एक्सप्लोरर

Twitter: एलन मस्क ने यूजर्स को दिया बड़ा झटका, अब ब्लू टिक के लिए हर महीने देना होगा चार्ज

Elon Musk: कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है कि एलन मस्क जल्द ही ट्विटर पर ‘Pay for Play’ वेरिफिकेशन सिस्टम की शुरुआत करने वाले हैं.

Elon Musk Twitter: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर सुर्खियों में है. अप्रैल 2022 से एलन मस्क ​ने ट्विटर के टेकओवर को लेकर डील चल रही थी, जो कि 27 अक्टूबर को आखिरकार फाइनल हो गई और एलन मस्क ने ट्विटर को टेकओवर कर लिया. एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के साथ ही ट्विटर की कई पॉलिसी में बड़े बदलाव सामने आए हैं और साथ ही कुछ प्रोसेस में हैं, जिनका इशारा खुद एलन मस्क दे चुके हैं. कुछ समय पहले ही एलन मस्क ने जानकारी दी थी की वह ट्विटर पर वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरी तरह से बदलने वाले हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के​ मुताबिक ट्विटर पर अब ब्लू टिक के लिए यूजर्स से चार्ज लिया जाएगा. 

ट्विटर का वेरिफिकेशन सिस्टम

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है कि एलन मस्क जल्द ही ट्विटर पर ‘Pay for Play’ वेरिफिकेशन सिस्टम की शुरुआत करने वाले हैं. इस सिस्टम के शुरू होने पर यूजर्स को वेरिफिकेशन ब्लू टिक के लिए हर महीने 20 डॉलर का चार्ज देना होगा, जो की इंडियन करेंसी के लगभग 1,646 रुपये बनते हैं. साथ ही रिपोर्ट्स की मानें तो अब ट्विटर ब्लू का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान बदलने वाला है जिसे पहले से ज्यादा महंगा किया जाए और साथ ही इनमें कई नए एडिशनल फीचर्स को जोड़ा जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब नए ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए $19.99 या फिर 20 डॉलर, जो इंडियन करेंसी के लगभग 1,646 रुपये हैं, चार्ज करेगी. अभी इस सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत $4.99 है, जो कि इंडियन करेंसी का लगभग 410 रुपये है.

ट्विटर डील की जानकारी

एलन मस्क ने इस साल 13 अप्रैल 2022 को ट्विटर खरीदने की घोषणा की थी, जिसके लिए 54.2 डॉलर प्रति शेयर का ऑफर पेश किया था जो कि कुल मिलाकर 44 बिलियन डॉलर बनते हैं. ट्विटर बोर्ड से डील को कन्फर्मेशन के बाद एलन मस्क ने ट्विटर पर मौजूद फर्जी अकाउंट्स के कारण डील को होल्ड कर लिया था जिसके बाद में जुलाई महीने में एलन मस्क ने इस डील को खारिज करने का सोचा था. इसके बाद में ट्विटर बोर्ड और एलन मस्क के बीच में सहमति हुई और अक्टूबर में एलन मस्क फिर से ट्विटर डील को पूरा करने का फैसला किया. आखिरकार एलन मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर डील कंप्लीट की. बता दें कि ट्विटर खरीदने के साथ ही एलन मस्क ने ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल और सीएफओ नेड सेगल को फायर कर दिया.

यह भी पढ़ें -

होटल के कमरों में कोई छुपकर आपको देख तो नहीं रहा? Hidden Camera का ऐसे लगाएं पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
आकाशवाणी भवन में धरने पर हुई FIR तो राहुल गांधी बोले, '100 केस हों, ये मेरे लिए...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह बोले, 'PM मोदी ने तय कर लिया है कि कोई और...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
नजदीक आ रही है UP स्कॉलरशिप की आखिरी तारीख, जल्द से जल्द करें आवेदन 
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
Embed widget