एक्सप्लोरर

Vivo T1 5G: 50MP कैमरा के साथ बेहद पतला Vivo फोन लॉन्च, कीमत ₹16 हजार से कम, 1 हजार की छूट भी

Vivo T1 5G Launch: वीवो ने भारत में अपना Vivo T1 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जो 50 मेगापिक्सल कैमरा 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले के साथ आता है. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स:

Vivo 5G Phone: पॉपुलर फोन मेकर कंपनी Vivo ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T1 5G लॉन्च कर दिया है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और Snapdragon 695 5G प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी कैमरा भी दिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे पतला और हल्का 5जी स्मार्टफोन है. इसका वजन सिर्फ 187 ग्राम है.

इनसे होगा मुकाबला

वीवो टी1 5जी का मुकाबला Redmi Note 11T 5G, Realme 8S 5G और Samsung Galaxy A22 5G जैसे डिवाइसेस के साथ है. ये सभी फोन 20 हजार से कम में 5जी कनेक्टिविटी और बढ़िया कैमरा जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं. 

Vivo T1 5G Price in india
वीवो ने T1 5G को भारत में तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया है. तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं, हालांकि इनमें रैम का फर्क है. 4GB रैम वाले बेस मॉडल की कीमत 15,990 रुपये है. वहीं इसके 6GB और 8GB रैम ऑप्शन की कीमत क्रमश: 16,990 रुपये और 19,990 रुपये रखी गई है. कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत HDFC बैंक कार्डधारकों को 1,000 रुपये की छूट भी दे रही है. स्मार्टफोन की बिक्री 14 फरवरी से फ्लिपकार्ट और वीवो ई-स्टोर के जरिए की जाएगी. 

Vivo T1 5G Specifications
वीवो टी1 5जी स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.58-इंच FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ भी आता है. फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है. फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट के साथ तीन रैम ऑप्शन- 4GB रैम, 6GB रैम और 8GB रैम मिलते हैं. इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है. थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 5-लेयर टर्बो कूलिंग सिस्टम दिया गया है. स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है. 

फोटो और वीडियो के लिए वीवो के फोन में ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में डेप्थ सेंसिंग और मैक्रो फोटोग्राफी के लिए दो 2MP सेंसर हैं. डिवाइस में अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है. फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. डिवाइस 8.25mm मोटा है और इसका वजन 187 ग्राम है. 

यह भी पढ़ें: Smartphone की स्टोरेज हो गई फुल? ऐसे होगी झटपट खाली, चलने लगेगा मलाई की तरह

यह भी पढ़ें: E-Sim Trick: जानिए क्या होता है ई-सिम? एक साथ फोन में कैसे चलाएं 5 फोन नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?
कब खरीदना चाहिए नया स्मार्टफोन, क्या आप जानते हैं ये नियम?
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
Foldable फोन में क्यों नहीं पड़ती स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत? जानें सच्चाई
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget