एक्सप्लोरर

Google Maps की रंग-बिरंगी लाइनों का मतलब जानते हैं आप? ज़्यादातर लोग नहीं जानते ये खास बातें

Google Maps में दिखने वाले अलग-अलग रंग ट्रैफिक और रास्तों की स्थिति की जानकारी देते हैं, जिन्हें समझकर सफर आसान बनाया जा सकता है.

आजकल जब भी हमें कहीं जाना होता है, तो रास्ता पूछने के बजाय सीधा Google Maps खोल लेते हैं. चाहे किसी दोस्त के घर जाना हो, नया कैफे ढूंढना हो या ऑफिस के रास्ते में ट्रैफिक का हाल जानना हो, गूगल मैप्स हर जगह साथ देता है. लेकिन क्या आपने ध्यान दिया है कि रास्तों पर कई तरह के रंगों की लाइनें दिखाई देती हैं? क्या आप जानते हैं कि इनका क्या मतलब होता है?

असल में, गूगल मैप्स पर अलग-अलग रंग सिर्फ सजावट के लिए नहीं होते, ये आपको सफर की सही जानकारी देने के लिए होते हैं. अगर आप इन रंगों का मतलब समझ जाएं, तो आपका सफर और भी आसान हो सकता है.

हर रंग की अपनी जुबान होती है

  • हरा रंग (Green): जब कोई सड़क ग्रीन कलर में दिखाई देती है, तो समझ लीजिए कि उस रास्ते पर ट्रैफिक बिल्कुल नहीं है. आप आराम से निकल सकते हैं, कोई रुकावट नहीं होगी.
  • पीला या नारंगी रंग (Yellow/Orange): इसका मतलब है कि रास्ते पर थोड़ी भीड़ है. गाड़ियां धीमी ज़रूर हैं, लेकिन चल रही हैं. ज्यादा देर नहीं लगेगी.
  • लाल रंग (Red): यह रंग देखते ही सतर्क हो जाइए. ये उस जगह को दिखाता है जहां भारी ट्रैफिक है. अगर ये डार्क रेड हो जाए, तो समझ लीजिए कि वहां जाम की स्थिति बन चुकी है.
  • नीला रंग (Blue): जब आप कोई लोकेशन सर्च करते हैं, तो जो नीली लाइन बनती है, वो आपके सफर का मुख्य रास्ता होता है. यानी गूगल आपको उसी रूट से जाने की सलाह देता है.
  • बैंगनी रंग (Purple): कई बार गूगल आपको एक और विकल्प देता है जो बैंगनी रंग में दिखता है. ये रास्ता थोड़ा लंबा हो सकता है या फिर उसमें ट्रैफिक ज्यादा हो.
  • भूरा रंग (Brown): ये रंग मैदान की नहीं, पहाड़ों की पहचान है. जब किसी जगह पर ब्राउन शेड दिखे, तो समझ लें कि वहां ऊंचे इलाके या पहाड़ी रास्ते हैं. ट्रैकिंग करने वालों के लिए यह खास काम का होता है.

क्यों जरूरी है इन रंगों को समझना?

कई लोग गूगल मैप्स तो इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसमें दिख रहे रंगों का मतलब नहीं जानते. यही वजह है कि वे अक्सर ट्रैफिक में फंस जाते हैं या गलत रास्ता पकड़ लेते हैं. अगर इन रंगों की पहचान हो जाए, तो आप न सिर्फ अपना समय बचा सकते हैं, बल्कि सफर भी ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
क्या सच में सेफ हैं फ्री VPN ऐप्स, कहीं डेटा चोरी तो नहीं कर रहे?
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले तुरंत कर लें ये काम, टल जाएगा बड़ा हादसा
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget