एक्सप्लोरर

Best Recharge Plan: 197 रुपये में 150 दिन की वैलिडिटी, इस कंपनी ने लॉन्च किया जबरदस्त प्लान

New Recharge Plan: रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया जहां 199 रुपये का प्लान ऑफर करती हैं, वहीं बीएसएनएल ने भी 197 रुपये का नया प्लान पेश किया है. इसमें आपको 150 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी.

BSNL 197 Recharge: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है. प्लान की कीमत 197 रुपये (BSNL 197 plan) है. खास बात है कि इस प्लान में 150 दिनों की वैलिडिटी दी गई है. इसके अलावा इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा दी जाती है. इसका मुकाबला रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया के 199 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ है. 

BSNL 197 Plan Details
बीएसएनएल का 197 रुपये का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान सभी सर्किलों में प्लान एक्सटेंशन के तहत उपलब्ध है. इस प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है. प्लान के तहत ग्राहकों को 150 दिन की वैलिडिटी दी गई है. हालांकि इसमें शुरुआती 18 दिनों के लिए ही सिर्फ 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा. इसके बाद बाकी वैलिडिटी में 40Kbps की स्पीड दी जाएगी. यूजर्स को फ्री इनकमिंग कॉल्स मिलेंगी, लेकिन आउटगोइंग कॉल्स के लिए उन्हें टॉप-अप कराना होगा. इसमें फ्री SMS की सुविधा भी दी गई है. 

Jio 199 Plan Details
अगर हम बाकी कंपनियों से तुलना करें तो रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 199 रुपये के रिचार्ज में 23 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. इसमें ग्राहकों को रोज 1.5 जीबी डेटा दिया जाएगा. इस तरह कुल डेटा 34.5 GB हो जाएगा. इसमें फ्री आउटगोइंग कॉल्स और रोज 100 मैसेज भेजने की सुविधा दी जाएगी. इसमें ग्राहकों को जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा. 

Vodafone-Idea 199 Plan Details
वोडाफोन-आइडिया भी इसी कीमत का एक रिचार्ज प्लान ऑफर करती है. कंपनी के इस रिचार्ज में 18 दिनों के लिए रोज 1 जीबी डेटा दिया जाता है. यह 18 दिनों के हिसाब से 18 जीबी हो जाता है. इसमें फ्री आउटगोइंग कॉल्स और रोज 100 मैसेज भेजने की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा, Vi Movies & TV Basic का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs Vi: रोज डेटा और कॉलिंग वाले सबसे सस्ते प्लान, कीमत 149 रुपये से शुरू

यह भी पढ़ें: Smartphone की स्टोरेज हो गई फुल? ऐसे होगी झटपट खाली, चलने लगेगा मलाई की तरह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget