एक्सप्लोरर

WhatsApp से पेमेंट करने जा रहे हैं, तो पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

WhatsApp Payment service गूगल पे, फोन पे, भीम और दूसरी बैंक एप्स की तरह ही UPI पर बेस्ड सर्विस है. इसलिए व्हाट्सऐप से पेमेंट करने के लिए आपको वाट्सएप वॉलेट में पैसा रखने की जरूरत नहीं है. अगर आपका व्हाट्सऐप नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है तो आप सीधे पेमेंट कर सकते हैं.

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए पिछले कुछ समय में कई खास और बेहद काम के फीचर्स शामिल किए हैं. नए फीचर्स से लोगों को काफी आराम भी हुआ है. अब आप व्हाट्सऐप से डिजिटल पेमेंट्स  भी कर सकते हैं. WhatsApp ने अपने 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को इस सर्विस से जोड़ने की योजना बनाई है. ऐसे में अगर आप पहली बार व्हाट्सऐप की इस डिजिटल पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पेमेंट करने से पहले आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत है. किसी को भी पेमेंट करने से पहले आपको इन बातों का पता होना जरूरी है. आइये जानते हैं. 

1- व्हाट्सऐप नंबर बैंक अकाउंट से लिंक कर लें- अगर आप वाट्सएप से पेमेंट करने के लिए तैयार हैं तो सबसे पहले आपके पास एक बैंक अकाउंट और उससे लिंक्ड एक मोबाइल नंबर होना चाहिए. इसके बाद आपको पहले अपना बैंक अकाउंट एड करना होता है और एक यूपीआई पिन सेट करना होता है. अगर आपके पास पहले से यूपीआई पासकोड है, तो आप उसका यूज कर सकते हैं.

2- UPI पर काम करती है वाट्सऐप पेमेंट सुविधा- वाट्सएप पर पेमेंट्स की सुविधा गूगल पे, फोन पे, भीम की तरह ही UPI पर काम करती है. इसलिए आपको वाट्सएप के वॉलेट में पैसा रखने की जरूरत नहीं है. आप अपने बैंक अकाउंट से सीधे पेमेंट कर सकते हैं. जब आप पेमेंट्स के लिए रजिस्टर करेंगे, तो वाट्सएप एक फ्रेश यूपीआई आईडी क्रिएट करेगा. आप ऐप के पेमेंट्स सेक्शन पर जाकर इस आईडी को देख सकते हैं.

3- दूसरे एप्स के साथ करें उपयोग- आप हर उस व्यक्ति को वाट्सएप पेमेंट्स से पैसे भेज सकते हैं, जिसके पास यूपीआई है, चाहे यह भीम, गूगल पे या फोन पे जैसे अन्य ऐप के जरिए हो. अगर पैसा पाने वाला वाट्सएप पेमेंट्स पर रजिस्टर नहीं है, तो भी उसे मनी ट्रांसफर किया जा सकता है. इसके लिए वाट्सएप  “enter UPI ID" का ऑप्शन देता है. आप यहां पैसा पाने वाले की भीम, गूगल पे, फोन पे या दूसरी यूपीआई आईडी दर्ज कर पैसा भेज सकते हैं.

4- लिमिट और चार्जेज- यूपीआई के लिए एक लाख रुपये की लेनदेन सीमा है. जो वाट्सएप पर भी लागू होती है. यूपीआई एक फ्री सेवा है और आपको इस पर लेनदेन के लिए कोई टैक्स नहीं देना होगा. इसी तरह यूपीआई ऐप्स आपको लोगों का बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड रजिस्टर कर पैसा भेजने की अनुमति देते हैं. हालांकि, यह सुविधा अभी तक वाट्सएप पर नहीं है.

5- अभी भारत में है ये सुविधा- वाट्सएप पे की सुविधा का उपयोग केवल भारतीय बैंक अकाउंट्स से लिंक्ड भारतीय फोन नंबर्स के लिए ही किया जा सकता है. कई लोगों के पास उनके इंटरनेशनल नंबर्स पर वाट्सएप है. ये लोग वाट्सएप पे का यूज नहीं कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आने वाले हैं ये नए फीचर्स, ग्रुप कॉलिंग के लिए अलग होगी रिंगटोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Truecaller ने निकाला नया Scam Checker, एक जगह होगी पूरी जांच
Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning
Microsoft Outlook यूजर्स रहें सावधान! भारत सरकार ने जारी की High-Risk Warning
iPhone 18 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple ने जारी किया iOS 27.0.1 अपडेट
iPhone 18 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple ने जारी किया iOS 27.0.1 अपडेट
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget