एक्सप्लोरर

Dating App का छाया खुमार, छोटे शहरों में तेजी से बढ़ा ऑनलाइन प्यार पाने का क्रेज

रिपोर्ट्स के अनुसार, डेटिंग ऐप में महानगरों से बाहर के यूजर्स की हिस्सेदारी 70 फीसदी तक है. इनमें अहमदाबाद, सूरत, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ और पटना से यूजर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

Dating Apps: कोरोना काल के दौरान जब बाजार और ऑफिस बंद थे तो लोगों ने घर पर अपना ज्यादातर समय बिताया. इस दौरान लोग ऑनलाइन की दुनिया में ज्यादा एक्टिव हो गए, क्योंकि खाली समय में लोग मोबाइल से जुड़ी सोशल एक्टिविटी और एंटरटेनमेंट में व्यस्त रहे. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस समय में लोगों ने डेटिंग ऐप का जमकर उपयोग किया. खास बात यह है कि ज्यादातर यूजर्स छोटे शहरों से जुड़े हुए हैं. इससे पहले ऑनलाइन डेटिंग का कॉन्सेप्ट मेट्रो वाले शहरों तक ही सीमित था.

लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, छोटे शहरों के युवा अब प्यार और साथ पाने के लिए डेटिंग ऐप पर भरोसा दिखा रहे हैं. आज के समय में ज्यादा लोग पर्सनल डेटिंग पर वीडियो कॉल करना पसंद कर रहे हैं. आइए इस बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

छोटे शहरों के यूजर्स की तेजी से बढ़ी संख्या

रिपोर्ट में डेटिंग ऐप कंपनियों के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि ऐप में महानगरों से बाहर के यूजर्स की हिस्सेदारी अब 70 फीसदी तक पहुंच चुकी है. अहमदाबाद, सूरत, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ और पटना में डेटिंग ऐप्स के यूजर्स की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है. इन डेटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स में महिलाओं की संख्या सबसे ज़्यादा है.

डेटिंग ऐप्स से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि करीब 72 फीसदी यूजर्स का मानना ​​है कि बिना किसी से मिले ऑनलाइन प्यार पाना मुमकिन है. भारतीयों को कोविड महामारी के बाद ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म अधिक भरोसेमंद लगने लगे हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इसके लिए यूजर्स भुगतान करने को भी तैयार हैं.

ये ऐप्स हैं भारत में लोकप्रिय

वैसे तो भारत में डेटिंग ऐप्स की भरमार है, लेकिन इनमे से लगभग आधे दर्जन डेटिंग ऐप्स पर प्यार की रफ्तार तेज है. इनमें सबसे पहला नाम है टिंडर (Tinder). शुरुआत में टिंडर (Tinder) ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ क्योंकि इसमें हाई-प्रोफाइल लोगों की हिस्सेदारी ज्यादा थी, लेकिन अब टिंडर पर भारतीय यूजरों की भरमार है. इसी तरह बंबल (bumble) और ट्रूली मैडली (truly madly) डेटिंग ऐप्स भारत में सबसे लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स में शामिल हैं. इसके अलावा facebook ने भी डेटिंग के लिए अलग से सुविधा शुरू की है. HiHi, Happn, Dil-Mil, aisle, Match.com, OkCupid, Hinge, Badoo, Flip, Coffee Meets Bagel जैसे डेटिंग ऐप पर भी युवा दिल खोलकर आशिकी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-  एलन मस्क ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, अब ब्लू टिक के लिए हर महीने देना होगा चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल
सर्दियों में ये वाला रूम हीटर बचाता है सबसे ज्यादा बिजली बिल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget