एक्सप्लोरर

Delhi Metro: कार्ड और टोकन के बाद अब दिल्ली मेट्रो में शुरू हुआ पेपर बेस्ड QR Ticket, ऐसे करेगा काम

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में अब आप मेट्रो कार्ड और टोकन के अलावा पेपर बेस्ड QR टिकट से भी सफर कर पाएंगे. DMRC ने इसकी शुरुआत कर दी है. जानिए कैसे काम करेगा ये QR टिकट सिस्टम

Delhi Metro paper Based QR Ticket: दिल्ली मेट्रो को राजधानी का लाइफलाइन कहा जाता है. हर रोज लाखों लोग दिल्ली मेट्रो से यहां-वहां सफर करते हैं. दिल्ली मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को टोकन या मेट्रो कार्ड की जरूरत पड़ती है. लेकिन अब DMRC ने टोकन सिस्टम को खत्म करने के लिए पेपर बेस्ड QR Ticket की शुरुआत की है. यात्री अब इसकी मदद से भी दिल्ली मेट्रो में सफर कर सकते हैं. जानिए कैसे आपको य टिकट मिलेगा और ये किस तरह काम करेगा.

क्यों लाया गया पेपर बेस्ड QR Ticket

दरअसल, अभी तक होता ये था कि टोकन लेने के दौरान लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ती थी. विशेषकर अगर मेट्रो स्टेशन भीड़-भाड़ वाले इलाके में हैं तो फिर कई बार यात्रियों को टिकट लेने में ही 10-15 मिनट लग जाते थे. इससे यात्रियों का समय तो वेस्ट होता ही था साथ ही DMRC के भी काफी रिसोर्सेज खर्च होते थे. इस समस्या को खत्म करने और लोगों के टाइम को बचने और उन्हें शानदार एक्सपीरियंस देने के लिए DMRC ने पेपर बेस्ड QR Ticket की शुरुआत की है. यात्री अब किसी भी स्टेशन से पेपर बेस्ड QR Ticket को खरीद सकते हैं या टिकट मशीन से इसे ले सकते हैं.   

पेपर बेस्ड QR Ticket लेने के लिए प्रिक्रिया एकदम टोकन जैसी है. आपको स्टेशन का नाम और डेस्टिवेशन का नाम फीड करना है और पेमेंट कर पेपर बेस्ड QR Ticket को कलेक्ट करना है. यानि आपको टोकन की बजाय एक पेपर मिलेगा जिसमें QR कोड बना होगा.

फिर ऐसे होगी एंट्री

पेपर बेस्ड QR Ticket से एंट्री करने के लिए यात्रियों को QR Ticket को एंट्री गेट पर लगाना होगा, ठीक उसी तरह जिस तरह अभी आप टोकन को लगाते थे. ध्यान रखें, कि पेपर का QR कोड वाला साइड मशीन पर लगे. DMRC ने हर मेट्रो स्टेशन पर दो ऐसे एंट्री और एग्जिट गेट लगाएं हैं तो इन पेपर बेस्ड QR Ticket को रीड कर सकते हैं. एंट्री और एग्जिट करते वक़्त आपको टिकट को मशीन पर लगाना होगा. एक बार जब आप एग्जिट करने लेंगे तो ये टिकट अमान्य हो जाएगा और फिर किसी काम का नहीं होगा.

ध्यान दें, टिकट लेने के बाद ये अगले 60 मिनट तक वैलिड होगा. अगर आप 60 मिनट के बाद दिल्ली मेट्रो से एग्जिट करते हैं तो फिर आपको मेट्रो स्टेशन के कस्टमर केयर पर जाकर फ्री-एग्जिट पास लेना होगा और कुछ अतरिक्त शुल्क भी मेट्रो को चुकाना होगा जैसा अभी भी कार्ड और टोकन सिस्टम में होता है.  

नोट कर लें ये बातें-

टिकट लेने के बाद अगर आप डेस्टिनेशन स्टेशन से पहले या बाद में उतरते हैं तो आपको मेट्रो स्टेशन से एग्जिट करने के लिए कस्टमर केयर पॉइंट में जाकर एग्जिट पास लेना होगा और स्थिति के हिसाब से पैसे भी देने होंगे. मान लीजिए आप डेस्टिनेशन स्टेशन से बाद में उतरते हैं तो इसके लिए आपको मेट्रो को एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा, तभी आपको एग्जिट पास मिलेगा. 

डेस्टिनेशन पॉइंट से पहले उतरने पर आपको पैसा रिटर्न नहीं किया जाएगा

आप पेपर बेस्ड QR Ticket की फोटो फोन में लेकर यूज नहीं कर सकते, यदि कोई ऐसा करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ DMRC कार्रवाई करेगी.  

यह भी पढ़ें: Online Scam: स्कैमर ने स्कूली टीचर के उड़ाए 80 हजार रुपये, EPFO के नाम पर मोबाइल में डलवाया Spyware

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget