एक्सप्लोरर

Disney Plus Hotstar में भी जल्द पासवर्ड शेयरिंग पर लगने वाली है लिमिट, सिर्फ इतने लोग एक अकाउंट को चला पाएंगे 

Disney Plus hotstar: पॉपुलर OTT ऐप डिज्नी, नेटफ्लिक्स की राह पर चलते हुए जल्द पासवर्ड शेयरिंग पर लिमिट लगाने वाली है. इसके बाद सीमित लोग ही एक अकाउंट को चला पाएंगे.

Disney Plus hotstar Password Sharing Limit: ओटीटी ऐप नेटफ्लिक्स ने हाल ही में भारत में पासवर्ड शेयरिंग को लिमिट किया है. नेटफ्लिक्स की राह पर चलते हुए जल्द डिज्नी प्लस हॉटस्टार भी पासवर्ड शेयरिंग पर लिमिट लगा सकता है. कंपनी अपने प्रीमियम प्लान को सिर्फ 4 लोगों तक सीमित करने वाली है. अभी 10 लोग एक ही अकाउंट को अलग-अलग डिवाइस पर लॉगिन कर सकते हैं. लेकिन लिमिट लगने के बाद केवल 4 ही डिवाइस पर प्रीमियम अकाउंट खोला जा सकेगा.

रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डिज्नी नेटफ्लिक्स की राह पर चल रहा है. मई में नेटफ्लिक्स ने 100 से अधिक देशों में पासवर्ड शेयरिंग पर लिमिट लगा दी थी. हाल ही में भारत में भी कंपनी ने लिमिट लगाई है. अब घर से बाहर नेटफ्लिक्स यूज करने के लिए लोगों को सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा. इसी तरह डिज्नी भी अकाउंट शेयरिंग को लिमिट कर लोगों को खुद का सब्सक्रिप्शन खरीदने के लिए प्रेरित करने वाला है. कंपनी इस साल के अंत तक अकाउंट शेयरिंग पर लिमिट लगा सकती है.

भारत का सबसे पॉपुलर OTT ऐप है डिज्नी 

भारत में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर डिज्नी प्लस हॉटस्टार के हैं. ऐप के भारत में 4.9 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. कंपनी वेब और मोबाइल दोनों पर अपनी सर्विस ऑफर करती है. मोबाइल के लिए कंपनी का प्लान 149 रुपये से शुरू है जिसमें 3 महीने के लिए सब्सक्रिप्शन मिलता है. 499 रुपये में एक साल के लिए ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है.  इसी तरह प्रीमियम प्लान 899 और 1,499 रुपये का है. रिसर्च फर्म मीडिया पार्टनर्स एशिया के डेटा के मुताबिक,डिज्नी के हॉटस्टार ने जनवरी 2022 और मार्च 2023 के बीच भारत के स्ट्रीमिंग मार्केट में 38% व्यूअरशिप हासिल की और टॉप पर अपनी जगह बनाई. इसकी तुलना में प्रतिद्वंद्वी नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के पास 5% की हिस्सेदारी थी.

डिज्नी के बाद भारत का दूसरा पॉपुलर ऐप अमेजन प्राइम है. ऐप के भारत में 2.1 करोड़ सब्सक्राइबर हैं. इसके बाद JioCinema तीसरे नंबर पर है. जियो सिनेमा के 1.2 करोड़ सब्सक्राइबर हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय मार्केट में इस फोन के साथ Honor कर रही वापसी, स्पेक्स और कीमत लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
AI Search और Google Search में क्या अंतर, किस सवाल के लिए कौन बेहतर?
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Smartwatch के हेल्थ नंबर कितने सही हैं? क्या हर आंकड़ा होता है सही, जानें सच्चाई
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
Web Cookies कितने समय तक रहती हैं? जानें लॉगआउट के बाद भी क्यों बना रहता है खतरा
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स
4 साल में बदल गया टीवी देखने का तरीका, इस फॉर्मेट में बढ़े 3 गुना व्यूअर्स

वीडियोज

Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal
Delhi Building Collapse: पीजी में'मौत का एग्रीमेंट'.. जवाबदेही कब ?।Janhit With Chitra Tripathi
Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
हल्द्वानी मंच शुद्धीकरण मामले में कांग्रेस को झटका, याचिका खारिज
हल्द्वानी मंच शुद्धीकरण मामले में कांग्रेस को झटका, याचिका खारिज
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget