूज़र की परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी व्हाट्सएप रखती है. जैसे यूज़र व्हाट्सऐप को कैसे इस्तेमाल करता है, कैसे दूसरों से मैसेज में बात करता है.

हालांकि कुछ खास मामलों में व्हाट्सएप आपकी जानकारी जुटा कर उसका इस्तेमाल कर सकता है और उसे स्टोर भी कर सकता है. जैसे-

1- सरकार की अपील पर किसी कानूनी प्रक्रिया के लिए.

2- किसी उल्लंघन की जांच के लिए, अपने या किसी और नियम या नीति को लागू करने के लिए.

3- सुरक्षा और तकनीकी वजहों से

4- किसी धोखाधड़ी या ग़ैर-क़ानूनी गतिविधि का पता लगाने के लिए या उसकी जाँच के लिए.

5- अपने यूज़र्स, व्हाट्सएप, फ़ेसबुक की कंपनियों के अधिकारों और संपत्ति की रक्षा के लिए.

यानि व्हाट्सएप सामान्य परिस्थिति में आपके मैसेज स्टोर नहीं करता, लेकिन विशेष परिस्थितियों में वो ऐसा कर सकता है. किसी खास परिस्थिति में व्हाट्सएप आपके आपके मैसेज शेयर भी कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
अब AI बताएगा Video में क्या कमी है! Instagram Creators के लिए आया नया फीचर
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
किसी और के डॉक्यूमेंट पर सिम लेने पर होगी इतनी सजा, जान लें नियम
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
TV को मिलेगा नया Slim डिजाइन! Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं
लैपटॉप बैटरी जल्दी खत्म? बैकअप बढ़ाने के असरदार तरीके आजमाएं

वीडियोज

फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
नए अध्यक्ष की रेस में कौन आगे?
फॉर्म 6 से SIR तक...विपक्ष की 'पॉलिटिक्स' क्या है? बड़ा खुलासा!
कैसे कैप्टन स्मित ने हवा में बचाई 180 लोगों की जान?
YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में पार्टी उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस में लौटें ममता, बंगाल में उनका नेतृत्व स्वीकार करने को तैयार: अधीर रंजन
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
JDU-अनंत सिंह में भिड़ंत करवाकर PK पहुंचे दरभंगा, अनुज सिंह की रैली से क्यों रहे गायब?
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल, नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
'बॉक्स ऑफिस पर रूल करेगी', 'दृश्यम 3' का आया फर्स्ट रिव्यू, जानें कैसी है अजय देवगन की फिल्म
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गांधीजी के आश्रम में खाने से सामान रखने तक के नियम, क्यों जरूरी थे 11 व्रत?
गांधीजी के आश्रम में 11 व्रत क्यों जरूरी थे? खाने से सामान रखने तक के थे नियम
सालभर बिकता है गेंदा का ये फूल, 10 हजार की लागत से शुरू करें खेती
सालभर बिकता है गेंदा का ये फूल, 10 हजार की लागत से शुरू करें खेती
Embed widget