एक्सप्लोरर

ना OTP और ना ही कोई लिंक, फिर भी आपको कंगाल कर देंगे साइबर ठग, ऐसे बनाते हैं शिकार

Cyber Crime: साइबर क्रिमिनल्स ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स और आरटीजीएस के जरिए पटना के तीन ज्वैलर्स के साथ ठगी को अंजाम दिया और 1 करोड़ रुपये से ज्यादा ठग लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Cyber Fraud: साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. हैकर्स आए दिन नए-नए हथकंड़े अपनाकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है, जहां बिना ओटीपी और लिंक के तीन बड़े ज्वैलर्स के साथ 1 करोड़ 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई. 

साइबर क्रिमिनल्स ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स और आरटीजीएस के जरिए इस ठगी को अंजाम दिया. दरअसल, यह घटना पटना के कंकड़बाग, हथुआ मार्केट और औबेली रोड की है, जहां तीन ज्वैलर्स के शोरूम में यह घटना घटी. तीनों ही ज्वैलर्स नामी ब्रांड हैं और इनमें से एक के पूरे देश में शोरूम हैं. 

कैसे दिया साइबर फ्रॉड को अंजाम?

दो लोग सबसे पहले कस्टमर बनकर ज्वैलरी शॉप पर गए और कहा कि हमें शादी के लिए गहने दिखा दीजिए...इसके बाद उन्होंने 40 लाख रुपये के गहने पसंद किए और भुगतान के लिए अगले दिन RTGS (Real Time Gross Settlement) करने की बात कही और एडवांस में 2 लाख रुपये कैश दे दिए.

अगले दिन ज्वैलर्स को फोन आया कि उनके खाते में 38 लाख रुपये RTGS कर दिए गए हैं. (RTGS  बड़े ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जाता है) ज्वैलर्स ने जब बैंक खाते की जांच कराई तो वाकई उसमें 38 लाख रुपये जमा किए गए थे. इसके बाद ज्वैलर्स ने उन्हें गहने ले जाने के लिए कहा. दोनों लोगों ने आकर 40 लाख रुपये के गहने ले लिए और अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड भी दिया. 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

जब कस्टमर चले गए तो उसके कुछ ही घंटों के बाद ज्वैलर को पुलिस की तरफ से फोन आया और कहा गया कि उनके खाते में जो पैसे आए हैं वो साइबर फ्रॉड के लिए चुराए गए थे. इसीलिए इन पैसों को फ्रीज कर दिया गया है. इसी तरह दो और ज्वैलर्स को भी पैसे फ्रीज हो जाने का झटका मिला. 

बाद में ज्वैलर्स को ये भी पता चला कि साइबर क्रिमिनल्स की ओर से दिए गए पैन कार्ड और आधार कार्ड भी फेक थे. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज भी है. 

यह भी पढ़ें:-

TATA की BSNL के लिए हमदर्दी बनी Jio-Airtel के लिए सिरदर्दी! डील के बाद फास्ट इंटरनेट का ट्रायल शुरू 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Extension Board Electricity Consumption: ऑन रहने पर कितनी बिजली पीता है एक्सटेंशन बोर्ड? उड़ जाएंगे होश
ऑन रहने पर कितनी बिजली पीता है एक्सटेंशन बोर्ड? उड़ जाएंगे होश
Hotel Free WiFi Scams: होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
होटल के फ्री Wi-Fi से कैसे आपका डेटा चुराते हैं हैकर्स? जानें पूरी बात
Airtel 299 Plan Discontinued: एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
एयरटेल ने दिया झटका, बंद हुआ ये सस्ता प्लान- अब देने होंगे 349
Prevention Mobile From Spam: स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज
स्पैम कॉल्स से हैं परेशान? TRAI के DND ऐप से मिनटों में करें शिकायत दर्ज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget