एक्सप्लोरर

डेटा यूजर्स की मुश्किलें बढ़ीं, Jio, Airtel और Vi ने बदले डेटा वाउचर के नियम

Jio, Airtel और Vi ने डेटा वाउचर की वैलिडिटी में बड़ा बदलाव किया है, जिससे अब एक्स्ट्रा डेटा सिर्फ 1 दिन या कुछ घंटों के लिए ही वैध रहेगा.

अगर आप Jio, Airtel या Vi जैसे किसी प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर के ग्राहक हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है. तीनों बड़ी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने डेटा वाउचर से जुड़े नियमों में एक साथ बड़ा बदलाव कर दिया है. इस नए नियम का असर सीधा आपकी जेब और इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके पर पड़ेगा.

अब तक क्या होता था?

अब तक अगर आप अपने मंथली या डेली डेटा प्लान के साथ अलग से कोई डेटा वाउचर लेते थे, जैसे 1GB या 2GBतो वह डेटा तब तक इस्तेमाल किया जा सकता था, जब तक आपका मुख्य प्लान एक्टिव रहता था. यानी अगर आपके प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है और आपने किसी भी दिन एक एक्स्ट्रा डेटा पैक लिया है, तो वह एक्स्ट्रा डेटा भी पूरे 28 दिन तक आपके पास रहता था.

लेकिन अब नियम बदल गए हैं

अब कंपनियों ने यह सुविधा हटा दी है. यानी अब अगर आप कोई डेटा वाउचर लेते हैं, तो उसकी वैधता सिर्फ कुछ घंटों या अधिकतम एक दिन की ही होगी. इसका मतलब यह है कि अगर आपने 1GB डेटा लिया और एक दिन में उसका इस्तेमाल नहीं कर पाए, तो वह डेटा बर्बाद हो जाएगा. अगली बार फिर से आपको नया वाउचर लेना पड़ेगा.

क्यों है ये बदलाव परेशानी वाला?

इस बदलाव से सबसे ज्यादा नुकसान उन यूजर्स को होगा जो डेटा को ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं. अब उन्हें बार-बार रिचार्ज कराना पड़ेगा, भले ही पिछले वाउचर का डेटा पूरा खर्च न हुआ हो. पहले जैसी लचीलापन अब नहीं मिलेगा, और हर वाउचर की सीमित वैधता यूजर्स के अनुभव को प्रभावित करेगी.

क्या है इसका मतलब?

सीधी बात यह है कि अब आपको हर बार डेटा के इस्तेमाल में ज्यादा सावधानी बरतनी होगी. जो डेटा आपने खरीदा है, अगर वो तय समय में खर्च नहीं हुआ, तो वह बेकार चला जाएगा. इससे न सिर्फ खर्च बढ़ेगा, बल्कि बार-बार रिचार्ज करने की झंझट भी बढ़ेगी.

क्या सरकार करेगी कोई दखल?

अब नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) या दूरसंचार मंत्रालय इस बदलाव पर कोई कदम उठाएंगे. फिलहाल कंपनियों ने यह फैसला एकसाथ लिया है, जिससे यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह कोई रणनीतिक कदम तो नहीं?

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं और मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जरूरी है कि आप इन नए नियमों को ध्यान में रखें. बार-बार डेटा वाउचर लेना अब महंगा और झंझट वाला हो सकता है, इसलिए प्लान चुनते वक्त सावधानी बरतें और डेटा का इस्तेमाल सोच-समझकर करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget