एक्सप्लोरर

2024 से भारत में Corning बनाएगी मोबाइल के फ्रंट और बैक ग्लास, डिटेल जानिए 

Mobile Glass: मोबाइल ग्लास बनाने वाली कंपनी कॉर्निंग अगले साल से भारत में स्क्रीन प्रोटेक्टिंग ग्लास का निर्माण करेगी इसके लिए कंपनी ने अमेरिका के ऑप्टिमस के साथ पार्टनरशिप की है.

Corning cover glass: मेक इन इंडियन विजन का लगातार विस्तार हो रहा है और बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में अपना कारोबार शुरू कर रही हैं. अगले साल से स्मार्टफोन के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टिंग ग्लास बनाने वाली कंपनी, कॉर्निंग भारत में इसका निर्माण करेगी. कंपनी ने अमेरिकी ऑप्टिमस के साथ पार्टनरशिप की है और दोनों कंपनियां भारत में भारत इनोवेटिव ग्लास (BIG) के साथ मिलकर गोरिल्ला ग्लास बनाएंगी. भारत में बने ग्लास लोकली तो इस्तेमाल होंगे ही, साथ ही ये विदेशों में भी भेजे जाएंगे.

यहां लगेगा कंपनी का प्लांट 

स्क्रीन प्रोटेक्टिंग ग्लास बनाने के लिए कंपनी का प्लान तमिलनाडु या तेलंगाना में सेटअप हो सकता है. यहां दोनों कंपनियां मिलकर स्मार्टफोन्स के लिए फ्रंट और बैक ग्लास बनाएंगी. कॉर्निंग दुनिया की चुनिंदा बड़ी ग्लास मेकिंग कंपनियों में से एक है. कंपनी अपने गोरिल्ला ग्लास के प्रोटेक्शन के लिए जानी जाती है. 

500 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार 

कॉर्निंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन बायने ने खुलासा किया कि कंपनी के पास कवर ग्लास का 'पूर्ण पोर्टफोलियो' है और कंपनी एंट्री लेवल स्मार्टफोन से लेकर प्रीमियम कैटेगरी तक, सभी के लिए ग्लास बनाएगी. इस साझेदारी के तहत मैन्युफैक्चरिंग के पहले चरण में 500 से अधिक लोगों को काम पर रखा जाएगा. बाद में जैसे-जैसे कंपनी का विस्तार होगा वैसे-वैसे और लोगों को भी जोड़ा जाएगा.  

बता दें, जहां कॉर्निंग एक लोकप्रिय ब्रांड है, तो वहीं Opiemus भी एक जानी-मानी इन्फ्राकॉम फर्म है. इसे Ace मोबाइल चलाती है और कंपनी मोबाइल फोन के लिए स्क्रीन गार्ड, पॉवरबैंक, कवर और अन्य सामान बनाती है. दोनों कंपनियां  2024 के अंत तक अपने स्थानीय प्लांट से ग्लास बनाने के लिए तैयार हैं और हर साल 30 मिलियन से ज्यादा ग्लास बनाएं जाएंगे. दोनों कंपनियों ने इस प्रोजेक्ट के लिए कितना निवेश किया है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं है. फिलहाल भारत में, ऑप्टिमस के 3 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और कंपनी पहले से ही टैबलेट, वियरेबल्स और लैपटॉप के लिए प्रोडक्ट बनाती है. 

यह भी पढ़ें:

टाटा भारत में बनाएगी iPhone, लगभग 125 मिलियन डॉलर में विस्ट्रॉन प्लांट का करेगी अधिग्रहण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Infinix GT 50 Pro लॉन्च, कीमत-स्पेसिफिकेशन समेत जानें किसके लिए है यह फोन?
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget