एक्सप्लोरर

LinkedIn पर फर्जी नौकरियों का झांसा देकर हो रही साइबर ठगी! वीडियो कॉल ऐप से हो रही डिवाइस हैकिंग

Cyber Fraud: साइबर अपराधी अब नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने में माहिर हो गए हैं. हाल ही में साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक नए ऑनलाइन साइबर स्कैम का खुलासा किया है

Cyber Fraud: साइबर अपराधी अब नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने में माहिर हो गए हैं. हाल ही में साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने एक नए ऑनलाइन साइबर स्कैम का खुलासा किया है जिसमें जॉब सीकर्स को निशाना बनाया जा रहा है. यह ठगी खासतौर पर Web3 और क्रिप्टोकरंसी सेक्टर में नौकरी तलाशने वाले प्रोफेशनल्स को टारगेट कर रही है. इस घोटाले को LinkedIn और एक वीडियो कॉलिंग ऐप के जरिए अंजाम दिया जा रहा है.

कैसे हो रही है ठगी?

BleepingComputer की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर अपराधी LinkedIn और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी जॉब पोस्ट डाल रहे हैं. जब कोई उम्मीदवार इन नौकरियों के बारे में पूछताछ करता है तो उसे एक मैलीशियस वीडियो कॉल ऐप "GrassCall" डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है. इस ऐप के जरिए साइबर ठग लोगों के बैंक डिटेल्स समेत अन्य संवेदनशील जानकारियां चुरा लेते हैं.

अब तक सैकड़ों लोग इस घोटाले के शिकार हो चुके हैं जिनमें से कई को आर्थिक नुकसान भी हुआ है. खास बात यह है कि यह GrassCall मालवेयर Mac और Windows दोनों डिवाइसेस को नुकसान पहुंचा सकता है.

कौन चला रहा है यह साइबर स्कैम?

रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस घोटाले के पीछे एक रूसी साइबर अपराधी ग्रुप "Crazy Evil" का हाथ है. यह ग्रुप सोशल इंजीनियरिंग अटैक्स के लिए कुख्यात है जिसमें वे यूजर्स को मैलीशियस सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवाकर उनका डेटा चुराते हैं. इस ग्रुप का एक सबग्रुप "Kevland" इस ऑपरेशन को मैनेज कर रहा था. ठगों ने LinkedIn, WellFound और CryptoJobsList जैसी वेबसाइट्स पर "ChainSeeker.io" नाम की फर्जी कंपनी बनाकर नौकरियों के विज्ञापन पोस्ट किए. इस कंपनी के नाम से एक प्रोफेशनल वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट भी तैयार किए गए, जिनमें फर्जी कर्मचारियों की प्रोफाइल और आकर्षक जॉब डिस्क्रिप्शन्स मौजूद थीं.

इंटरव्यू के बहाने फंसाया जाता था शिकार

जब उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए आवेदन करते थे, तो उन्हें एक वर्चुअल इंटरव्यू के लिए ईमेल भेजा जाता था. इस ईमेल में उन्हें कंपनी के मुख्य मार्केटिंग अधिकारी (CMO) से Telegram पर संपर्क करने के लिए कहा जाता था. फिर फर्जी CMO उम्मीदवारों को "GrassCall" वीडियो कॉलिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहता था. लेकिन असल में GrassCall एक मैलीशियस ऐप थी, जो फोन या कंप्यूटर में इंस्टॉल होते ही निजी जानकारी चुराने लगती थी.

कैसे काम करता था GrassCall मालवेयर?

Windows डिवाइस में यह एक Remote Access Trojan (RAT) और Rhadamanthys इंफो-स्टीलर इंस्टॉल करता था. Mac डिवाइस में यह Atomic Stealer (AMOS) नामक मालवेयर डालता था, जो संवेदनशील डेटा चोरी करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह मालवेयर डिवाइस में स्टोर्ड डेटा स्कैन करता और क्रिप्टोकरंसी वॉलेट डिटेल्स, ब्राउज़र में सेव पासवर्ड, ऑनलाइन अकाउंट्स के कुकीज और वित्तीय जानकारी चुरा लेता था.

कैसे बचें ऐसे ऑनलाइन जॉब स्कैम से

  • LinkedIn और अन्य जॉब प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई नौकरियों की पुष्टि करें.
  • किसी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचें.
  • यदि कोई कंपनी Telegram या अन्य असुरक्षित चैट ऐप्स पर इंटरव्यू लेने के लिए कहे, तो सतर्क रहें.
  • किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और हमेशा आधिकारिक वेबसाइट्स से जानकारी लें.

यह भी पढ़ें:

अगले हफ्ते लॉन्च होगा Vivo T4x, किफायती दाम में मिलेंगे शानदार फीचर, कीमत भी आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में चाइनीज कंपनियों को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन बिक्री में आई सबसे बड़ी गिरावट
भारत में चाइनीज कंपनियों को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन बिक्री में आई सबसे बड़ी गिरावट
भारत को नहीं रहेगी स्टारलिंक की जरूरत! सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क बनाने के लिए जियो को मिली मंजूरी
भारत को नहीं रहेगी स्टारलिंक की जरूरत! सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क बनाने के लिए जियो को मिली मंजूरी
आपके घर में मौजूद ये 5 गैजेट्स कर रहे आपकी जासूसी? तुरंत करें इंटरनेट से ब्लॉक
आपके घर में मौजूद ये 5 गैजेट्स कर रहे आपकी जासूसी? तुरंत करें इंटरनेट से ब्लॉक
प्रीमियम Smartphones से क्यों गायब हो गए microSD Card Slot? असली वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
प्रीमियम Smartphones से क्यों गायब हो गए microSD Card Slot? असली वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget