एक्सप्लोरर

Cyber Crime Alert: ऑनलाइन ठगी से बचना है तो इन 5 बातों का हमेशा रखें ध्यान, सेफ रहेगा आपका पैसा

Online Fraud : साइबर क्राइम के आंकड़े देश में दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं. जालसाज ठगी के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं. आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ट्रिक जिनको फॉलो करके आप साइबर ठगी से बच सकते हैं.

Cyber Crime Tips : देश में पिछले कुछ साल में जहां डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ा है, वहीं साइबर ठगी के मामले भी बढ़े हैं. साइबर क्रिमिनल्स अलग-अलग तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई उड़ा रहे हैं. साइबर सेल और बैंक की ओर से भी लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इसके बाद भी ठगी रुक नहीं रही. आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद  से आप सेफ डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं और धोखाधड़ी से भी बच सकते हैं.

1. संदिग्ध ईमेल या लिंक पर न करें क्लिक

साइबर क्रिमिनल्स आपके डिवाइस को हैक करने के लिए लिंक का सहारा लेते हैं. वे लिंक के जरिए आपके फोन, कंप्यूटर या लैपटॉप में मैलवेयर या वायरस भेजते हैं. आपके डिवाइस में जैसे ही ये वायरस एंट्री करते हैं, वैसे ही इसका नियंत्रण उनके कब्जे में चला जाता है. इसके बाद वे आपके बैंक अकाउंट से सेंधमारी करते हैं. इसलिए अनजान ईमेल पर क्लिक न करें. किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें.

2. पासवर्ड अलग और मजबूत रखें

अपने जीमेल, यूपीआई या नेटबैंकिंग का पासवर्ड मजबूत और अलग रखें. पासवर्ड कभी भी अपने नाम, पिता के नाम, अपने बर्थ डेट, बर्थ ईय़र या अन्य निजी जानकारी पर नहीं रखना चाहिए.

3. टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन रखें

फोन में मौजूद ऐप और अकाउंट्स में लॉगिन करने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (Two-Factor Authentication) एक्टिव रखें. इससे कोई भी बिना ऑथेंटिकेशन के न तो लॉगिन कर सकेगा और न ही ट्रांजेक्शन.

4. पेमेंट के लिए पब्लिक वाई-फाई यूज न करें

अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट करके पेमेंट न करें. पब्लिक वाई-फाई पर कनेक्ट करके पेमेंट करने से आपकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड के हैक होने का खतरा रहता है.

5. क्यूआर कोड भी चेक करें

QR Code से पेमेंट करने के दौरान स्कैन होने के बाद आने वाले नाम को ठीक से देखें. चेक करें कि जिसे भुगतान कर रहे हैं उसी का नाम वहां है या नहीं. या पेमेंट किसी और के खाते में जा रही है. जालसाज अक्सर बड़े मर्चेंट के क्यूआर कोड को बदलकर अपना क्यूआर कोड लगा देते हैं. इससे न सिर्फ आपका पैसा गलत जगह जाता है, बल्कि आपकी बैंक डिटल भी ठगों के पास चली जाती है.

ये भी पढ़ें

Vivo T1 5G: 50MP कैमरा के साथ बेहद पतला Vivo फोन लॉन्च, कीमत ₹16 हजार से कम, 1 हजार की छूट भी

Best Recharge Plan: 197 रुपये में 150 दिन की वैलिडिटी, इस कंपनी ने लॉन्च किया जबरदस्त प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
बिना स्क्रीन प्रोटेक्टर के कैसे रखें फोन की डिस्प्ले सुरक्षित? जानें तरीका
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
अगर मिले ये संकेत तो, समझ जाएं लीक हो गया आपका मोबाइल नंबर!
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्यों अचानक बढ़ गई RAM की कीमतें? जानें महंगी मेमोरी का कारण
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर
क्या है Google का ये फीचर? सोते हुए भी रखता है आप पर नजर

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget