एक्सप्लोरर

Scammers की नई चाल! फर्जी कोर्ट ऑर्डर Email से लोगों को लगा रहे चूना, सरकार ने दी चेतावनी

डिजिटल दुनिया में स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं. इसी कड़ी में एक नया स्कैम सामने आया है. यहां लोगों को एक फर्जी कोर्ट ऑर्डर का ईमेल भेज ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं.

Fake Court Order Email Scam: डिजिटल दुनिया में स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं. इसी कड़ी में एक नया स्कैम सामने आया है. यहां लोगों को एक फर्जी कोर्ट ऑर्डर का ईमेल भेज ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं. दरअसल, इस ईमेल में कहा गया है कि आपके इंटरनेट उपयोग के खिलाफ कोर्ट ऑर्डर जारी किया गया है? आप अकेले नहीं हैं. सरकार ने इसे एक धोखाधड़ी करार दिया है और सभी को सतर्क रहने की सलाह दी है.

सरकार ने दी चेतावनी

सरकार के आधिकारिक PIB Fact Check हैंडल ने X (पहले ट्विटर) पर एक अलर्ट जारी किया है. इस ईमेल में दावा किया गया है कि यह भारतीय खुफिया ब्यूरो (Indian Intelligence Bureau) की ओर से है. इसमें उपयोगकर्ताओं पर अनुचित गतिविधियों के लिए इंटरनेट का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई है. लेकिन इस पर विश्वास न करें, यह पूरी तरह से एक फर्जीवाड़ा है.

Email में क्या दावा किया गया है?

इस फर्जी ईमेल में कहा गया है कि आपकी इंटरनेट गतिविधियों को भारतीय खुफिया ब्यूरो द्वारा चिन्हित किया गया है और आपके खिलाफ कोर्ट ऑर्डर जारी किया गया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि आपने इंटरनेट का उपयोग पोर्नोग्राफी देखने के लिए किया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि खुफिया ब्यूरो साइबर क्राइम पुलिस यूनिट के साथ मिलकर अत्याधुनिक फॉरेंसिक टूल्स के जरिए ऐसी गतिविधियों पर नजर रखता है. ईमेल के अंत में खुद को "प्रॉसीक्यूटर" प्रशांत गौतम बताने वाला व्यक्ति साइन करता है.

Email को करें नजरअंदाज

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह ईमेल पूरी तरह से नकली है और केवल लोगों को डराने या फंसाने के लिए बनाया गया है. सली कानूनी नोटिस कभी भी इस तरह के अनधिकृत ईमेल के माध्यम से नहीं भेजे जाते. वे हमेशा आधिकारिक प्रक्रिया के तहत आते हैं. अगर आपको अपनी ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर चिंता है, तो सही तरीका है भारत के आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करना.

अगर आपको ऐसा ईमेल मिले तो क्या करें?

घबराएं नहीं: यह केवल आपको डराने और धोखा देने का एक प्रयास है.

लिंक पर क्लिक न करें और कोई जानकारी साझा न करें: ऐसे फर्जीवाड़े का उद्देश्य आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुराना या आपके डिवाइस में मैलवेयर डालना होता है.

रिपोर्ट करें: इस ईमेल को cybercrime.gov.in, भारत के आधिकारिक साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भेजें. सतर्क रहें और इस तरह के फर्जीवाड़ों से खुद को बचाएं.

यह भी पढ़ें:

अगर आपके पास भी आ रही है Fake Call तो बस फॉलो करें ये गाइडलाइन!

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक Google Search के पीछे कितने कंप्यूटर काम करते हैं? जानें डिटेल
एक Google Search के पीछे कितने कंप्यूटर काम करते हैं? जानें डिटेल
iPhone की इस ट्रिक से बदल जाएगा फोटो लेने का तरीका! समझें पूरा मैथड
iPhone की इस ट्रिक से बदल जाएगा फोटो लेने का तरीका! समझें पूरा मैथड
Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
Google Pixel 11 या iPhone 17! दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल, पढ़ें कंपैरिजन
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget