एक्सप्लोरर

iPhone पर DeepSeek चलाने वाले संभल जाएं! App में मिली कई कमियां, हो सकता है ये बड़ा नुकसान

iPhone पर DeepSeek यूज करने वाले यूजर्स के लिए चिंता की बात है. दरअसल, इस ऐप में कई ऐसी कमियां मिली हैं, जो यूजर्स के डेटा को असुरक्षित स्थानों पर भेज सकती हैं.

चीनी स्टार्टअप DeepSeek का AI चैटबॉट इन दिनों सुर्खियों में है. अमेरिका में यह आईफोन पर सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप्स की लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंच गया था. अब पता चला है कि DeepSeek की आईफोन ऐप में कई बड़ी कमियां हैं, जो यूजर्स को नुकसान पहुंचा सकती हैं. एक मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी ने इनका पता लगाया है. ये पहले सामने आ चुकीं खामियों से अधिक गंभीर हैं. आइए पूरी खबर जानते हैं.

DeepSeek की आईफोन ऐप में मिली ये खामियां

NowSecure नामक एक मोबाइल सिक्योरिटी कंपनी ने बताया कि DeepSeek ने अपनी iOS ऐप में ATS (ऐप ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी) को डिसेबल किया हुआ है. यह Apple का बिल्ट-इन सिस्टम होता है, जो सेंसेटिव और पर्सनल डेटा को प्रोटेक्ट करता है. यह सुनिश्चित करता है कि यह डेटा केवल एनक्रिप्टेड चैनल पर ही ट्रांसमीट किया जाए. अब चूंकि DeepSeek ने इसे डिसेबल किया हुआ है तो यह ऐप यूजर्स का डेटा इंटरनेट पर बाकी जगहों पर भेज सकती है. इससे यूजर्स की पहचान उजागर होने का खतरा बढ़ जाता है.

इसके अलावा DeepSeek एनक्रिप्शन के लिए पुराने तरीके का इस्तेमाल कर रही है, जिसमें कई कमियां सामने आ चुकी हैं. NowSecure का यह भी कहना है कि DeepSeek जिस तरह से यूजर्स का डेटा इकट्ठा कर रही है, उससे जासूसी के लिए आईफोन को टारगेट करना आसान हो जाता है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब चीनी स्टार्टअप पर इस तरह के आरोप लगे हैं. पहले भी डेटा सिक्योरिटी को लेकर कई चिंताएं सामने आ चुकी है.

चीनी सरकार के पास जाता है यूजर्स डेटा

हाल ही में रिसर्चर ने पता लगाया था कि DeepSeek में इस तरह से प्रोग्रामिंग की गई है, जो यूजर्स का डेटा चीनी सरकार के नियंत्रण वाली कंपनी China Mobile को भेज देती है. इससे सर्विलांस का खतरा बढ़ता है. डेटा सिक्योरिटी पर चिंता जताते हुए कई देशों ने DeepSeek पर बैन लगा दिया है.

ये भी पढ़ें-

IVR Scam से लोगों को चूना लगा रहे स्कैमर्स, ऐसे करें नकली कॉल की पहचान, इन तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?
पंखे वाला हीटर vs बिना पंखे वाला, गर्मी देने की तकनीक में क्या अंतर?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget